झारखंड परिवर्तन यात्रा: सीएम मोहन यादव बोले- कांग्रेस के चलते नंबर वन राज्य नहीं बना झारखंड
Vikram Jain | Sept 30, 2024, 17:07 IST
MP BHOPAL CM Mohan Yadav Jharkhand Parivartan Yatra
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव झारखंड के दौरे पर हैं। सीएम झारखंड में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
BHOPAL. झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Election 2024) की तारीखों का ऐलान होना अभी बाकी है, लेकिन इससे पहले राज्य में सियासी हलचल तेज है। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के समर्थन वाली हेमंत सोरेन सरकार को चुनौती देने के लिए पूरे झारखंड में 'झारखंड परिवर्तन यात्रा' निकाली है। इस परिवर्तन यात्रा में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) शामिल हुए। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
दुमका में परिवर्तन यात्रा के समापन पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री जैसे व्यक्ति को जेल जाना पड़े यह दुर्भाग्य की बात है। झारखंड प्राकृतिक संसाधन से भरपूर है। यहां विकास के बहुत संसाधन है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के कारण झारखंड नंबर वन राज्य नहीं बन पाया।
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड नंबर वन का स्टेट बन सकता था लेकिन कांग्रेस और उनके सहयोगियों की वजह से प्रदेश की दुर्दशा हुई है। उन्होंने झारखंड के वासी राज्य में परिवर्तन का संकल्प लेंगे और बीजेपी के साथ चलेंगे। पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में बीजेपी झारखंड में नए कीर्तिमान बनाएगी।
बता दें कि झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने पूरे झारखंड में परिवर्तन यात्रा शुरू की है। परिवर्तन यात्रा में बीजेपी 'न सहेंगे, न चुप रहेंगे, बदलाव लाएंगे' के नारे के साथ जनता के बीच पहुंच रही है। गृह मंत्री अमित शाह ने 20 सितंबर को साहिबगंज में इसकी शुरुआत की थी, यह यात्रा 3 अक्टूबर तक सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगी।
बीजेपी का मानना है कि यह परिवर्तन यात्रा झारखंड में पार्टी का प्रभाव बढ़ाएगा। साथ ही राज्य के भीतर पर्याप्त राजनीतिक और सामाजिक सुधार का मार्ग दुरुस्त करेगा। इसी कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी 2 अक्टूबर को हजारीबाग में जनसभा को संबोधित करेंगे।
सीएम सोरेन का जेल जाना दुर्भाग्य की बात
कांग्रेस के कारण हुई प्रदेश की दुर्दशा
बीजेपी की परिवर्तन यात्रा
बीजेपी का मानना है कि यह परिवर्तन यात्रा झारखंड में पार्टी का प्रभाव बढ़ाएगा। साथ ही राज्य के भीतर पर्याप्त राजनीतिक और सामाजिक सुधार का मार्ग दुरुस्त करेगा। इसी कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी 2 अक्टूबर को हजारीबाग में जनसभा को संबोधित करेंगे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA