भोपाल सेंट्रल जेल में बड़ी लापरवाही, ISIS आतंकी पर कैदी ने किया हमला
Vikram Jain | Nov 05, 2024, 16:39 IST
MP Bhopal Central Jail
भोपाल सेंट्रल जेल प्रशासन की एक बार फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है। जेल में बंद खूंखार कैदी ने ISIS आतंकी शाहिद पर हमला कर दिया। आतंकी का हमीदिया अस्पताल में इलाज कराया गया है। घटना के बाद जेल में हड़कंप मच गया है।
BHOPAL. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की सेंट्रल जेल (Bhopal Central Jail) से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां जेल में राजेश नाम के खूंखार कैदी ने शाहिद नाम के ISIS आतंकी पर हमला कर दिया। हमले में शाहिद घायल हुआ है। जिसका हमीदिया अस्पताल में इलाज कराया गया। मामले में गांधीनगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। बता दें कि 8 साल पहले दीपावली के दिन सेंट्रल जेल से सिमी के आतंकी भाग निकले थे। जिनका बाद में पुलिस ने पहाड़ी पर घेरकर एनकाउंटर कर दिया था। अब एक बार फिर जेल प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है।
जेल अधिकारी का कहना है कि राजेश और शाहिद जेल के मेंटल वार्ड में बंद थे। जहां उन्हें जंजीर से बांधकर रखा जाता है। दिवाली के बाद जेल के अंदर ही राजेश नाम के खूंखार कैदी ने ISIS समर्थित शाहिद नाम के आतंकी पर हमला कर दिया। कैदी राजेश ने आईएसआईएस समर्थित आतंकी शाहिद को किसी चीज से सिर में मारकर घायल कर दिया। गनीमत रही की उसके सिर में गंभीर चोट नहीं आई है। जेल अधिकारी ने बताया कि इस आईएसआईएस समर्थित आतंकी ने एक बार ट्रेन में छोटा बम भी रख दिया था।
जानकारी के अनुसार सेंट्रल जेल में हमले की घटना मंगलवार सुबह हुई। यहां राजेश नाम के खूंखार कैदी ने ISIS आतंकी शाहिद पर हमला कर दिया। NIA ने आतंकी शाहिद को जून 2023 में जबलपुर से गिरफ्तार किया था। इससे पहले जेल में आरोपी कैदी राजेश दो मर्डर कर चुका है।
इस मामले में जेल प्रशासन की बड़ी लापरवाही देखने के मिली है। आतंकी शाहिद को हॉक-फोर्स और बगैर सुरक्षा व्यवस्था के इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल ले जाया गया। जेल प्रशासन ने घायल शाहिद का इलाज कराया है। अब जेल प्रशासन की लापरवाही को लेकर सवाल उठे है। फिलहाल मामले में गांधीनगर थाने केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
आठ साल पहले सेंट्रल जेल से भागे थे
बता दें कि आठ साल पहले भोपाल की सेंट्रल जेल में बंद सिमी के 8 आतंकी दीपावली के दिन जेल तोड़कर भाग निकले थे। ये आतंकी सेंट्रल जेल से 30-31 अक्टूबर की दरमियानी रात भागे थे। इस आतंकियों ने जेल से भागने के दौरान 57 साल के हेड कॉन्स्टेबल रमाशंकर यादव की हत्या कर दी थी। इसके बाद सभी 8 आतंकियों ने चादर की रस्सी बनाई और उसकी मदद से जेल से फरार हो गए थे। आधी रात को जेल प्रशासन को खबर मिली कि थी सिमी के 8 आतंकवादी जेल से भाग निकले हैं।
प्रदेश की सबसे अच्छी जेल मानी जाने वाली सेंट्रल जेल आतंकियों के भागने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया था। इसके बाद पुलिस फरार आतंकवादियों की सर्चिंग शुरू करती है। इसके बाद भोपाल पुलिस, सीटीजी और एसटीएफ की टीम ने सिमी के आठ आतंकियों को मार गिराया था। भोपाल से पास ईंटखेड़ी गांव में पुलिस और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, इसके बाद पुलिस ने सभी ढेर कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घिरने के बाद पुलिस ने आतंकियों को सरेंडर करने के लिए कहा था। लेकिन आतंकियों ने पुलिस की बात नहीं मानी और जिसके बाद एनकाउंटर शुरू हो गया।
दोनों कैदी जेल के मेंटल वार्ड में थे बंद
जेल में दो मर्डर कर चुका है कैदी राजेश
जेल प्रशासन की लापरवाही उजागर
आठ साल पहले सेंट्रल जेल से भागे थे सिमी आतंकी
आठों सिमी आतंकियों के एसटीएफ ने किया था ढेर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
CM हेल्पलाइन पर 88.85% शिकायतें निपटाने का दावा, फिर भी राजस्व मामलों में लापरवाही पर अधिकारी निलंबित
By VINAY VERMA
CM भजनलाल शर्मा आज जोधपुर के दौरे पर रहेंगे, जयपुर में पत्रकार आवास योजना का शुभारंभ करेंगे
By Ashish Bhardwaj
70 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत! रिटायरमेंट से 4 साल पहले होगी वेतन-पेंशन की जांच, समय पर गड़बड़ी होगी दूर
By Sourabh Bhatnagar
GAD के एक आदेश से छात्रों की मुश्किलें बढ़ीं, कई कॉलेजों की फीस तय नहीं, काउंसलिंग में हो रही परेशान
By Amresh Kushwaha
News Strike : MP में गांव अंधेरे में, जयविलास पैलेस के मीटरों पर सवाल, बिजली संकट की पूरी पड़ताल
By Harish Divekar
पहले पास, फिर फेल! रिजल्ट की उलझन में फंसे छात्र, देर रात तक चलता रहा RDVV में प्रदर्शन
By Neel Tiwari
27% OBC आरक्षण पर दायर SLP में स्टे या अंतरिम राहत की मांग नहीं होने का दावा, OBC वर्ग के अधिवक्ताओं ने ही उठाए सवाल
By Neel Tiwari