मोहन पर जीतू की टिप्पणी... भड़की बीजेपी, कहा- मर्यादा में रहें पटवारी

Vikram Jain | Nov 07, 2024, 19:59 IST
Share
MP Bhopal Minister Sarang angry over Jitu Patwari comment regarding CM Mohan Yadav
MP Bhopal Minister Sarang angry over Jitu Patwari comment regarding CM Mohan Yadav

मुख्यमंत्री मोहन यादव के बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की टिप्पणी के बाद सियासी बवाल मच गया है। पटवारी के बयान पर मंत्री विश्वास सारंग ने ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी मुख्यमंत्री से मांफी मांगे।

मध्य प्रदेश में बुदनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव को सियासी घमासान मचा हुआ है, बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं के बीच बयान और आरोप-प्रत्योरोप जारी हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari) बीजेपी पर हमलावर हैं। इस बीच जीतू पटवारी द्वारा मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) पर की गई टिप्पणी पर सियासत गरमाई गई है। अब इस टिप्पणी को लेकर कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने जीतू पटवारी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि जीतू पटवारी मुख्यमंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।

पीसीसी चीफ की टिप्पणी पर भड़के विश्वास सारंग

जीतू पटवारी के बयान को लेकर मध्य प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पटवारी ने जिन शब्दों का इस्तेमाल सीएम के लिए किया है। वह बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। इसलिए जीतू पटवारी तुरंत ही मुख्यमंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। जीतू पटवारी की यह टिप्पणी बिल्कुल भी ठीक नहीं है।

अपनी सीमा में रहें, बाहर न जाएं पटवारी...

कड़ा ऐतराज जताते हुए मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि मोहन यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। इसलिए जीतू पटवारी अपनी हैसियत में रहें। वह सीएम को लेकर टिप्पणी कर रहे हैं। कांग्रेस नेता जिस तरह के शब्दों का प्रयोग मुख्यमंत्री के लिए कर रहे हैं, वो भूल रहे हैं कि मोहन यादव उस सदन के नेता हैं जिसमें पटवारी पहुंच भी नहीं पाए, जनता ने उन्हें बुरी तरह हराया है। मोहन यादव 163 विधायकों के नेता हैं, वे प्रदेश की जनता के मुखिया के तौर काम कर रहे हैं, इसलिए पटवारी को मुख्यमंत्री मोहन यादव से माफी मांगना चाहिए।

कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने की यह टिप्पणी

बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बयान में कहा दिया था हमें छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं… इस बयान को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने विरोध जताते हुए कहा था कि इस तरह भाषा किसी छुटभैये नेता की हो सकती है मुख्यमंत्री की नहीं... उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री का पद संवैधानिक पद है। इस पद पर बैठे व्यक्ति को गरिमा का ध्यान रखना चाहिए।

Thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • CM Mohan Yadav
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • जीतू पटवारी
  • मध्य प्रदेश
  • मंत्री विश्वास सारंग
  • विवादित बयान
  • एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • एमपी सीएम मोहन यादव
MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज

By Ramanand Tiwari

MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस

By Sandeep Kumar

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल

By Umeshwari Baghel

प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार

By Sandeep Kumar

MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए

By VINAY VERMA

लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस