लाड़ली बहनों को बस 2 दिन का और इंतजार, CM खाते में डालेंगे 18वीं किस्त

Vikram Jain | Nov 07, 2024, 18:56 IST
Share
MP Bhopal Ladli Brahmin Yojana will be transferred 18th installment 9th November
MP Bhopal Ladli Brahmin Yojana will be transferred 18th installment 9th November

लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी है, नवंबर की किस्त जारी होने की तारीख तय हो गई है। सीएम मोहन यादव लाड़ली बहनों के खातों में 1250 रुपए की राशि ट्रांसफर करने वाले हैं। जानें पूरी डिटेल

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना का लाभ ले रहीं महिलाओं के लिए खुशखबरी है। दो दिन उनके बैंक खातों में योजना की 1250 की 18वीं किस्त आने वाली है। लाड़ली बहनों के खातों में इस बार 9 नवंबर को पैसा आएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) 9 नवंबर को इंदौर से 1 करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों के खाते में 1 हजार 574 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर करेंगे।

बता दें कि लाड़ली बहना योजना में लाभार्थी महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जा रही है। जून 2023 से अक्टूबर 2024 तक सहायता राशि की टोटल 17 किश्तें दी जा चुकी हैं। अगस्त 2023 और 2024 में (कुल 2 बार) महिलाओं को 250 रुपए की राशि की विशेष आर्थिक सहायता भी दी गई है। यह सौगात रक्षाबंधन के त्योहार के अवसर पर दी गई थी।

अक्टूबर 2023 से हर महीने 1250 रुपए

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, लाड़ली बहना योजना जब शुरू की गई थी, तब पात्र महिलाओं को 1 हजार रुपए प्रतिमाह की राशि का भुगतान किया गया था। अक्टूबर 2023 से लाड़ली बहनों के खातों में 1 हजार 250 रुपए ट्रांसफर किए जाने लगे थे। तब से यह सिलसिला जारी है। सरकार लाभार्थी महिलाओं को हर महीने खाते में 1 हजार 250 रुपए दे रही है।

कब बढ़ेंगे पैसे...फिलहाल तय नहीं

बड़ा सवाल यही है कि जब इस योजना की लॉन्चिंग हुई थी, तब कहा गया था कि सरकार धीरे-धीरे योजना के तहत पैसा बढ़ाती जाएगी, लेकिन ऐसा अभी तक नहीं हुआ है। कांग्रेस भी इसे लेकर सरकार को घेरती रही है। मौजूदा परिस्थितियों में इस बात की संभावना फिलहाल कम है कि सरकार हाल के दिनों में योजना की राशि बढ़ाए।

योजना के लिए इतना का बजट

चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में मोहन यादव सरकार ने महिला एवं बाल विकास विभाग का बजट 81 प्रतिशत बढ़ाकर 26 हजार 560 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। इसमें 18 हजार 984 करोड़ रुपए से ज्यादा का प्रावधान लाड़ली बहना योजना के लिए किया गया है। अभी एमपी में 1 करोड़ 25 लाख से ज्यादा महिलाओं को योजना का लाभ मिल रहा है।

Thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • सीएम मोहन यादव
  • इंदौर न्यूज
  • लाड़ली बहना योजना
  • मध्य प्रदेश
  • Ladli Bahana Yojana
  • ladli behna yojana news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती