मामा ने ली 3 साल की भांजी की जान, मां के सामने चाकू से रेता मासूम का गला, जानें पूरी वारदात

Vikram Jain | Sept 02, 2024, 19:07 IST
Share
MP Bhopal maternal uncle murdered his niece
MP Bhopal maternal uncle murdered his niece

भोपाल में एक मामा ने अपनी मासूम भांजी की गला काट कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घर वालों के तानों से परेशान था।

BHOPAL. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मामा ने अपनी तीन साल की मासूम भांजी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। बेरोजगारी को लेकर घर वालों के तानों से परेशान युवक ने अपना गुस्सा भांजी पर उतारा। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानें पूरा मामला

यह सनसनीखेज वारदात भोपाल के जहांगीराबाद क्षेत्र की है। यहां रहने वाले रुमेजा नाम की बच्ची अपनी मां के साथ रविवार को नानी के आई हुई थी। रविवार की रात को भांजी रुमेजा ने अपने मामा फराज से कुछ सामान दिलाने के लिए जिद कर रही थी, इधर घर के लोग फराज को तरीके से रहने और नौकरी करने की समझाइश दे रहे थे। इस दौरान गुस्साए फराज ने अंदर से चाकू लाया और देखते ही देखते मासूम बच्ची के गले पर चला दिया।

आरोपी युवक गिरफ्तार

बेटी का गला काटा गया तब मां भी वहां मौजूद थी। इसके बाद किसी तरह परिजन ने बच्ची को युवक के चुंगल से छुड़ाया और निजी अस्पताल लेकर दौड़े, लेकिन तब तक बहुत खून बह चुका था। बच्ची को देखने के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घर में बंद किए गए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। परिजन के मुताबिक आरोपी पहले भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

डिप्रेशन में दिया वारदात को अंजाम

पुलिस के अनुसार आरोपी फराज बीएससी ग्रेजुएट है। साथ ही PGDCA भी किया है। बेरोजगार होने के कारण फराज डिप्रेशन का शिकार हो गया था। जानकारी के अनुसार, परिवार वाले बेरोजगार होने की वजह से ताना मारते थे। इसी दौरान उसने अपनी बच्ची की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही थी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • Bhopal crime news
  • भोपाल क्राइम न्यूज
  • मामा ने की भांजी की हत्या
  • चाकू से काटा भांजी का गला
  • भोपाल में बच्ची की हत्या
  • maternal uncle killed niece
  • मामा ने ली भांजी की जान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती