MP में जैन मुनि विशांत सागर से मारपीट, समाजजन में आक्रोश, किया अनशन

Vikram Jain | Oct 12, 2024, 22:32 IST
Share
MP Chhatarpur Jain muni Vishant Sagar assault Case 
MP Chhatarpur Jain muni Vishant Sagar assault Case 

मध्य प्रदेश के छतरपुर जैन मुनिश्री विशांत सागर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद न्याय की मांग को लेकर जैन समाज के लोग मुनिश्री के साथ अनशन पर बैठ गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के छतरपुर में जैन मुनि से मारपीट का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जैन मुनि से मारपीट करने लोग और कोई नहीं बल्कि जैन समाज का ही एक परिवार है। घटना को लेकर जैन समाज का आक्रोश भड़क गया। साथ ही मुनिश्री अन्य संतों के साथ अनशन पर बैठ गए। मामले में जैन मुनि और समाज के लोगों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानें पूरा मामला

पूरा मामला छतरपुर के घुवार नगर का है। यहां चातुर्मास लिए जैन मुनिश्री 1008 विशांत सागर जी महाराज पधारे थे। बताया जा रहा है कि मुनिश्री के साथ सेवकों में से एक शिष्य जैन समाज के एक परिवार की लड़की को भगा ले गया। जिसके बाद लड़की का परिवार भड़क गया और इसके बाद शनिवार की सुबह परिवार के लोग मुनिश्री के पास पहुंचे। इस दौरान मुनिश्री साधना कर रहे थे। इसके बाद लोगों ने महाराज जी से गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी।

ये खबर भी पढ़ें... सोशल मीडिया पर बढ़ती अश्लीलता से जैन मुनि चिंतित, पीएम मोदी से कर दी ये बड़ी मांग

जैन समाज का भड़का आक्रोश, अनशन पर बैठे महाराज

मुनिश्री से मारपीट की घटना के जैन समाज का आक्रोश भड़क गया। लोगों ने इस घटना को समाज ने अस्वीकार्य बताते हुए कड़ी निंदा की। इसके बाद समाज के लोग, मुनिश्री और साथ आए अन्य महाराज न्याय की मांग को लेकर बाजार में अनशन पर बैठे गए। सभी ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। घटना के बाद नगर में तनाव का माहौल बन गया। साथ ही जैन समाज के लोगों ने भगवां पुलिस थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

ये खबर भी पढ़ें... जैन आयोग के गठन को मंजूरी, कोदो-कुटकी उगाने वाले किसानों को 3900 रुपए बोनस देगी सरकार

केस दर्ज, 8 आरोपी गिरफ्तार

मामले में गंभीरता दिखाते हुए पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र जैन, महेंद्र जैन, नरेंद्र जैन, जिनेंद्र जैन सहित 8 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। भगवां थाना प्रभारी राम स्वरूप उपाध्याय का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी।

साथ आया शिष्य भगा ले गया समाज की लड़की

मामले में जैन समाज के लोगों का कहना है कि मुनिश्री 1008 विशांत सागर महाराज चातुर्मास के लिए घुवारा हुए हैं। उनके साथ एक शिष्य का समाज की लड़की से अफेयर चल रहा था। फिरोजाबाद निवासी शिष्य को 10 हजार वेतन मिल रहा था। इस दौरान लड़की और शिष्य भाग गए। लड़की को भगाकर ले जाने के बाद जैन परिवार का एक परिवार ने आक्रोशित हो गया। इन लोगों ने हंगामा करते हुए मुनिश्री से मारपीट कर दी। साथ ही गाली गलौज भी की। यह घटना निंदनीय है। अब मामले को लेकर जैन समाज ने बड़ी बैठक बुलाई गई है। जिसमें अन्य जिलों से बड़ी शामिल समाज के लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Chhatarpur News
  • छतरपुर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • केस दर्ज
  • जैन समाज
  • मारपीट
  • अनशन
  • छतरपुर न्यूज हिंदी
  • जैन मुनि
इंदौर के 1.36 लाख वोटरों के नाम SIR में कटे, चुनाव आयोग के पास डिजिटल डेटा नहीं, RTI से खुली पोल

By Amresh Kushwaha

इंदौर के 1.36 लाख वोटरों के नाम SIR में कटे, चुनाव आयोग के पास डिजिटल डेटा नहीं, RTI से खुली पोल
बाड़मेर में होमगार्ड भर्ती का बड़ा फर्जीवाड़ा, फर्जी सर्टिफिकेट जमा करवाने वाले 17 अभ्यर्थी पकड़े

By Jageshwar prasad

बाड़मेर में होमगार्ड भर्ती का बड़ा फर्जीवाड़ा, फर्जी सर्टिफिकेट जमा करवाने वाले 17 अभ्यर्थी पकड़े
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस की क्रॉस वोटिंग जांच, सीपी जोशी की अध्यक्षता में कमेटी गठित

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस की क्रॉस वोटिंग जांच, सीपी जोशी की अध्यक्षता में कमेटी गठित
क्रिप्टो निवेश के नाम पर 100 करोड़ की ठगी, फर्जी वेबसाइट बनाकर लगाया चूना, 2 गिरफ्तार

By Ashish Bhardwaj

क्रिप्टो निवेश के नाम पर 100 करोड़ की ठगी, फर्जी वेबसाइट बनाकर लगाया चूना, 2 गिरफ्तार
जामताड़ा के बाद अब एमपी में साइबर ठगी के ठिकाने: सैलरी-कमीशन पर भर्ती, ग्वालियर से अमरीका तक ठगी

By Arohi Raj

जामताड़ा के बाद अब एमपी में साइबर ठगी के ठिकाने: सैलरी-कमीशन पर भर्ती, ग्वालियर से अमरीका तक ठगी
अब उज्जैन महाकाल मंदिर से खाली हाथ नहीं लौटेंगे श्रद्धालु, भक्तों को फ्री मिलेगा बाबा का प्रसाद और बेलपत्र

By Kaushiki

अब उज्जैन महाकाल मंदिर से खाली हाथ नहीं लौटेंगे श्रद्धालु, भक्तों को फ्री मिलेगा बाबा का प्रसाद और बेलपत्र
कामधेनु विश्वविद्यालय की भर्ती पर राजभवन ने लगाई रोक, कृषि मंत्री रामविचार नेताम बोले- सच्चाई आएगी सामने

By Harrison Masih

कामधेनु विश्वविद्यालय की भर्ती पर राजभवन ने लगाई रोक, कृषि मंत्री रामविचार नेताम बोले- सच्चाई आएगी सामने