MP के नए डीजीपी कैलाश मकवाना ने संभाला चार्ज, गिनाईं अपनी प्राथमिकताएं
Vikram Jain | Dec 03, 2024, 24:07 IST
MP bhopal new DGP Kailash Makwana takes charge
डीजीपी मकवाना ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के साथ-साथ जनता की समस्याओं के समाधान को अपनी प्रमुख प्राथमिकता बताया। साथ ही उन्होंने राज्य में पुलिसिंग सुधार, साइबर अपराधों पर लगाम और यातायात सुरक्षा पर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट की।
BHOPAL. मध्य प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना (DGP Kailash Makwana) ने सोमवार को पदभार संभाला। डीजीपी मकवाना ने पदभार ग्रहण के बाद पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करके कानून-व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए। इसके साथ उन्होंने प्राथमिकताओं को लेकर इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। डीजीपी मकवाना ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के साथ-साथ जनता की समस्याओं के समाधान को अपनी प्रमुख प्राथमिकता बताया। साथ ही उन्होंने राज्य में पुलिसिंग सुधार, साइबर अपराधों पर लगाम और यातायात सुरक्षा पर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट की। साथ ही उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
1988 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कैलाश मकवाना ने कहा कि साइबर क्राइम (cyber crime) आज प्रमुख समस्या है। तकनीक और ऑनलाइन लेनदेन के बढ़ने से साइबर क्राइम में बढ़ रहे हैं। इन अपराधों पर लगाम लगाना प्राथमिकता होगी। इन अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस को तकनीकी रूप से और मजबूत किया जाएगा। आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से साइबर अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और पुलिस को डिजिटल और नई तकनीक की ट्रेनिंग दी जाएगी।
उन्होंने सड़क हादसों को प्रदेश के लिए गंभीर चिंता का विषय बताया। उन्होंने कहा कि मर्डर की तुलना में सड़क दुर्घटनाओं में ज्यादा मौतें हो रही हैं, जो समाज और प्रशासन के लिए चिंताजनक है। इस समस्या को कम करने के लिए यातायात सुरक्षा और जागरूकता अभियान को तेज किया जाएगा। डीजीपी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए इंजीनियरिंग डिजाइनों और अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय पर विशेष जोर दिया जाएगा। साथ ही, सड़कों पर नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।
उज्जैन में 2028 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ की तैयारियों को लेकर नए डीजीपी मकवाना ने कहा कि सिंहस्थ महाकुंभ के आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंध पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
राज्य में पुलिस के कार्यों में सुधार लाने के लिए विभागीय अधिकारियों के साथ बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही राज्य की पुलिसिंग प्रणाली की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। इस प्रक्रिया के दौरान फील्ड अधिकारियों के स्थानांतरण पर भी चर्चा की जाएगी। फील्ड अधिकारियों के बार-बार स्थानांतरण के मुद्दे पर डीजीपी ने कहा कि अधिकारियों को कार्य करने के लिए पर्याप्त समय प्रदान किया जाना चाहिए। इसलिए, प्रदर्शन के आधार पर तबादले किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जो अधिकारी कार्य में लापरवाह होंगे, उन्हें हटाया जाएगा, जबकि मेहनती अधिकारियों को प्रोत्साहन दिया जाएगा।
1988 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कैलाश मकवाना ने कहा कि साइबर क्राइम (cyber crime) आज प्रमुख समस्या है। तकनीक और ऑनलाइन लेनदेन के बढ़ने से साइबर क्राइम में बढ़ रहे हैं। इन अपराधों पर लगाम लगाना प्राथमिकता होगी। इन अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस को तकनीकी रूप से और मजबूत किया जाएगा। आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से साइबर अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और पुलिस को डिजिटल और नई तकनीक की ट्रेनिंग दी जाएगी।
सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने पर जोर
पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर
जनता से जुड़ाव बढ़ाने और पुलिस थानों की कार्यशैली में सुधार के लिए भी कदम उठाए जाएंगे। डीजीपी मकवाना ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच भरोसा बढ़ाने के लिए थानों में जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा। इसके अलावा, पुलिस की छवि को बेहतर बनाने के लिए पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर दिया जाएगा, ताकि विभाग के कार्यों में खुलापन और उत्तरदायित्व सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि राज्य को सुरक्षित और भरोसेमंद बनाना ही हमारा लक्ष्य है।
सिंहस्थ महाकुंभ को बोले डीजीपी
पुलिसिंग प्रणाली की विस्तृत समीक्षा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava