MP में दैनिक वेतन भोगी और श्रमिकों का वेतन बढ़ा, इतनी बढ़ी सैलरी, कर्मचारी नाराज

Vikram Jain | Oct 02, 2024, 03:16 IST
Share
Bhopal salary of daily wage earners and workers increased
Bhopal salary of daily wage earners and workers increased

मध्‍य प्रदेश सरकार ने 2 लाख 75 हजार दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी और श्रमिकों की सैलरी में बढ़ोतरी कर दी है। इसको लेकर श्रमायुक्त कार्यालय इंदौर ने आदेश जारी किया है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 2 लाख 75 हजार दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी और श्रमिकों के वेतन में बढ़ोतरी कर दी है। सरकार ने तीनों श्रेणी (अकुशल, अर्द्धकुशल, कुशल और उच्च कुशल) के वेतन में 50 रुपए प्रति माह की वृद्धि की है। यह वेतनवृद्धि 1 अक्टूबर 2024 से लागू हो गई है। अब इसको लेकर कर्मचारियों ने नाराजगी जताई है। कर्मचारियों ने इसे मजाक बताया है। अब कर्मचारियों का गुस्सा भड़क है।

वेतनवृद्धि को लेकर आदेश जारी

दरअसल, वेतनवृद्धि को लेकर श्रमायुक्त कार्यालय इंदौर ने आदेश जारी किए। इसके तहत अकुशल श्रमिक को प्रतिदिन 393.27 रुपए वेतन दिया जाएगा। इसमें 250 रुपए वेतन और 143.27 रुपए महंगाई भत्ता है। इसी तरह उच्च कुशल श्रमिक को 529.23 रुपए प्रतिदिन वेतन दिया जाएगा। जिसमें 374.42 रुपए वेतन और 154.81 रुपए महंगाई भत्ता शामिल है। इससे पहले मार्च 2024 में वेतन वृद्धि की गई थी। वेतन में मात्र 50 रुपए प्रति माह बढ़ाया गया है।

इतनी कम वेतन वृद्धि से कर्मचारी नाराज

वेतन में इतनी कम वृद्धि होने पर कर्मचारी नाराज है। श्रमिक संगठन का कहना है कि सरकार को बढ़ती हुई महंगाई और श्रमिकों की स्थिति देखकर फैसला लेना था। हाल ही में दिल्ली सरकार ने अकुशल श्रमिक की सैलरी बढ़ाकर 18066 रुपए, अर्द्धकुशल की 19929 रुपए और कुशल श्रमिक की 21917 रुपए किया है।

मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के अध्यक्ष अशोक पांडे ने वेतनवृद्धि को श्रमिकों के साथ मजाक बताते हुए कहा कि 50 रुपए महीने बढ़ाया जाना भी कोई वेतनवृद्धि होती है। हाल ही में दिल्ली सरकार ने भी श्रमिकों का वेतन बढ़ाया है। एमपी की सरकार कम से कम इतना ही वेतन कर देती।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • कर्मचारी संगठन
  • दैनिक वेतन भोगी
  • salary increased
  • वेतन वृद्धि
  • दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी
  • श्रमिकों का वेतन बढ़ा
  • श्रमायुक्त कार्यालय इंदौर
  • Labor Commissioner Office Indore
इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए

By Sanjay Gupta

इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए
mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार

By Sanjay Dhiman

mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार
IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट

By Sanjay Gupta

IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट
CG Top News : रायपुर में चिराग पासवान की हुंकार और अंबिकापुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, सरकारी भर्तियों में बड़ा बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : रायपुर में चिराग पासवान की हुंकार और अंबिकापुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, सरकारी भर्तियों में बड़ा बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, समझिए 87 हजार करोड़ ऋण सीमा का पूरा गणित

By Sumit Kumar

विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, समझिए 87 हजार करोड़ ऋण सीमा का पूरा गणित
अपनी ही सरकार से नाराज भाजपा विधायक कालू सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री के घर के सामने करेंगे भूख हड़ताल, कांग्रेस ने उठाए सवाल

By Sanjay Dhiman

अपनी ही सरकार से नाराज भाजपा विधायक कालू सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री के घर के सामने करेंगे भूख हड़ताल, कांग्रेस ने उठाए सवाल
MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में 58 फीसदी रही उपस्थिति, दूसरे चरण के बाकी रिजल्ट की तैयारी

By Sanjay Gupta

MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में 58 फीसदी रही उपस्थिति, दूसरे चरण के बाकी रिजल्ट की तैयारी