News Strike : निगम मंडल में नियुक्ति के जरिए बीजेपी का इलेक्शन प्लान तैयार, इन दिग्गजों को नहीं मिलेगा मौका?
Harish Divekar | Feb 26, 2026, 07:00 IST
Photograph: (the sootr)
मध्यप्रदेश में बीजेपी निगम मंडलों में नियुक्तियों के जरिए चुनावी रणनीति बना रही है। दिग्गज नेताओं को छोड़कर युवा और अनुभवी चेहरों को मौका मिलने की उम्मीद है।
News in Short
- बीजेपी निगम मंडल की नियुक्ति प्रक्रिया को चुनावी रणनीति का हिस्सा मान रही है।
- गोपाल भार्गव, अजय विश्नोई जैसे दिग्गज नेताओं को इस बार मौका नहीं मिलने की संभावना है।
- पार्टी युवा और तजुर्बेकार चेहरों को निगम मंडल में जगह दे रही है।
- बीजेपी कांग्रेस की सीटों पर अपने नेताओं को नियुक्त कर दबदबा बनाने की योजना बना रही है।
- निगम मंडल की नियुक्ति से पार्टी के चुनावी समीकरण मजबूत होने की उम्मीद है।
News In Detail
गोपाल भार्गव, अजय विश्नोई, भूपेंद्र सिंह जैसे कई नेताओं को एक बार और निराशा हाथ लगने वाली है। पिछले कुछ दिनों से लगातार ये खबरें तेज हैं कि मध्यप्रदेश में निगम मंडलों में नियुक्ति जल्द होने वाली है। शायद होली से पहले या होली के कुछ दिन बाद हो ही जाए।
ये अंदाजा तो सभी लगा रहे हैं पर, मैं आपको सिर्फ निगम मंडल की नियुक्ति का समय ही नहीं बताउंगा। ये भी बताउंगा कि इस बार निगम मंडल में किसे मौका मिल सकता है और किसे नहीं। क्योंकि बीजेपी ने इस बार लाभ के पदों पर नियुक्ति का पूरा फॉर्मेट ही बदल दिया है।
News Strike : मप्र में राष्ट्रगीत गाना अनिवार्य, अल्पसंख्यक नेताओं ने जताया विरोध, क्या बीजेपी का है फायदा?
निगम मंडल में नियुक्ति के लिए भेजी लिस्ट
News Strike : मूसा गैंग के डर से लापता हुए विधायक, द सूत्र ने ढूंढ निकाला, दिलचस्प है पूरा मामला
मंत्री न सही मंत्री दर्जे के पद की आस-
ये फेहरिस्त काफी लंबी भी है जिसमें गोपाल भार्गव, अजय विश्नोई, भूपेंद्र सिंह, अऱविंद सिंह भदौरिया, जयंत मलैया जैसे कई नाम हैं। इसके अलावा बहुत से सिंधिया समर्थक ऐसे हैं जो अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। जिसमें मुन्नालाल गोयल, इमरती देवी, महेंद्र सिंह सिसोदिया, बृजेंद्र सिंह यादव जैसे नाम शामिल हैं। इसके बाद बात करते हैं उन नेताओं की जो कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए लेकिन उन्हें अब तक कुछ हासिल नहीं हुआ है। उन्हें भी किसी न किसी लाभ की उम्मीद जरूर होगी। जैसे राम निवास रावत, कमलेश शाह, जिन्होंने सबसे पहले कमलनाथ के गढ़ को कमजोर करने का काम किया था।
कई पूर्व मंत्री और सीनियर विधायक कतार में
News Strike: कांग्रेस के टैलेंट सर्च के बीच सड़क पर फूट फूट कर रोए नेताजी, पार्टी की करा दी सरेआम किरकिरी !
बहुत सारे दिल टूटने वाले हैं
असल में बीजेपी को इन नियुक्तियों के जरिए बहुत सारे समीकरण भी साधने हैं, जिसमें क्षेत्रीय, जातीय और राजनीतिक समीकरण शामिल हैं। इसलिए पार्टी ने तय किया है कि किसी पुराने नेता के दबाव में आकर या दिग्गजों के प्रेशर में आकर कोई फैसला नहीं होगा। जो जिस काबिल होगा उसको उसके अनुसार नियुक्ति मिल जाएगी। बीजेपी निगम मंडलों में नियुक्ति को चुनावी एजेंडे की तरह देख रही है। इसलिए इससे जुड़ा एक एक फैसला चुनावी ही होगा।
सारी जमावट चुनाव के लिए
विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना तय!
News Strike: गोपाल भार्गव के बयान से BJP में हलचल, क्या अटेंशन सीकर बने भार्गव या कुछ और है रणनीति?
बीजेपी चुनावी जमावट के मूड में
अब उन सीटों के चेहरों को निगम मंडल में जगह दी जाएगी, ताकि उस सीट पर बीजेपी का दबदबा बन सके। कुछ मिलाकर बीजेपी चुनावी जमावट के मूड में आ चुकी है। इसलिए सारे फैसले जीत से जोड़कर ही लिए जाएंगे। एक और बड़ा फैसला ये है कि बीजेपी कुछ चरणों में लिस्ट जारी नहीं करेगी। बल्कि एक झटके में सारे निगम मंडलों की लिस्ट जारी हो सकती है। ताकी शिकवे शिकायतों की कोई जगह ही न बचे। हम ये भी कह सकते हैं कि निगम मंडल की लिस्ट जारी होने के साथ ही बीजेपी की चुनाव रणनीति की झलक भी देखने को मिल ही जाएगी।
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj