MP में नगरीय प्रशासन विभाग में थोकबंद तबादले, कई अधिकारी इधर से उधर

Vikram Jain | Oct 16, 2024, 23:50 IST
MP Bhopal Urban Administration Department officers Transfer
मध्य प्रदेश में नगरीय विकास एवं आवास विभाग में अधिकारियों के तबादला आदेश जारी हुए हैं। आदेश के मुताबिक कई प्रदेश में कई नगर पालिका और परिषद सीएमओ, लेखापाल और राजस्व उपनिरीक्षक बदले गए हैं।

BHOPAL. मध्य प्रदेश सरकार ने नगरीय विकास एवं आवास विभाग में थोकबंद तबादले किए है। कई सीएमओ, लेखापाल और राजस्व उपनिरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है। अलग-अलग जिलों में नगरीय निकाय ने अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। देखिए किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी



इन अधिकारियों के हुए तबादले

विभागीय आदेश के मुताबिक कई सीएमओ, लेखापाल और राजस्व उपनिरीक्षक बदले गए हैं। नगर परिषद बागली जिला देवास मुख्य लिपिक सह लेखापाल सतीश घावरी को नगर पालिका गौतमपुरा सीएमओ बनाया गया है। हरिवल्लभ शर्मा को मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद अकोड़ा जिला भिंड भेजा गया है। प्रदीप ताम्रकार को को राजस्व उप प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी अकोडा से गोरमी जिला भिंड भेजा गया है। आत्माराम सांवरे, राजस्व उप प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद भैंसदेही (बैतूल) को हरदा की खिरकिया नगर पालिका भेजा गया है। नगर परिषद चांचौडा बीनागंज (गुना) के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी भगवान सिंह भिलाला को नगर परिषद बोडा (राजगढ़) का सीएमओ बनाया गया है। नगर परिषद बोडा के सीएमओ का रामलाल कुशवाह को नवीन पदस्थापना नगर परिषद सांची (रायसेन) में दी गई है।



officers Transfer 1


कई अधिकारियों हुए इधर से उधर

अभिषेक जैन (ग्रेड- 01) को शमशाबाद (विदिशा) से सीएमओ नगर पालिका परिषद नरसिंहगढ़ (राजगढ़) पदस्थ किया गया है। गोविंद सिंह मेधन, राजस्व नगर परिषद टोंकखुर्द (देवास) ) प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी टोंकखुर्द (देवास) से सीएमओ नगर परिषद तलेन जिला राजगढ़ भेजा गया है। अशोक सिंह ठाकुर, राजस्व प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद तलेन (राजगढ़) से नगर पालिका परिषद कुरवई जिला विदिशा भेजा गया है। माधुरी शर्मा मुख्य नगर पालिका अधिकारी को नगर पालिका अधिकारी पालिका परिषद छतरपुर को परियोजन अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण पन्ना पदस्थ किया गया है। राजस्व उप प्रभारी निरीक्षक मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय श्रीवास्तव नगर परिषद तराना जिला उज्जैन मूल पद पर राजस्व उप निरीक्षक, नगर परिषद बडनगर (उज्जैन) भेजा गया है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • एमपी में अधिकारियों का ट्रांसफर
  • मध्य प्रदेश
  • नगरीय प्रशासन विभाग
  • transfer
  • तबादला