MP में 3 हजार किमी लंबे रेलवे ट्रैक की फेंसिंग, अब नहीं होगी तोड़फोड़

Vikram Jain | Oct 12, 2024, 23:35 IST
Share
MP Jabalpur railway tracks safety installed Fencing
MP Jabalpur railway tracks safety installed Fencing

पश्चिम मध्य रेलवे में आने वाले रेलवे स्टेशन और रेलवे ट्रैक की सुरक्षा के लिए फेंसिंग लगाने का काम जल्द शुरू होने जा रहा है। रेलवे के इस प्रस्ताव को मंत्रालय से पहले ही स्वीकृति दे दी थी।

JABALPUR. देश भर में ट्रेनों और रेलवे ट्रैक के नुकसान पहुंचाने के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। इन गंभीर मामलों में रेलवे पुलिस कार्रवाई भी कर रही है। रेलवे लाइन पर सिलेंडर, लोहे का सामान समेत संदिग्ध वस्तुएं रखने के बढ़ते मामलों को लेकर रेल प्रशासन गंभीर बना हुआ है। ट्रेनों से सुचारू संचालन और रेलवे ट्रैक की सुरक्षा को लेकर रेल मंडल से लेकर मंत्रालय तक मंथन चल रहा है।

इसी बीच पश्चिम मध्य रेलवे के तीन मंडल की सीमा में आने वाले रेलवे स्टेशन और रेलवे ट्रैक की सुरक्षा के लिए फेंसिंग लगाने का काम जल्द शुरू होने जा रहा है। रेलवे के इस प्रस्ताव को मंत्रालय से पहले ही स्वीकृति दे दी थी। अब पश्चिम मध्य रेलवे काम शुरू करने जा रहा है।

रेलवे ट्रैक की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला

पश्चिम मध्य रेलवे के अंतर्गत भोपाल, जबलपुर और कोटा रेल मंडल की सीमा में आने वाले करीब 300 रेलवे स्टेशन और 3 हजार किलोमीटर लंबे अप-डाउन रेलवे ट्रैक की सुरक्षा को लेकर जल्द ही फेंसिंग लगाने का काम शुरू किया जाएगा। जबलपुर डिवीजन के 500 किलोमीटर लंबे रेलवे ट्रैक की सुरक्षा के लिए दीवार बनाने की बजाए फेंसिंग लगाई जाएगी। अप-डाउन ट्रैक मिलाकर करीब 1 हजार किमी लंबी फेंसिंग लगेगी। जबलपुर रेल मंडल के इंजीनियरिंग विभाग ने फेंसिंग लगाने का काम शुरू भी कर दिया है। अभी रेलवे लाइन के दोनों ओर रेलवे की जमीन को चिंहित किया जा रहा है।

ट्रैक के दोनों ओर लगेगी फेंसिंग

जानकारी के अनुसार जबलपुर रेलवे डिवीजन में इटारसी से लेकर मानिकपुर, कटनी से सिंगरौली, कटनी से बीना और सतना से रीवा के बीच करीब 500 किलोमीटर का रेलवे ट्रैक है। साथ ही मंडल में 100 से ज्यादा रेलवे स्टेशन भी आते हैं। पहले चरण में रेलवे स्टेशन के दोनों छोर पर सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाएगा ताकि स्टेशन परिसर में संदिग्ध लोगों का प्रवेश रोका जा सके। इसके बाद रेलवे ट्रैक के दोनों साइड फेंसिंग लगाई जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें...MP में जैन मुनि विशांत सागर से मारपीट, समाजजन में आक्रोश, किया अनशन

रेलवे की जमीन का चिन्हांकन

रेलवे ट्रैक के दोनों साइड फेंसिंग के इस को प्रस्ताव को हरी झंडी मिल चुकी है। जिसको लेकर रेलवे ने बजट दिया है। ट्रैक पर फेंसिंग लगाने के काम के साथ ही रेलवे की जमीन का चिन्हांकन भी शुरू किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... MP में राम-रावण का अनोखा युद्ध, दोनों तरफ से बरसते हैं पत्थर

फेंसिंग से पशुओं को रोकने में मिलेगी मदद

अधिकारियों का कहना है कि फेंसिंग लग जाने से पटरियों की सुरक्षा के साथ ट्रेनों की गति बढ़ाने में मदद मिलेगी। फेंसिंग लगने के बाद पशुओं को ट्रैक पर आने से रोका जा सकेगा। ट्रैक पर मवेशियों और अन्य जानवर आने से इंजन को नुकसान हो रहा है। गाय भैंस या अन्य जानवर के इंजन से टकराने के मामले सामने आए हैं, इससे जानवर की जान तो जाती है साथ ही इंजन को नुकसान पहुंचता है। फेंसिंग लगने से ट्रैक सुरक्षा होगी।

ये खबर भी पढ़ें... अफसरों का गजब कारनामा, जिंदा को बताया मृत और मृत महिला को दे रहे पेंशन

बढ़ रहे टैक पर संदिग्ध वस्तु रखने के मामले

जबलपुर मंडल में रेलवे टैक पर संदिग्ध वस्तु रखने के कई मामले सामने आए हैं। कछपुरा में रेलवे ट्रैक पर लोहे की सरिया रखी गई थी, साथ ही जबलपुर स्टेशन के पास ट्रैक पर संदिग्ध वस्तु रखीं मिली। इटारसी और बीना के पास भी ट्रैक पर कई संदिग्ध वस्तु रखने के मामला सामने आया था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • जबलपुर न्यूज
  • railway news
  • मध्य प्रदेश
  • West Central Railway Bhopal Division
  • Bhopal Railway News
  • भोपाल रेलवे न्यूज
  • Jabalpur Railway News
  • जबलपुर रेलवे न्यूज
  • West Central Railway
  • पश्चिम मध्य रेलवे
  • Indian Railway News
  • West Central Railway Jabalpur Division
धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर बवाल: भगवान श्रीकृष्ण को बताया तीन जगह से टेढ़ा, कथाओं के बहिष्कार की उठी मांग

By Amresh Kushwaha

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर बवाल: भगवान श्रीकृष्ण को बताया तीन जगह से टेढ़ा, कथाओं के बहिष्कार की उठी मांग
रणथम्भौर में बाघिन T-93 के साथ दिखा शावक, टाइगर रिजर्व में बढ़कर 63 हुई बाघों की संख्या

By Jyoti Mahender Bhardwaj

रणथम्भौर में बाघिन T-93 के साथ दिखा शावक, टाइगर रिजर्व में बढ़कर 63 हुई बाघों की संख्या
श्रीगंगानगर में नकली घी के कारोबार पर CID की बड़ी कार्रवाई, 22 हजार लीटर घी जब्त; तीन आरोपी गिरफ्तार

By Jyoti Mahender Bhardwaj

श्रीगंगानगर में नकली घी के कारोबार पर CID की बड़ी कार्रवाई, 22 हजार लीटर घी जब्त; तीन आरोपी गिरफ्तार
IAS गौरव गोयल की राजस्थान वापसी तय, प्रवासी राजस्थान दिवस और उद्योग विभाग की जिम्मेदारी पर नजर

By Jageshwar Prasad

IAS गौरव गोयल की राजस्थान वापसी तय, प्रवासी राजस्थान दिवस और उद्योग विभाग की जिम्मेदारी पर नजर
GST चोरी के सिंडिकेट पर DGGI की बड़ी कार्रवाई, 4.58 करोड़ रुपए कैश बरामद; लैपटॉप और चेकबुक जब्त

By Jyoti Mahender Bhardwaj

GST चोरी के सिंडिकेट पर DGGI की बड़ी कार्रवाई, 4.58 करोड़ रुपए कैश बरामद; लैपटॉप और चेकबुक जब्त
छत्तीसगढ़ी भाषा में पढ़ाई पर फैसला नहीं लेने से हाईकोर्ट नाराज, स्कूल शिक्षा सचिव को अवमानना नोटिस

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ी भाषा में पढ़ाई पर फैसला नहीं लेने से हाईकोर्ट नाराज, स्कूल शिक्षा सचिव को अवमानना नोटिस
राजस्थान में दिन गर्म, रात में सर्दी तेज; अगले 3-4 दिन साफ रहेगा मौसम; फतेहपुर में पारा 13 डिग्री

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में दिन गर्म, रात में सर्दी तेज; अगले 3-4 दिन साफ रहेगा मौसम; फतेहपुर में पारा 13 डिग्री