टेक होम राशन घोटाला: पूर्व सीएस बैंस और बेलवाल के खिलाफ जांच में पंचायत विभाग का अड़ंगा

Amresh Kushwaha | Feb 26, 2026, 10:27 IST
Share
mp take home ration scam iqbal singh bains investigation
mp take home ration scam iqbal singh bains investigation

एमपी टेक होम राशन घोटाला की जांच को लेकर सीएम मोहन यादव ने बड़ा खुलासा किया है। सीएम ने विधानसभा में बताया कि लोकायुक्त के तीन नोटिस के बाद भी पंचायत विभाग ने दस्तावेज नहीं दिए हैं।

BHOPAL. मध्यप्रदेश के बहुचर्चित पोषण आहार और टेक होम राशन घोटाले की जांच अब एक दिलचस्प मोड़ पर आ गई है। प्रदेश के पूर्व सीएस इकबाल सिंह बैंस और आजीविका मिशन के पूर्व सीईओ ललित मोहन बेलवाल के खिलाफ चल रही जांच एक साल से लंबित है। वहीं, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की चुप्पी चर्चा का विषय बनी हुई है।

मुख्यमंत्री के जवाब ने बढ़ाई हलचल

इस पूरे मामले की हकीकत तब सामने आई जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा में एक लिखित जवाब पेश किया। पेश जानकारी के अनुसार, आजीविका मिशन में हुए इस घोटाले को लेकर मार्च 2025 में जांच प्रकरण दर्ज किया गया था।

हालांकि, हैरान करने वाली बात यह है कि अभी तक इस मामले में आपराधिक प्रकरण दर्ज नहीं हो सका है। इसका मुख्य कारण पंचायत विभाग के अफसरों के जरिए लोकायुक्त को जानकारी उपलब्ध न कराना बताया जा रहा है।

तीन बार बुलावा, फिर भी खाली हाथ रही लोकायुक्त की टीम

जांच की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोकायुक्त ने सबूत जुटाने के लिए अफसरों को एक नहीं, बल्कि तीन बार तलब किया। मुख्यमंत्री मोहन यादव के जवाब के अनुसार:

  • 12 अगस्त 2025 को पहली बार विभाग के अफसरों को बुलाया गया था।
  • 28 नवंबर 2025 को दोबारा याद दिलाया गया था।
  • 5 फरवरी 2026 को तीसरी बार मौका दिया गया था।
इन तीनों तारीखों पर न तो कोई अधिकारी उपस्थित हुआ और न ही कोई दस्तावेज भेजे गए।

13 अप्रैल तक का अल्टीमेटम

लगातार मिल रही अनदेखी के बाद लोकायुक्त के विधिक सलाहकार जसवंत सिंह यादव ने मोर्चा संभाला है। उन्होंने 16 फरवरी को पंचायत विभाग की एसीएस दीपाली रस्तोगी, सचिव जीवी रश्मि और आजीविका मिशन की सीईओ हर्षिका सिंह को पत्र लिखा है।

पत्र में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सीएजी (CAG) के जरिए 2022 में की गई टिप्पणियों से संबंधित जानकारी 13 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए। बता दें कि यह पूरी जांच पूर्व विधायक पारस सकलेचा की 2023 की शिकायत पर आधारित है।

सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

इस मामले को लेकर कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल ने सदन में सवाल पूछा था। एमपी विधानसभा में पेश आंकड़े चौंकाने वाले हैं। पिछले 8 वर्षों (2018 से 2026 तक) में भ्रष्टाचार की कुल 37 हजार 967 शिकायतें मिलीं थीं। वहीं, इनमें से केवल तीन हजार 716 (9.77%) पर ही जांच शुरू हुई थी। बाकी 34 हजार 251 शिकायतों को निरस्त कर दिया गया था।

इसी अवधि में पद के दुरुपयोग के 236 मामलों सहित कुल दो हजार 41 आपराधिक केस दर्ज किए गए थे। सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार की शिकायतें वर्ष 2019-20 में (पांच हजार 493) दर्ज की गई थीं।

चार्जशीट पेश करने में लग रहे सालों

लोकायुक्त की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2024 में जिन 176 मामलों में चार्जशीट पेश की गई, वे सभी केस 2012 से 2017 के बीच दर्ज हुए थे। यानी एक चार्जशीट पेश होने में औसतन 4 से 12 साल का समय लग रहा है।

स्थिति यह है कि जनवरी 2007 की एक शिकायत पर 17 साल बाद अगस्त 2024 में मामला दर्ज हो पाया था। वर्तमान में 31 जनवरी 2026 तक कुल 979 आपराधिक प्रकरण विवेचना (Investigation) के अधीन हैं।

ये खबर भी पढ़िए...

अब आग पर सख्ती की तैयारी: एमपी में 3 माह में आएगा नया फायर सेफ्टी कानून

निगम मंडल में नियुक्ति के जरिए बीजेपी का इलेक्शन प्लान तैयार, इन दिग्गजों को नहीं मिलेगा मौका?

एमपी में भर्ती सिस्टम पर CAG की कड़ी टिप्पणी : 44 में से 16 परीक्षाएं अटकी, हजारों पद खाली

MP News: एमपी के सरकारी दफ्तरों में चल रहा बड़ा खेल, क्यों गायब हो रही फाइल

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • लोकायुक्त
  • सीएस इकबाल सिंह बैंस
  • इकबाल सिंह बैंस
  • विधानसभा
  • लोकायुक्त की टीम
  • एमपी विधानसभा
  • कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल
  • ललित मोहन बेलवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि