गुजरात की केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, MP के 3 मजदूरों की मौत

Vikram Jain | Oct 16, 2024, 20:09 IST
Share
MP Bhopal Gujarat chemical factory accident 3 workers died
MP Bhopal Gujarat chemical factory accident 3 workers died

गुजरात की केमिकल फैक्ट्री में जहरीली गैस रिसाव में मध्य प्रदेश के तीन युवकों की मौत हो गई। घटना पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख जताते हुए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। तीनों मजदूर एमपी के अलग- अलग जिले के रहने वाले हैं।

BHOPAL. गुजरात के कच्छ में इमामी की केमिकल फैक्ट्री में जहरीली गैस लीक होने से सुपरवाइजर और 4 मजदूरों की मौत हो गई है। हादसे में मारे गए मजदूरों में तीन लोग मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने तीनों मजदूरों की मौत पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों को 2 - 2 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।

जानें कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार कच्छ के कांडला स्थित इमामी एग्रो टेक कंपनी में रासायनिक टैंक की सफाई हो रही थी, मंगलवार की रात सफाई के दौरान गैस लीक होने कई मजदूर इसकी चपेट में आ गए। गैस लीक के बाद दम घुटने से सुपरवाइजर और 4 मजदूर बेहोश हो गए। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सभी लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि मजदूर सफाई के लिए टैंक में उतरे थे इस दौरान जहरीली गैस का रिसाव हुआ और सभी इसकी चपेट में आने से बेहोश हो गए। फिलहाल कंपनी में गैस रिसाव कैसे हुआ इसको लेकर गुजरात प्रशासन जांच कर रहा है।

मध्य प्रदेश के तीन लोगों की मौत

जानकारी के अनुसार कच्छ की केमिकल फैक्ट्री में गैस रिसाव से मध्य प्रदेश के तीन लोगों की मौत हुई है। मृतकों में भिंड जिले के आलमपुर निवासी अमजद खान, दतिया और शिवपुरी जिले से एक- एक व्यक्ति शामिल हैं। तीनों मजदूरों का पोस्टमार्टम गुजरात में हो गया है। जल्द ही मजदूरों के शव मध्य प्रदेश लाए जाने की तैयारी है। मध्य प्रदेश सरकार के OSD महेशचंद्र चौधरी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

सीएम मोहन यादव ने जताया दुख

गुजरात में हुए हादसे में मध्य प्रदेश के मजदूरों की मौत पर मुख्य मंत्री मोहन यादव ने दुख जताया है। साथ ही सीएम मोहन यादव ने मजदूरों के परिवार को 2 - 2 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • Bhind News
  • भिंड न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • poisonous gas leakage
  • गुजरात
  • केमिकल डिवीजन में गैस रिसाव
  • गुजरात में बड़ा हादसा
  • आर्थिक सहायता
  • बड़ा हादसा
  • मजदूरों की मौत
  • जहरीली गैस
  • आर्थिक सहायता की घोषणा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई