भोपाल हिट एंड रन मामला : जीप ने बाइक को मारी टक्कर, 3 दोस्तों की मौत

Vikram Jain | Nov 25, 2024, 21:14 IST
Share
Bhopal road accident
Bhopal road accident

राजधानी भोपाल में तेज रफ्तार जीप का कहर देखने को मिला है। यहां जीप और बाइक की जोरदार टक्कर में तीन दोस्तों की मौत हो गई। ये तीनों दोस्त बीमार मां से मिलकर देशबाग लौट रहे थे। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

BHOPAL. राजधानी भोपाल में सड़क हादसे में तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा छोला मंदिर थाना क्षेत्र में नई मंडी के पास हुआ। यहां तेज रफ्तार थार जीप ने बाइक सवार तीन दोस्तों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक के पैर कट गए। वहीं टक्कर के बाद जीप चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम कर तीनों के शव परिजन को सौंप दिए गए हैं।

तेज रफ्तार जीप ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, तीनों में से एक युवक समीर की मां बीमार चल रही हैं। मां के मिलने के बाद बेटे के साथ दोनों दोस्त ऐशबाग के लिए निकले थे। इस दौरान नई मंडी के पास 80 फीट रोड पर ओवरटेक करते समय तेज रफ्तार जीप ने बाइक से जा रहे युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद हादसे में गंभीर रुप से घायल तीनों युवकों ने एक-एक कर दम तोड़ दिया।

ऐशबाग में रहते थे तीनों दोस्त

छोला मंदिर थाना पुलिस के अनुसार मृतकों में अलफैज पुत्र मो. वसीम (20साल), समीर पुत्र हनीफ खान (19साल) और समीर पुत्र नजाकत अली (18साल) ऐशबाग क्षेत्र में अली अहमद कॉलोनी में रह रहे थे। इसमें से समीर मूल रूप से लटेरी (विदिशा) का निवासी था। जो अहमद अली कॉलोनी ऐशबाग में अपने दोस्तों के साथ रह रहा था। परिवार करोंद में रह रहा है।

बीमार मां को देखकर लौट रहे थे तीनों दोस्त

बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त समीर, अलफैज और समीर पुत्र नजाकत एक कंपनी में फर्नीचर का काम करते थे। फिलहाल उनका काम न्यू मार्केट में चल रहा था। तीनों दोस्त साथ में ईटखेड़ी में होने वाले इज्तिमा में श्रमदान के लिए भी गए थे। इसके बाद लौटते समय समीर पुत्र नजाकत अपने परिवार से मुलाकात करने के लिए करोंद चला गया। समीर अपने दोस्तों के साथ अपनी बीमार मां से मिलने पहुंचा था। इसके बाद तीनों दोस्त एक ही बाइक से ऐशबाग के लिए हो गए। इस दौरान नई मंडी के पास स्थित ब्रिज पास हादसा हुआ।

फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरू दी है। हादसे के बाद फरार आरोपी चालक को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। पोस्टमॉर्टम कर तीनों के शव परिवार को सौंप दिए गए हैं। इधर, जवान लड़कों की मौत से परिवार में शोक की लहर है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • भोपाल न्यूज
  • इज्तिमा
  • मध्य प्रदेश
  • हादसे में मौत
  • हादसा
  • हिट एंड रन
  • भोपाल में सड़क हादसे में 3 दोस्तों की मौत
  • Bhopal Hit and Run Case
  • भोपाल सड़क हादसा
  • Bhopal road accident
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती