एक्शन में नए मुख्य सचिव अनुराग जैन, कलेक्टर्स के लिए बनाया नया नियम

Vikram Jain | Oct 13, 2024, 01:12 IST
Share
MP Bhopal new Chief Secretary Anurag Jain order to collectors
MP Bhopal new Chief Secretary Anurag Jain order to collectors

मध्‍य प्रदेश के नए मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कामकाज संभालते ही अपनी कार्य शैली को स्पष्ट कर दिया है। मुख्य सचिव अब प्रदेश में प्रशासनिक कसावट लाने के लिए कलेक्टर्स की कांफ्रेंस बुलाने वाले हैं। साथ ही कलेक्टरों के लिए नए नियम बनाए हैं।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव अनुराग जैन (Chief Secretary Anurag Jain) कामकाज संभालते ही एक्शन में आ गए हैं। अब प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट लाने के लिए मुख्य सचिव जैन ने प्लान तैयार किया है। इसका सीधा मैसेज यह है कि अब हर अधिकारी को रोज आम आदमी से मिलने के लिए मिलने का एक समय निर्धारित करना होगा।

कलेक्टर्स के साथ कांफ्रेंस करेंगे सीएस

प्रदेश में प्रशासनिक कसावट लाने के लिए मुख्य सचिव अनुराग जैन कलेक्टर्स की कांफ्रेंस बुलाने वाले हैं। वह कलेक्टर्स को केबिन से निकालकर गांव-गांव पहुंचने कर कार्य करने के लिए टास्क देने जा रहे हैं। कलेक्टर्स के साथ कांफ्रेंस में सीएस मध्य प्रदेश सरकार के सुशासन की प्राथमिकताओं से सभी को अवगत कराएंगे।

हर महीने गांव में रुकना होगा अनिवार्य

अनुराग जैन की सोच है कि जब तक कलेक्टर अपने केबिन से बाहर निकलकर जनता के बीच नहीं जाएंगे, तब तक उन्हें जनसमस्या की पूरी जानकारी नहीं होगी। साथ ही अनुराग जैन उस प्रथा को शुरू करने जा रहे हैं, जिसके तहत कई सालों पहले कलेक्टर गांव के दौरा किया करते थे, लेकिन पिछले कुछ सालों से कलेक्टर के दौरे बंद हो गए हैं। अब मुख्य सचिव जैन ने कलेक्टर के लिए गांव में रात्रि विश्राम करना अनिवार्य करने जा रहे हैं।

देनी होगी अग्रिम टूर डायरी

खास बात यह है कि जब से कलेक्टर के गांव के दौरे बंद हुए है उससे सुशासन प्रभावित हुआ है, इसलिए अब हर कलेक्टर के लिए गांव में रात्रि विश्राम करना अनिवार्य किया जा रहा है। मुख्य सचिव इस व्यवस्था को फिर से शुरू करने जा रहे हैं। इसको लेकर मुख्य सचिव कार्यालय योजना बना रहा है, जिसके तहत अब कलेक्टर्स को हर महीने अग्रिम टूर डायरी भी मुख्य सचिव को भेजनी होगी। कलेक्टर्स को यह बताना होगा कि वह जिले का कितने दिन दौरा करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें... MP में 3 हजार किमी लंबे रेलवे ट्रैक की फेंसिंग, अब नहीं होगी तोड़फोड़

जनता की परेशानियों का करें समाधान

मुख्य सचिव अनुराग जैन का मानना है कि जिले का दौरा नहीं करने की वजह से लोगों को नक्शा, खसरा और सीमांकन जैसी छोटी- छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शासन और प्रशासन के प्रति विश्वासनीयता पैदा करने लक्ष्य के साथ कलेक्टरों को जनता के हितों को सर्वोपरि रख संवेदनशीलता के साथ काम करना होगा।

ये खबर भी पढ़े... MP में जैन मुनि विशांत सागर से मारपीट, समाजजन में आक्रोश, किया अनशन

योजनाओं के क्रियान्वयन में नहीं होनी चाहिए कोताही

मुख्य सचिव की प्राथमिकता है कि आम जनता की समस्याओं का तत्काल समाधान हो, इसके लिए कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार सहित सभी अधिकारियों को दिनभर अलर्ट मोड में रहकर काम करना होगा। मुख्य सचिव का साफ संदेश है कि शासन की फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार कोताही नहीं बरती जानी चाहिए। हितग्राहियों तक योजनाओं का फायदा शत-प्रतिशत पहुंचाने के लिए मिशन मोड पर जुटकर काम करें। प्रशासनिक कार्यों से जनता के मन में शासन और प्रशासन के प्रति विश्वास का भाव पैदा हो।

ये खबर भी पढ़ें... MP में राम-रावण का अनोखा युद्ध, दोनों तरफ से बरसते हैं पत्थर

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • Anurag Jain Chief Secretary of Madhya Pradesh
  • मध्य प्रदेश
  • प्रशासन
  • शासन
  • collectors
  • कलेक्टर्स
  • CS अनुराग जैन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती