बिजली कंपनी सहायक ग्रेड 3 के चयनितों को नियुक्ति के लिए ऐसे खुलेगा रास्ता, 500 से ज्यादा युवा इंतजार में

Sanjay Gupta | Feb 26, 2026, 13:11 IST
mp-bijli-vibhag-assistant-grade-3-joining
बिजली कंपनी सहायक ग्रेड 3 भर्ती में 500 से ज्यादा युवा ज्वाइनिंग का इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा मार्च 2025 में हुई थी। रिजल्ट के बाद हाईकोर्ट में केस गया। अब कंपनी ज्वाइनिंग के लिए यह रास्ता निकाल रही है।

News In Short

. मार्च 2025 में 2 हजार 575 पदों पर परीक्षा हुई थी।


. मई में रिजल्ट आया और जून में दस्तावेज जांच हुई।


. कुल 1050 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए।


. इसमें 500 से ज्यादा सहायक ग्रेड 3 चयनित ज्वाइनिंग से वंचित रहे।


. हाईकोर्ट के आदेश के बाद संशोधित रिजल्ट जारी हुआ।



News In Detail

Indore. मार्च 2025 में बिजली कंपनी ने 2 हजार 575 पदों पर परीक्षा ली थी। इनमें सहायक ग्रेड 3 के भी 800 से ज्यादा पद शामिल थे। इसमें 13 फीसदी पद होल्ड करते हुए बाकी पदों के लिए मई 2025 में रिजल्ट घोषित हुआ। जून में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी हुई। सीएम डॉ. मोहन याजव ने भोपाल में 1 हजार 50 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इसके बाद भी 500 से ज्यादा युवा इंतजार में रह गए। इसके लिए युवा दो बार बिजली कंपनी इंदौर के दफ्तर पर प्रदर्शन कर चुके हैं।



2f8bb78f-26b


यह है विवाद

बिजली कंपनी के सहायक ग्रेड 3 व अन्य में कुल 2 हजार 575 पदों के लिए मार्च 2025 में परीक्षा हुई थी। रिजल्ट मई में आया और फिर जून में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कर सीएम डॉ. मोहन यादव के हाथों 1050 को नियुक्ति प्रमाण पत्र दिए गए। लेकिन सहायक ग्रेड (बिजली कंपनी सहायक ग्रेड 3 भर्ती) के 500 से अधिक पदों पर नियुक्ति नहीं हो पाई, क्योंकि मामला हाईकोर्ट में गया था। कुछ उम्मीदवारों ने इसमें दो सवाल गलत होने को लेकर आपत्ति लगाई थी। दिसंबर में हाईकोर्ट ने आदेश दिए कि दो सवालों की आपत्ति सुनकर संशोधित रिजल्ट जारी हो। इस पर पांच जनवरी 2026 को नया रिजल्ट जारी हुआ। इसके बाद से ही ये ज्वाइनिंग के लिए अटके हुए हैं।



बिजली कंपनी के दफ्तर किया प्रदर्शन

हाल ही में इन चयनितों अभ्यर्थियों ने 18 फरवरी को फिर बिजली कंपनी इंदौर के दफ्तर पर प्रदर्शन किया। इसमें इनका कहना है कि जून 2025 से वह ज्वाइनिंग का इंतजार कर रहे हैं। वहीं इसी बीच सामने आया कि पश्चिमी क्षेत्र इंदौर की कंपनी में इतने पद ही नहीं है कि इन सभी को ज्वाइनिंग दी जा सके। फिर सवाल यह था कि जब पद नहीं थे तो भर्ती निकाली ही क्यों थी।



f4203bd1-3b8


अब यह रास्ता निकाल रही है कंपनी

अधिकारियों ने द सूत्र को बताया कि इस मामले की जानकारी उच्च स्तर पर दे दी गई है। अब चयनितों को अन्य जोन पूर्वी और मध्य जोन में भी समायोजित किया जाएगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है। उम्मीद है कि सप्ताह-10 दिन में इस पर काम हो जाएगा और इसके बाद नए प्रस्ताव के अनुसार चयनितों को ज्वाइनिंग दी जाएगी।



ये खबरें भी पढ़ें...



मप्र बिजली कंपनी के सहायक ग्रेड 3 पदों की रूकी ज्वाइनिंग कब तक होगी, हाईकोर्ट ने यह दिए आदेश



संतोष वर्मा कैसे बने IAS? सीएम मोहन यादव ने खुद किया खुलासा



वल्लभ भवन में टाइम की सख्ती: कर्मचारियों की अटेंडेंस पर सीएम-सीएस की नजर, क्या बदलेगा सिस्टम?



टेक होम राशन घोटाला: पूर्व सीएस बैंस और बेलवाल के खिलाफ जांच में पंचायत विभाग का अड़ंगा



Tags:
  • सीएम डॉ. मोहन यादव
  • इंदौर
  • हाईकोर्ट
  • बिजली कंपनी
  • बिजली कंपनी सहायक ग्रेड 3 भर्ती