Railway News : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, रेलवे ने MP से गुजरने वाली 52 ट्रेनों को किया कैंसिल, फटाफट चेक करें लिस्ट

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे ने कटनी मुडवारा-बीना खंड पर चल रहे कार्यों के चलते 52 ट्रेनों को कैंसिल करने का फैसला लिया है। असुविधा से बचने के लिए यात्रा से पहले लिस्ट चेक करें।

Advertisment
author-image
Vikram Jain
एडिट
New Update
Railway canceled 52 trains
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

BHOPAL. ट्रेनों के लगातार कैंसिल होने से परेशान चल रहे यात्रियों की एक बार फिर दिक्कत बढ़ने वाली है। रेल प्रशासन ने 50 से ज्यादा ट्रेनों को अलग-अलग दिन में कई ट्रिप में कैंसिल करने का फैसला लिया है। रेलवे के यह फैसला रेल सुधार कार्यों और प्री-एनआई,एनआई कार्य के चलते लिया है।

कटनी- खंड में चलेगा काम

दरअसल, रेल प्रशासन अधोसरंचना विकास के कार्यों को जल्द पूरा करने की कोशिश कर रहा है। जबलपुर मंडल के कटनी मुडवारा-बीना खंड के दमोह स्टेशन पर तीसरी लाइन का काम होना है। साथ ही प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य करने का किया जाना है। रेलवे के इन कार्यों के चलते कई ट्रेनों के रद्द करने का फैसला लिया है।

इन ट्रेनों को किया गया कैंसिल  

1. 01885 बीना-दमोह एक्सप्रेस 25.08.2024 से 13.09.2024 तक कैंसिल रहेगी। (20 ट्रिप)

2. 01886 दमोह-बीना एक्सप्रेस 26.08.2024 से 14.09.2024 तक कैंसिल रहेगी। (20 ट्रिप)

3. 06603 बीना-कटनी मुडवारा मेमू 26.08.2024 से 13.09.2024 तक कैंसिल रहेगी। (19 ट्रिप) 

4. 06604 कटनी मुडवारा-बीना मेमू 26.08.2024 से 13.09.2024 तक कैंसिल रहेगी। (19 ट्रिप)

5. 09817 कोटा-दानापुर स्पेशल ट्रेन 24.08.2024, 31.08.2024 और 07.09.2024 को निरस्त रहेगी। (03 ट्रिप)

6. 09818 दानापुर-कोटा स्पेशल 25.08.2024, 01.09.2024 और 08.09.2024 को निरस्त रहेगी। (03 ट्रिप)

7. 11271 इटारसी-भोपाल एक्सप्रेस 25.08.2024, 26.08.2024, 29.08.2024, 30.08.2024, 31.08.2024, 3.09.2024 को कैंसिल रहेगी। (06 ट्रिप)

8. 11272 भोपाल-इटारसी एक्सप्रेस 25.08.2024, 26.08.2024, 29.08.2024, 30.08.2024, 31.08.2024, 3.09.2024 को कैंसिल रहेगी। (06 ट्रिप)

9. 11703 रीवा-डॉ.अंबेडकर नगर एक्सप्रेस 05.09.2024, 08.09.2024, 10.09.2024 एवं 12.09.2024 को कैंसिल रहेगी। (04 ट्रिप)

10. 11704 डॉ.अंबेडकर नगर-रीवा एक्सप्रेस ट्रेन 06.09.2024, 09.09.2024, 11.09.2024 और 13.09.2024 को निरस्त रहेगी। (04 ट्रिप)

11. 22165 भोपाल-सिंगरौली एक्सप्रेस 28.08.2024 और 11.09.2024 को कैंसिल रहेगी। (02 ट्रिप)

12. 22166 सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस 29.08.2024 और 12.09.2024 को कैंसिल रहेगी। (02 ट्रिप)

13. 22169 रानी कमलापति-संतरागाछी एक्सप्रेस 28.08.2024, 4.09.2024 और  11.09.2024 को निरस्त रहेगी। (03 ट्रिप)

14. 22170 संतरागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस 29.08.2024, 5.09.2024 और 12.09.2024 को निरस्त रहेगी। (03 ट्रिप) 

15. 13025 हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस 09.09.2024 को निरस्त रहेगी। (01 ट्रिप) 

16. 13026 भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस 11.09.2024 को निरस्त रहेगी। (01 ट्रिप) 

17. 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस 24.08.2024 से 12.09.2024 तक निरस्त रहेगी। (20 ट्रिप) 

18. 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस 26.08.2024 से 14.09.2024 तक निरस्त रहेगी। (20 ट्रिप)

 ये ट्रेनें कैंसिल

19. 13423 भागलपुर-अजमेर एक्सप्रेस 05.09.2024 और 12.09.2024 को कैंसिल रहेगी। (02 ट्रिप)

20. 13424 अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस 06.09.2024 और 13.09.2024 को कैंसिल रहेगी। (02 ट्रिप)

21. 18009 संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस 30.08.2024 और 06.09.2024 को निरस्त रहेगी। (02 ट्रिप)

22. 18010 अजमेर -संतरागाछी एक्सप्रेस 1.09.2024 एवं 08.09.2024 को निरस्त रहेगी। (02 ट्रिप)

23. 22830 शालीमार-भुज एक्सप्रेस 31.08.2024 और 07.09.2024 को कैंसिल रहेगी। (02 ट्रिप)

24. 22829 भुज-शालीमार एक्सप्रेस 3.09.2024 और 10.09.2024 को कैंसिल रहेगी। (02 ट्रिप)

25. 18207 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस 26.08.2024, 2.09.2024 और 9.09.2024 को कैंसिल रहेगी। (03 ट्रिप)

26. 18208 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस 27.08.2024, 3.09.2024 और 10.09.2024 को  कैंसिल रहेगी। (03 ट्रिप)

27. 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस 08.09.2024 को कैंसिल रहेगी। (01 ट्रिप)

28. 18214  अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस 09.09.2024 को कैंसिल रहेगी। (01 ट्रिप)

29. 20847 दुर्ग-शहीद कैप्टन तुषार महाजन एक्सप्रेस 04.09.2024 और 11.09.2024 को कैंसिल रहेगी। (02 ट्रिप)

30. 20848 शहीद कैप्टन तुषार महाजन-दुर्ग एक्सप्रेस 06.09.2024 और 13.09.2024 को कैंसिल रहेगी। (02 ट्रिप)

31. 22867 दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस 30.08.2024, 6.09.2024, 10.09.2024 और 13.09.2024 को कैंसिल रहेगी। (04 ट्रिप)

32. 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस 31.08.2024, 7.09.2024, 11.09.2024 और 14.09.2024 को निरस्त रहेगी। (04 ट्रिप)

33. 18573 विशाखापत्तनम-भगत की कोठी एक्सप्रेस 29.08.2024 को कैंसिल रहेगी। (01 ट्रिप)

34. 18574 भगत की कोठी -विशाखापत्तनम एक्सप्रेस 31.08.2024 को कैंसिल रहेगी। (01 ट्रिप)

35. 09343 डॉ. आंबेडकर नगर-पटना एक्सप्रेस स्पेशल 29.08.2024, 5.09.2024 और 12.09.2024 को कैंसिल रहेगी। (03 ट्रिप)

36. 09344 पटना- डॉ.अंबेडकर नगर एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 30.08.2024, 6.09.2024 एवं 13.09.2024 को निरस्त रहेगी।(03 ट्रिप)

37. 09493 अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस दिनांक 25.08.2024, 01.09.2024 और 8.09.2024 को निरस्त रहेगी। (03 ट्रिप)

38. 09494 पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस 27.08.2024, 03.09.2024 और 10.09.2024 को कैंसिल रहेगी। (03 ट्रिप)

39. 19091 बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस 02.09.2024 और 09.09.2024 को निरस्त रहेगी। (02 ट्रिप)

40. 19092 गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस 03.09.2024 एवं 10.09.2024 को निरस्त रहेगी। (02 ट्रिप)

41. 19413 अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस 04.09.2024 और 11.09.2024 को निरस्त रहेगी। (02 ट्रिप)

42. 19414 कोलकाता -अहमदाबाद एक्सप्रेस 07.09.2024 और 14.09.2024 को निरस्त रहेगी। (02 ट्रिप)

43. 22911 इंदौर-हावड़ा एक्सप्रेस 3.09.2024 और 5.09.2024 को निरस्त रहेगी। (02 ट्रिप)

44. 22912 हावड़ा-इंदौर एक्सप्रेस 5.09.2024 और 7.09.2024 को निरस्त रहेगी। (02 ट्रिप)

45. 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस दिनांक 24.08.2024 एवं 31.08.2024 को निरस्त रहेगी। (02 ट्रिप)

46. 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस 25.08.2024 और 1.09.2024 को निरस्त रहेगी। (02 ट्रिप)

47. 19607 कोलकाता-अजमेर एक्सप्रेस 29.08.2024, 5.09.2024 और 12.09.2024 को निरस्त रहेगी। (03 ट्रिप)

48. 19608 अजमेर-कोलकाता एक्सप्रेस 26.08.2024, 2.09.2024 और 9.09.2024 को निरस्त रहेगी। (03 ट्रिप)

49. 20471 लालगढ़-पुरी एक्सप्रेस 08.09.2024 को कैंसिल रहेगी। (01 ट्रिप)

50. 20472 पुरी-लालगढ़ एक्सप्रेस दिनांक 11.09.2024 को निरस्त रहेगी। (01 ट्रिप)

51. 2408 निजामुद्दीन-अंबिकापुर एक्सप्रेस 27.08.2024 और 3.09.2024 को कैंसिल रहेगी। (02 ट्रिप)

52. 22407 अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस 29.08.2024 और 5.09.2024 को कैंसिल रहेगी। (02 ट्रिप)

यशवंतपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट

इधर, मध्य रेलवे के पुणे मंडल में भी रेल विकास कार्यों के चलते भोपाल से होकर चलने वाली यशवंतपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट किया गया है। बता दें कि पुणे-मिरज खंड में वादर-पलासनी स्टेशन के बीच डबल रेल लाइन का काम होना है। ऐसे में भोपाल मंडल से होकर चलने वाली गाड़ी संख्या 12629 यशवंतपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस के बदले हुए मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन 22 अगस्त 2024 को अपने निर्धारित रूट से ना जाकर बदले हुए मार्ग वाया मिरज, कुर्दूवाड़ी, दौंड और मनमाड़ जंक्शन होते हुए गंतव्य को जाएगी।

रेलवे ने यात्रियों से किया अनुरोध

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस-139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके ही यात्रा प्रारंभ करें।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

railway news भोपाल रेलवे न्यूज Bhopal Railway canceled 52 trains एमपी से गुजरने वाली 52 ट्रेनें कैंसिल Bhopal Railway News