सरकारी अस्पतालों में लगेगा पिंक अलार्म, थाने से कनेक्ट होगा पैनिक बटन
Vikram Jain | Nov 08, 2024, 01:12 IST
MP Bhopal government hospitals Pink alarm panic button will be installed
मध्य प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में पैनिक बटन लगाए जाएंगे। यह बटन पास के पुलिस थाने से कनेक्ट होंगे। जिसके बाद पुलिस सहायता के लिए पहुंचेगी। यह बटन महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगाई जा रही है।
BHOPAL. मध्य प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नए-नए प्रयोग किए जा रहे हैं। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने और तुरंत मदद पहुंचाने की कवायद शुरू हो गई है। अब प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में पैनिक बटन लगाए जाएंगे। यह बटन पास के पुलिस थाने से कनेक्ट होंगे। जिसे दबाने पर पुलिस तत्काल मदद के लिए पहुंचेगी। पैनिक बटन को पिंक अलार्म नाम दिया गया है। यह ओपीडी, ड्यूटी रूम, पार्किंग, कॉरिडोर जैसी कई जगहों पर लगेगा।
दरअसल, पश्चिम बंगाल के कोलकाता में मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने प्रदेश के अस्पतालों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी थी। इसके लिए सरकारी अस्पतालों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार ने समीक्षा की थी। अब सुरक्षा में बड़ा कदम उठाते हुए पैनिक बटन यानी पिंक अलार्म लगाए जाने का फैसला लिया गया है।
भोपाल के जेपी अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. राकेश श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया अस्पताल में पैनिक बटन लगने से महिलाओं और मरीजों की सुरक्षा होगी। अस्पताल में बड़ी संख्या में कई प्रकार के लोग आते हैं। जेपी अस्पताल में जगह चिह्नित कर ली गई है। 12 से ज्यादा स्थानों पर पैनिक बटन यानी पिंक अलार्म लगाए जाएंगे। असुरक्षित महसूस होने पर महिलाएं यह बटन दबाकर मदद मांग सकेंगी।
बताया जा रहा है कि अस्पताल की छत पर पैनिक बटन से जुड़ा सायरन भी लगाया जाएगा। जैसे ही कोई पिंक अलार्म को दबाएगा तो सायरन जोरों से बजेगा। इसके बजते ही अस्पताल के सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो जाएंगे। साथ ही नजदीक के पुलिस थाने में भी अलार्म बजेगा। जिसके बाद पुलिस की टीम पैनिक बटन की लोकेशन से घटना स्थल पर पहुंच जाएगी।
भोपाल एम्स में डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर हुई हड़ताल के बाद पैनिक बटन लगाए गए है। एम्स परिसर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई स्थानों पर पैनिक बटन लगाए गए। पैनिक बटन को दबाते ही हॉस्पिटल सिक्योरिटी सिस्टम अलर्ट हो जाता है, सुरक्षाकर्मी तुरंत ही मौके पर पहुंच जाते हैं। अब ड्यूटी रूम में 150 पैनिक बटन लगाने की तैयारी हो रही है। साथ ही बटन शौचालय में भी लगाए जाएंगे।
कोलकाता की घटना के बाद बड़ा फैसला
JP अस्पताल में लगेंगे पिंक अलार्म
बजेगा सायरन, अलर्ट होंगे सुरक्षाकर्मी
भोपाल एम्स परिसर में लगाए गए पैनिक बटन
Thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari