अब इन महिलाओं के खाते में नहीं आएगी लाड़ली बहना योजना की राशि

Vikram Jain | Dec 10, 2024, 17:01 IST
Share
MP Bhopal Ladli Bahna Yojana Names of ineligible women deleted
MP Bhopal Ladli Bahna Yojana Names of ineligible women deleted

लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी बहनों के लिए जरूरी खबर है। योजना को लेकर हुए सर्वे में कई महिलाएं योजना से बाहर हो गईं हैं, जबकि कुछ लाभार्थी बहनों ने स्वेच्छा से योजना का लाभ छोड़ दिया है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। योजना के तहत कराए गए पता चला कि बीते 18 महिने में भोपाल जिले में 1990 लाड़ली बहनाएं अपात्र हो गई हैं। सर्वे में कई महिलाएं योजना से बाहर हो गईं हैं, जबकि कुछ महिलाओं ने स्वेच्छा से योजना का लाभ छोड़ दिया है। सर्वे के बाद 1 लाख से ज्यादा महिलाएं योजना के लाभ से बाहर हो गई है।

पोर्टल पर जानकारी अपडेट, अपात्र को लाभ नहीं

दरअसल, मध्य प्रदेश सरकार ने महिलाओं को वित्तीय सहायता देने के उद्देश्य से मई 2023 में लाड़ली योजना शुरू की थी। इस महत्वपूर्ण लाड़ली बहना योजना के तहत में पात्र महिलाओं को 7 जून 2023 को एक हजार रुपए की पहली किस्त की गई थी। मई 2024 में योजना के एक साल पूरे होने पर विभाग द्वारा सर्वे शुरू किया गया था। साथ ही पोर्टल पर लाड़ली बहना से जुड़ी जानकारी अपडेट की गई। एक साल के बाद योजना के तहत लाभार्थियों की स्थिति का आंकलन करने के लिए सर्वे किया गया, जिसमें कई महिलाएं अपात्र पाई गईं। यह योजना सिर्फ प्रदेश की गरीब महिलाओं के लिए शुरू की गई है। योजना से उन महिलाओं का नाम हटाया गया है, जो योजना का लाभ गलत तरीके से प्राप्त कर रही थीं।

इस दिन लाड़ली बहनों के खाते में आएगी साल की आखिरी किस्त, तुरंत जानिए

18 महीने में 1990 महिलाएं अपात्र

लाड़ली बहना योजना के तहत भोपाल में 18 महीने में 1990 महिलाएं अपात्र हो गईं हैं, जबकि 238 बहनों ने स्वेच्छा से योजना का लाभ छोड़ने का फैसला लिया है। साथ ही कई अपात्र महिलाओं के नाम काट दिए गए है। 31 मई 2024 को जारी अंतिम सूची में भोपाल जिले में 2 लाख 864 पात्र लाड़ली बहना थीं। अब समग्र पोर्टल पर जानकारी अपडेट होने के बाद योजना के लाभार्थियों की संख्या 2 लाख 864 से घटकर 1 लाख 98 हजार 636 हो गई है। बता दें कि योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महिने 1250 रुपए मिलते हैं।

अपडेट होने पर खुद से ही बंद हो जाती राशि

समग्र पोर्टल से लाड़ली बहना योजना का पोर्टल लिंक है। समग्र पोर्टल पर हितग्राही महिलाओं की मृत्यु होने या उम्र 60 वर्ष से ज्यादा होने पर जानकारी अपडेट की जाती है। इस जानकारी अपडेट होते ही लाड़ली बहना के पोर्टल पर भी अपडेट होता है। लाभार्थी से जुड़ी जानकारी अपडेट होने के बाद खुद से ही योजना का लाभ बंद हो जाता है। ऐसे ही जो महिलाएं योजना के लाभ छोड़ना चाहती है तो उन्हें पोर्टल से ही आवेदन करना होता है। रजिस्टर्ड नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करने के बाद आवेदन स्वीकार हो जाता है। और उस बहना को लाभ मिलना बंद हो जाता है।

जानकारी अपडेट होते ही राशि मिलना बंद

महिला बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी ललित कुमार डेहरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि लाड़ली बहना योजना का पोर्टल समग्र पोर्टल से लिंक हैं। ऐसे में महिलाओं की उम्र 60 साल से ज्यादा होने या मृत्यु होने पर पोर्टल पर जानकारी अपडेट हो जाती है। पोर्टल पर जानकारी अपडेट होने के बाद योजना का लाभ मिलना बंद होता जाता है।

क्या है लाड़ली बहना योजना?

लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुरू की थी। यह योजना प्रदेश की गरीब महिलाओं के लिए है। इस योजना के तहत विवाहित महिला जिसकी उम्र 60 वर्ष से कम है और मध्य प्रदेश निवासी हो, वे इसके लिए अप्लाई कर सकती हैं। इस योजना में पहले केवल विवाहित महिलाओं को रखा गया था और उन्हें 1000 रुपए देने का फैसला लिया गया था। हालांकि, साल 2023 में रक्षाबंधन पर इस योजना की राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया। अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपए मिलते हैं। अब तक इसकी 18 किस्तें जारी हो गई हैं।

पात्र महिलाएं ऐसे चेक करें सूची में अपना नाम

लाड़ली बहना योजना की वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर अंतिम सूची के लिंक पर क्लिक करें।
अपने जिले और तहसील का नाम सिलेक्ट करें।
ब्लॉक और ग्राम पंचायत का नाम चुनें।
अब लाड़ली बहना योजना लिस्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।

5 मार्च 2023 को शुरू हुई थी योजना

मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार ने लाड़ली बहना योजना की शुरुआत मई 2023 में की थी, जबकि इसका औपचारिक आगाज मार्च 2023 को हुआ था। जून 2023 से लाड़ली बहनों के खातों में मासिक एक-एक हजार रुपए भेजे जाने लगे थे। शुरुआत में शिवराज सरकार ने इस योजना की राशि 1 हजार रुपए निर्धारित की थी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • सीएम मोहन यादव
  • लाड़ली बहना योजना
  • Ladli Behna Yojana
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • एमपी लाड़ली बहना योजना
  • लाड़ली बहना योजना में अपात्र के नाम कटे
  • लाड़ली बहना योजना का पोर्टल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा