MP में तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम, इन जिलों में होगी तेज बारिश

Vikram Jain | Oct 13, 2024, 03:23 IST
MP Bhopal weather alert of heavy rain
मध्य प्रदेश के कई जिलों में मानसून की विदाई के लिए 15 अक्टूबर तक इंतजार करना पड़ेगा। लो प्रेशर एरिया, साइक्लोनिक सर्कुलेशन के एक्टिव होने से कुछ जिलों में बारिश दर्ज की जा रही है, शनिवार को भी कई जगहों पर बारिश हुई।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में पूरी तरह मानसून की विदाई से पहले मौसम में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ तेज बारिश होगी। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने तेज आंधी और बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। शनिवार को भी कई जिलों में पानी गिरा। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने मौसम प्रणालियों के असर से दक्षिण एमपी में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है।



अगले 3 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अगले 3 दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। मौसम विभाग ने बैतूल, खरगौन, बड़वानी और धार जिलों में तेज हवाएं चलने और गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। कहीं कहीं पर भारी बारिश की भी अलर्ट जारी किया है।



ये खबर भी पढ़ें... दिग्विजय सिंह बोले- पीएम मोदी और कैलाश का राज, फिर भी हिंदू संकट में?



कई जिलों में होगी बारिश

इसके साथ ही हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, उज्जैन, इंदौर, देवास, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, पांढुर्णा, सिहोर, नर्मदापुरम, शिवपुरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला और बालाघाट जिलों में तेज हवाएं चलेगी। इन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। कई अन्य जगहों पर बुंदाबांदी भी हो सकती हैं।



ये खबर भी पढ़ें... एक्शन में नए मुख्य सचिव अनुराग जैन, कलेक्टर्स के लिए बनाया नया नियम



मौसम विभाग ने दी जानकारी

मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर में बना गहरा कम दबाव का क्षेत्र महाराष्ट्र के तट से दूर जाने लगा है। इस कारण से बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आने लगेगी, अभी तीन-चार दिन बादल बने रहेंगे। हल्की बारिश की स्थिति बनी रह सकती है।



मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पूर्व मध्य अरब सागर पर बना कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और 13 अक्टूबर की सुबह तक मध्य अरब सागर पर एक डिप्रेशन में तब्दील होने की संभावना है। साथ ही दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे भूमध्य रेखीय हिंद महासागर पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है।



ये खबर भी पढ़ें.. MP में जैन मुनि विशांत सागर से मारपीट, समाजजन में आक्रोश, किया अनशन



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • भोपाल न्यूज
  • MP weather
  • एमपी मौसम
  • मौसम न्यूज
  • एमपी में बारिश
  • मौसम विभाग
  • एमपी मौसम न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • भारी बारिश का अलर्ट
  • mp weather alert
  • mausam