जो कर्मचारी दुनिया छोड़ चुका उसका कर दिया ट्रांसफर, पता चला तो आनन-फानन में कैंसिल किया ऑर्डर
Vikram Jain | Sept 28, 2024, 23:35 IST
MP Bhopal Chhatarpur deceased officer transfer case
मध्य प्रदेश के छतरपुर से अधिकारी के तबादले का अजब-गजब मामला सामने आया है। यहां नगरीय एवं आवास विभाग ने मृत अधिकारी का ही ट्रांसफर कर दिया। जब मामले ने तूल पकड़ा तो आदेश को रद्द कर दिया गया।
BHOPAL. मध्य प्रदेश में प्रशासन की हैरान करने वाली लापरवाही सामने आई है। यहां नगरीय एवं आवास विभाग ने छतरपुर के मृत अधिकारी का तबादला टीकमगढ़ में कर दिया। यह अजब-गजब मामला छतरपुर जिले की हरपालपुर नगर परिषद का है। विभाग से जारी ट्रांसफर आदेश के अनुसार हरपालपुर नगर परिषद में पदस्थ रहे सहायक राजस्व निरीक्षक सुनील तिवारी का ट्रांसफर टीकमगढ़ की लिधोराखास नगर परिषद कर दिया गया। जबकि सुनील तिवारी का निधन 5 महीने पहले ही हो गया था। जब मामला गरमाया तो नगरीय प्रशासन विभाग ने तबादले को रद्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार, हरपालपुर नगर परिषद में राजस्व निरीक्षक के पद पर पदस्थ रहे सुनील तिवारी कई दिनों से बीमार थे। लंबी बीमारी के चलते अधिकारी का 7 मई 2024 को निधन हो गया था। सुनील तिवारी हरपालपुर के ही निवासी थे। छतरपुर में अब दूनिया छोड़कर जा चुके अधिकारी के ट्रांसफर का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
तबादले का यह सिंगल आदेश मध्य प्रदेश शासन के नगरीय एवं आवास विभाग के उप सचिव प्रमोद कुमार शुक्ला द्वारा जारी किया गया। जारी सूची में मृत अधिकारी सुनील तिवारी को हरपालपुर से टीकमगढ़ की लिधौराखास नगर परिषद भेजा गया था। जब सोशल मीडिया पर ट्रांसफर आदेश वायरल हुआ तो विभाग की यह बड़ी लापरवाही सामने आई।
जब विभाग का कारनामा सामने आया तो मामले ने जोर पकड़ा। इसके बाद भोपाल से विभाग ने फिर एक आदेश जारी किया। जिसमें यह कहा गया कि 27 सितंबर को ट्रांसफर छतरपुर जिले के हरपालपुर नगर परिषद से सहायक राजस्व निरीक्षक सुनील तिवारी का टीकमगढ़ जिले की नगर परिषद में किया गया था। इस आदेश को मध्य प्रदेश शासन के आदेश के बाद निरस्त किया जाता है। अब इस बड़ी लापरवाही को लेकर लोग आवास विभाग को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
जानें हैरान करने वाला पूरा मामला
लिधौराखास नगर परिषद हुआ था ट्रांसफर
विभाग ने रद्द किया ट्रांसफर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari