News Strike: गोपाल भार्गव के बयान से BJP में हलचल, क्या अटेंशन सीकर बने भार्गव या कुछ और है रणनीति?
Harish Divekar | Feb 04, 2026, 07:00 IST
Photograph: (thesootr)
गोपाल भार्गव ने ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी की। भार्गव ने ब्राह्मण समाज से एकजुट होने की अपील की। इसके बाद उनकी राजनीतिक रणनीति पर सवाल उठ रहे हैं।
News In Short
- गोपाल भार्गव का ब्राह्मणों को लेकर चौंकाने वाला बयान।
- गोपाल भार्गव के बयान से बीजेपी में हलचल मच गई।
- भार्गव ने ब्राह्मण समाज को एकजुट होने की अपील की।
- भार्गव का बयान राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है?
News In Detail
आप भी पढ़िए, समझिए कि बीजेपी के इस दिग्गज, सबसे सीनियर, कभी न हारे और कई बार मंत्री रहे विधायक ने क्या कहा। बयान को कई मायने में तो खंगाला जाना ही चाहिए। साथ ही इस बयान की टाइमिंग भी किसी सियासी स्ट्रेटजी की तरफ ही इशारा कर रही है।
गोपाल भार्गव की पार्टी लाइन में निष्ठा
सागर जिले में भूपेंद्र सिंह की मनमानी बढ़ी तो वो गोविंद सिंह राजपूत के साथ तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान के पास शिकायत लेकर पहुंचे जरूर, लेकिन पार्टी लाइन के दायरे में रह कर नाराजगी जताई। नई सरकार में उन्हें कोई पद नहीं मिला, जबकि वो सीनियर मोस्ट विधायक हैं। इसके बाद भी वो खामोशी से अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
News Strike: यूजीसी के नए नियम पर अंतरिम रोक, लेकिन क्या रुक सकेगा जातिगत भेदभाव, क्यों लग रहा है ‘जातंकवाद’ भड़कने का डर?
भार्गव ने दिया ब्राह्मण समाज पर बयान
अब वो प्याला छलक उठे उससे पहले ही वो अपनी पार्टी को संकेत दे रहे हैं इसलिए ऐसा बयान दे रहे हैं। गोपाल भार्गव ने बेबाक अंदाज में कहा है कि सारे नियम और कानून ब्राह्मणों के खिलाफ ही बन रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि संवैधानिक व्यवस्था में ब्राह्मणों को पीछे धकेला जा रहा है।
सागर में हुए ब्राह्मण समाज मेधावी सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने पर उन्होंने ये बयान दिया है। वो इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने ये भी कहा कि सारे समाज और वर्ग एक हैं, लेकिन ब्राह्मण बिखरे हैं। वो किसी के वोट बैंक नहीं हैं। इसलिए उनकी नहीं सुनी जाती है। उन्होंने धर्म बचाने के लिए पूरे ब्राह्मण समाज से एक होने की अपली भी की।
जाहिर है गोपाल भार्गव के इस बयान से हलचल तो मचनी ही थी। न सिर्फ बीजेपी में बल्कि सामाजिक हलकों में और सबसे ज्यादा सत्ता के गलियारों में भी। इसे एक ब्राह्मण नेता का ब्राह्मण समाज के लिए दिया गया एक बयान ही नहीं माना जा सकता। क्योंकि इसके एक नहीं अनेक मायने हैं। चलिए वो भी समझने की कोशिश करते हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
News Strike: चुनाव पास, कांग्रेस की चींटी चाल, संगठन का रोना, कब बदलेगा पार्टी का हाल?
रहली में कुर्मी-पटेल वोटर्स की भूमिका
अब सबसे हैरान करने वाला फैक्ट ये है कि उनकी जीत सिर्फ ब्राह्मण वोटों की मोहताज नहीं है। इस सीट पर कुर्मी और पटेल वोटर्स का दबदबा है। करीब 35 हजार से ज्यादा कुर्मी पटेल वोटर्स हैं। जो तीन दशक से भी ज्यादा समय से एक ब्राह्मण प्रत्याशी को जिताते आ रहे हैं। जो खुद गोपाल भार्गव हैं।
कांग्रेस ने यहां भरत चौधरी, विष्णु पटेल और जीवन पटेल जैसे पटेल उम्मीदवारों को टिकट दिए, लेकिन सब भार्गव के सामने हार का मुंह देखने पर मजबूर हो गए। इस आंकड़े से ये तो साफ है कि भार्गव को जीत के लिए ब्राह्मण वोटर्स की कोई खास जरूरत नहीं है। फिर उन्होंने ऐसा बयान क्यों दिया।
ये खबर भी पढ़ें...
News Strike: क्या मंत्री पद छोड़कर केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगे कैलाश विजयवर्गीय?
गोपाल भार्गव के बयान की टाइमिंग
यूजीसी के मामले से पहले भी देखें तो एमपी में ही ब्राह्मण समाज उग्र होता नजर आ रहा है। ऐसे समय पर पार्टी का ये सीनियरमोस्ट, मोस्ट डिसिप्लीन्ड विधायक इस तरह का बयान क्यों दे रहा है।
क्या भार्गव इस बयान के जरिए अपनी छवि एक बड़े ब्राह्मण नेता के रूप में बनाना चाहते हैं। इस लिहाज से देखें तो विंध्य से आने वाले राजेंद्र शुक्ल पार्टी के बड़े ब्राह्मण नेता हैं, लेकिन बुंदेलखंड से इस लेवल का कोई नेता इस समाज का नेतृत्व करता नजर नहीं आता। क्या भार्गव इसी गैप को भरकर अपनी साख बनाने की कोशिश में हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
News Strike: कांग्रेस और AIMIM में पक रही है नई खिचड़ी! ऑफिशियल लैटर से हुआ खुलासा, बीजेपी ने दागे तीर?
उमा भारती जैसा राजनीतिक दांव तो नहीं?
क्या भार्गव भी कुछ ऐसा ही दांव खेल रहे हैं। क्योंकि बीजेपी ब्राह्मणों के विश्वास वाली पार्टी रही है। उसी का ब्राह्मण विधायक जब ऐसे बयान देगा तो इस समाज का पार्टी से दूर होना कुछ हद तक कारगर हो भी सकता है। यही वजह भी है कि भार्गव के बयान से बीजेपी के हलकों में हलचल मच गई है।
गोपाल भार्गव के पास खोने के लिए कुछ नहीं
गोविंद सिंह राजपूत और भूपेंद्र सिंह में छत्तीस का आंकड़ा था, लेकिन अब जब सब कुछ ठीक है तो ये अटकलें भी हैं कि भूपेंद्र सिंह कैबिनेट में जा सकते हैं। शायद कुछ आस भार्गव को भी बंधी हो या फिर वो फोमो यानी कि फियर ऑफ मिसिंग आउट का शिकार हो चुके हैं और ऐसा बयान दे रहे हैं। आगे आने वाले राजनीतिक हालात ये बताएंगे कि भार्गव के बयान से खुद उन्हें या पार्टी को क्या हासिल हुआ।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman