झारखंड परिवर्तन यात्रा: सीएम मोहन यादव बोले- कांग्रेस के चलते नंबर वन राज्य नहीं बना झारखंड

मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव झारखंड के दौरे पर हैं। सीएम झारखंड में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

Advertisment
author-image
Vikram Jain
New Update
MP BHOPAL CM Mohan Yadav Jharkhand Parivartan Yatra
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

BHOPAL. झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Election 2024) की तारीखों का ऐलान होना अभी बाकी है, लेकिन इससे पहले राज्य में सियासी हलचल तेज है। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के समर्थन वाली हेमंत सोरेन सरकार को चुनौती देने के लिए पूरे झारखंड में 'झारखंड परिवर्तन यात्रा' निकाली है। इस परिवर्तन यात्रा में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) शामिल हुए। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

सीएम सोरेन का जेल जाना दुर्भाग्य की बात

दुमका में परिवर्तन यात्रा के समापन पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री जैसे व्यक्ति को जेल जाना पड़े यह दुर्भाग्य की बात है। झारखंड प्राकृतिक संसाधन से भरपूर है। यहां विकास के बहुत संसाधन है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के कारण झारखंड नंबर वन राज्य नहीं बन पाया।

कांग्रेस के कारण हुई प्रदेश की दुर्दशा

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड नंबर वन का स्टेट बन सकता था लेकिन कांग्रेस और उनके सहयोगियों की वजह से प्रदेश की दुर्दशा हुई है। उन्होंने झारखंड के वासी राज्य में परिवर्तन का संकल्प लेंगे और बीजेपी के साथ चलेंगे। पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में बीजेपी झारखंड में नए कीर्तिमान बनाएगी।

बीजेपी की परिवर्तन यात्रा

बता दें कि झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने पूरे झारखंड में परिवर्तन यात्रा शुरू की है। परिवर्तन यात्रा में बीजेपी 'न सहेंगे, न चुप रहेंगे, बदलाव लाएंगे' के नारे के साथ जनता के बीच पहुंच रही है। गृह मंत्री अमित शाह ने 20 सितंबर को साहिबगंज में इसकी शुरुआत की थी, यह यात्रा 3 अक्टूबर तक सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगी।

बीजेपी का मानना ​​है कि यह परिवर्तन यात्रा झारखंड में पार्टी का प्रभाव बढ़ाएगा। साथ ही राज्य के भीतर पर्याप्त राजनीतिक और सामाजिक सुधार का मार्ग दुरुस्त करेगा। इसी कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी 2 अक्टूबर को हजारीबाग में जनसभा को संबोधित करेंगे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

CM Mohan Yadav सीएम मोहन यादव कांग्रेस बीजेपी मोहन यादव JMM झारखंड मुक्ति मोर्चा झारखंड विधानसभा चुनाव Jharkhand Election 2024 झारखंड परिवर्तन यात्रा Jharkhand Parivartan Yatra