भोपाल रुट डायवर्जन : 15 अगस्त को घर से निकलने से पहले चेक कर लें ये रूट... होंगे डायवर्ट

Vikram Jain | Aug 14, 2024, 17:19 IST
Share
राजधानी में बंद रहेंगे ये मार्ग
राजधानी में बंद रहेंगे ये मार्ग

मध्‍य प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी भोपाल में कई बड़े कार्यक्रम होंगे। 15 अगस्त को लेकर पुलिस प्रशासन ने शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। इस दिन कई रुट डायवर्ट किए गए है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के वासियों और यहां आने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। अगर आप स्वतंत्रता दिवस के दिन घर से बाहर जाने प्लान बना रहे है तो सावधान हो जाएं। क्योकि आप 15 अगस्त के दिन शहर में कहीं भी ट्रैफिक जाम में फंस सकते हैं। इसलिए घर से निकलने से पहले चेक कर रूट लें।

यातायात व्यवस्था में रहेगा बदलाव

दरअसल, राजधानी भोपाल में परेड मैदान पर स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन ने शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। 15 अगस्त दिन गुरूवार को सुबह 6 बजे से कई स्थानों पर यातायात चेंज रहेगा। पुलिस ने रुट डायवर्सन के साथ ही लाल परेड ग्राउंड में प्रवेश और पार्किंग व्यवस्था बनाई है।

15 अगस्त पर रहेगा ट्रैफिक का दबाव

15 अगस्त के दिन शहर में कई कार्यक्रमों के चलते ट्रैफिक का दबाव ज्यादा रहेगा। इस दिन डीबी सिटी तिराहे से जेल रोड, रोशनपुरा चौराहा से गांधी पार्क, लाल परेड मैदान की ओर, लाल परेड मैदान की ओर, लिली चौराहे से जहांगीरबाद, लाल परेड मैदान रोड समेत अन्य मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव रहेगा। जिसको ध्यान में रखते हुए रुट बदला गया है।

रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आने के लिए रूट

न्यू मार्केट टीटी नगर से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड की तरफ जाने वाली सभी प्रकार की बसें अपेक्स बैंक, लिंक रोड नंबर-1 से होते हुए बोर्ड ऑफिस, प्रेस काम्प्लैक्स, BSNL तिराहा, EOW ऑफिस के सामने, सेंट्रल स्कूल नं. 1, मैदा मिल तिराहा, सुभाष नगर आरओबी ब्रिज, प्रभात चौराहा, बोगदापुल से होकर भारत टॉकीज होते हुए चलेंगी।

टीटी नगर, न्यू मार्केट की ओर का रुट

बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से टीटी नगर, न्यू मार्केट की ओर आने वाली सभी बसें भारत टॉकीज से पुल बोगदा, प्रभात चौराहा, सुभाष नगर ब्रिज, मैदा मिल तिराहा, सेंट्रल स्कूल नं. 1, EOW ऑफिस, बीएसएनएल तिराहा बोर्ड ऑफिस चौराहे से होते हुए जाएगी।

वाहनों के प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध

इस दिन कई दूसरे रुट डायवर्सन रहेंगे। आप इस दिन रोशनपुरा चौराहा से बाणगंगा चौराहा, पुराना मछली घर, खटलापुरा, PHQ तिराहा वाले रूट से आवागमन कर सकेंगे। लाल परेड की ओर आने और जाने वाले मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। लाल परेड मैदान के ओर जानी रोड लिली चौराहे से पुलिस मुख्यालय की ओर, डीबी सिटी तिराहे से जेल मुख्यालय रोटरी की ओर, रोशन-पुरा से गांधी पार्क तिराहे की ओर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।

पुलिस ने बनाई पार्किंग व्यवस्था

लाल परेड ग्राउंड में 15 अगस्त के मुख्य कार्यक्रम में कई गणमान्य शामिल होंगे। ऐसे में पुलिस ने पार्किंग की व्यवस्था बनाई है। कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए एमवीएम कॉलेज ग्राउंड, एमएलए रेस्ट हाऊस, जेल मुख्यालय ग्राउंड में वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में शामिल लोग फोर व्हीलर एमवीएम कॉलेज ग्राउंड में पार्क कर सकेंगे।

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • Bhopal Route Diversion
  • भोपाल रुट डायवर्जन
  • भोपाल में 15 अगस्त पर रूट में बदलाव
  • भोपाल में ट्रैफिक यातायात
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि