60 के ऊपर वाले नेता नहीं बनेंगे जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष 45 से कम का
Ravi Singh | Nov 25, 2024, 18:33 IST
BJP organization election
मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने इस बार संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए नेतृत्व के लिए आयु सीमा और तकनीकी दक्षता को महत्व दिया है।
Bhopal : मध्य प्रदेश की राजनीति में इस वक्त सत्तारूढ़ दल बीजेपी के संगठन चुनाव चर्चा का विषय बने हुए हैं। पार्टी ने इस बार संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया में बड़े बदलाव करते हुए नेतृत्व के लिए आयु सीमा और तकनीकी दक्षता को प्रमुखता दी है। नए क्राइटेरिया के तहत 60 साल से अधिक उम्र वाले नेता जिला अध्यक्ष नहीं बन सकेंगे। 45 साल से कम उम्र के नेता ही मंडल अध्यक्ष पद के लिए पात्र होंगे। यह कदम युवाओं और टेक एक्सपर्ट के रूप से सक्षम नेतृत्व को संगठन में लाने देने की दिशा में उठाया गया है।
वर्तमान में बूथ समितियों के चुनाव हो रहे हैं।
15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों के चुनाव पूरे होंगे।
दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में जिला अध्यक्षों का चुनाव होगा।
मंडल अध्यक्ष: 45 वर्ष से कम उम्र।
जिला अध्यक्ष: 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले नेता पात्र नहीं।
मध्यप्रदेश में बीजेपी के 60 संगठनात्मक जिले हैं। 50 फीसदी जिलों में जिला अध्यक्षों का चुनाव पूरा होते ही केंद्रीय नेतृत्व को नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए नाम भेजे जाएंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान दिसंबर के अंतिम सप्ताह या जनवरी 2024 के पहले सप्ताह में हो सकता है।
बीजेपी के 60 जिलों में से 12 जिलों में ऐसे अध्यक्ष हैं, जिनकी नियुक्ति को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ है। इन जिलों में सर्वसम्मति बनने पर वर्तमान अध्यक्षों को दोबारा मौका दिया जा सकता है। हालांकि, निर्विरोध चुनाव प्रक्रिया पूरी करनी होगी। नए कार्यकाल की गिनती निर्वाचन की तारीख से शुरू होगी।
बीजेपी ने संगठन को डिजिटल और टेक-फ्रेंडली बनाने की दिशा में भी बड़े कदम उठाए हैं। पार्टी के संगठन ऐप के जरिए बूथ समितियों से लेकर प्रदेश स्तर तक की एक्टिविटी डिजिटली रिकॉर्ड की जा रही हैं। बैठकें, प्रवास और अन्य कार्यक्रम सीधे संगठन ऐप पर अपडेट किए जाते हैं। इस नई तकनीकी संरचना को देखते हुए पार्टी ने यह तय किया है कि मंडल और जिला अध्यक्ष तकनीकी रूप से दक्ष होने चाहिए। इसके साथ ही वॉट्सऐप प्रमुख जैसे नए पदों का गठन किया जा रहा है, ताकि डिजिटल संचार को मजबूत बनाया जा सके।
चुनाव प्रक्रिया का टाइमलाइन और नई गाइडलाइंस
1. बूथ समिति चुनाव
2. मंडल अध्यक्ष चुनाव (1-15 दिसंबर)
3. जिला अध्यक्ष चुनाव (16-30 दिसंबर)
4. आयु सीमा का प्रावधान
जिला अध्यक्ष: 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले नेता पात्र नहीं।
प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान जल्द संभव
पुराने अध्यक्षों को मौका मिल सकता है
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari