BJP ने जिला अध्यक्षों की चौथी लिस्ट जारी की, अब तक 47 जिलों में ऐलान

Ravi Singh | Jan 15, 2025, 21:21 IST
Share
MP BJP District President
MP BJP District President Photograph: (the sootr)

बीजेपी ने 15 जिलों के अध्यक्षों का ऐलान कर दिया। जिलाध्यक्षों की यह चौथी लिस्ट है। इन्हें मिलाकर ​बीजेपी अब तक कुल 47 जिलों में अध्यक्षों की घोषणा कर चुकी है।



Bhopal. बीजेपी ने बुधवार, 15 जनवरी को 15 जिलों के अध्यक्षों का ऐलान कर दिया। मंडला, झाबुआ, आगर, नर्मदापुरम, उमरिया, बैतूल, रायसेन, सिवनी, बडवानी, भिण्ड, मुरैना, अलीराजपुर, रीवा, मंदसौर और सीधी जिले के अध्यक्षों की घोषणा की गई। जिलाध्यक्षों की यह चौथी लिस्ट है। इन्हें मिलाकर ​बीजेपी अब तक कुल 47 जिलों में अध्यक्षों की घोषणा कर चुकी है। इंदौर नगर अध्यक्ष पद को लेकर लगातार खींचतान चल रही है। वहां अभी तक नाम तय नहीं हो पाया है, इसीलिए ऐलान नहीं हो पा रहा है।

चौथी लिस्ट में ये जिले और उनके अध्यक्ष

077b7906-02f
077b7906-02f


aabf2572-ea2
aabf2572-ea2


9d399513-c3e
9d399513-c3e


a871358c-0e4
a871358c-0e4


जिला अध्यक्षों की तीसरी लिस्ट

13b2942d-a40
13b2942d-a40


a241449c-dbf
a241449c-dbf


badbb95b-51a
badbb95b-51a


जिला अध्यक्षों की दूसरी लिस्ट

जिले का नामभाजपा जिला अध्यक्ष का नाम
भोपाल नगररविन्द्र यती
भोपाल ग्रामीणतीरथ सिंह मीणा
उज्जैन ग्रामीणराजेश धाकड़
गुनाधर्मेंद्र सिकरवार
अशोक नगरआलोक तिवारी
खंडवाराजपाल सिंह तोमर
श्योपुरशशांक भूषण
मैहरकमलेश सुहाने
बुरहानपुरमनोज माने
शिवपुरीजसमंत जाटव
पन्नाबृजेन्द्र मिश्रा
रतलामप्रदीप उपाध्याय
नीमचवंदना खंडेलवाल
छतरपुरचंद्रभान सिंह गौतम
जबलपुर ग्रामीणराजकुमार पटेल
मऊगंजडॉ. राजेन्द्र मिश्रा
हरदाराजेश वर्मा
देवासराय सिंह सेंधव

चार जिलों में महिला नेत्रियों को कमान

बीजेपी ने इस बार जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों में महिला नेत्रियों को भी शामिल किया है। चौथी लिस्ट में ही नर्मदापुरम में प्रीति शुक्ला और सिवनी में मीना बिसेन को जिम्मेदारी दी है। वहीं इससे पहले बीजेपी सागर ग्रामीण में रानी पटेल और नीमच में वंदना खंडेलवाल को जिलाध्यक्ष का जिम्मा सौंप चुकी है।

पहली लिस्ट में दो जिला अध्यक्ष

रविवार 11 जनवरी देर रात सबसे पहले सीएम डॉ. मोहन यादव के गृहनगर उज्जैन के लिए जिला अध्यक्ष की घोषणा की गई। यहां संजय अग्रवाल को जिला अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। इसके बाद पूर्व सीएम शिवराज सिंह के संसदीय क्षेत्र विदिशा के जिला अध्यक्ष की घोषणा की गई।

दो जिला अध्यक्ष हुए रिपीट

भाजपा की तीसरी सूची में दो जिला अध्यक्षों को दोहराया गया है। कटनी में दीपक टंडन सोनी और बालाघाट में रामकिशोर कांवरे को फिर से जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

इन जिलों की लिस्ट पहले क्यों

भाजपा जिला अध्यक्षों की सूची घोषित न होने से प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं में असंतोष पनप रहा था। कई जिलों में जिला अध्यक्षों को लेकर तलवारें खिंची हुई हैं। वहीं सागर, ग्वालियर, इंदौर जैसे महानगरों में दिग्गज अपने करीबियों को अध्यक्ष बनवाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में भाजपा ने सबसे पहले सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र मुख्यालय विदिशा जिले से महाराज सिंह दांगी को जिला अध्यक्ष घोषित किया है। भाजपा सूत्रों का कहना है कि इन दोनों जिलों में इन नामों को लेकर कोई विरोध नहीं था। दोनों जिलों के नवनियुक्त अध्यक्ष स्थानीय दिग्गजों के करीबी हैं, इसलिए भाजपा ने सबसे पहले इन दो जिलों की घोषणा की।

दूसरी लिस्ट में 9 जिलों के अध्यक्ष रिपीट

सोमवार 13 जनवरी रात जारी किए गए 18 जिला अध्यक्षों में से 9 को रिपीट किया गया है। रतलाम में प्रदीप उपाध्याय, बुरहानपुर में मनोज माने, हरदा में राजेश वर्मा, मैहर में कमलेश सुहाने, मऊगंज में राजेंद्र मिश्रा, पन्ना में बृजेंद्र मिश्रा, छतरपुर में चंद्रभान सिंह गौतम, अशोकनगर में आलोक तिवारी और गुना में धर्मेंद्र सिकरवार को फिर से जिलों की कमान सौंपी गई है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • वीडी शर्मा
  • MP BJP
  • मोहन यादव
  • Mohan Yadav
  • politics news
  • district president
  • जिला अध्यक्ष
CG Top News : छत्तीसगढ़ में 19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, नई जिम्मेदारियों के साथ पदोन्नति, त्योहारी सीजन में बढ़ा आटे दाल का भाव

By Umeshwari Baghel

CG Top News : छत्तीसगढ़ में 19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, नई जिम्मेदारियों के साथ पदोन्नति, त्योहारी सीजन में बढ़ा आटे दाल का भाव
FIR के बाद कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप पर गिरी गाज, महिला कर्मचारी के वेतन मामले में FIR और वित्तीय अधिकार छीने जाने के बाद बड़ा फैसला

By VINAY VERMA

FIR के बाद कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप पर गिरी गाज, महिला कर्मचारी के वेतन मामले में FIR और वित्तीय अधिकार छीने जाने के बाद बड़ा फैसला
इंदौर हीरानगर फर्जी पट्टाकांड में टीआई सुशील पटेल सस्पेंड, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई

By Sanjay Gupta

इंदौर हीरानगर फर्जी पट्टाकांड में टीआई सुशील पटेल सस्पेंड, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई
MP बिजली संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर संकट, एक ही बार मिला मौका, ऊर्जा विभाग के आदेश के बाद भी करना पड़ रहा इंतजार

By Atul Dwivedi

MP बिजली संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर संकट, एक ही बार मिला मौका, ऊर्जा विभाग के आदेश के बाद भी करना पड़ रहा इंतजार
खाद्य सुरक्षा रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: फार्च्यून मैदा व जैन चुस्की चाय की बिक्री पर तुरंत प्रतिबंध, सेहत के लिए हानिकारक

By Umeshwari Baghel

खाद्य सुरक्षा रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: फार्च्यून मैदा व जैन चुस्की चाय की बिक्री पर तुरंत प्रतिबंध, सेहत के लिए हानिकारक
मोहनलाल हरगोविंद दास बीड़ी उद्योग संपत्ति विवाद हाईकोर्ट पहुंचा, सुनवाई नवंबर में

By Neel Tiwari

मोहनलाल हरगोविंद दास बीड़ी उद्योग संपत्ति विवाद हाईकोर्ट पहुंचा, सुनवाई नवंबर में
Rajasthan Top News: RCA चुनाव की वोटिंग हुई पूरी, 3 वोटर ने नहीं दिए वोट, रिजल्ट पर है सुप्रीम कोर्ट की रोक

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: RCA चुनाव की वोटिंग हुई पूरी, 3 वोटर ने नहीं दिए वोट, रिजल्ट पर है सुप्रीम कोर्ट की रोक