BJP के पूर्व मंत्री अंचल सोनकर ने पुलिस को दी 'देख लेने' की धमकी

Rohit Sahu | Mar 15, 2025, 14:19 IST
Share
mp news anchal sonkar
mp news anchal sonkar

मध्य प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और बीजेपी नेता अंचल सोनकर एक बार फिर पुलिस को धमकाते नजर आए। मौका था होली का जब बीजेपी नेता रंगों में रंगने की बजाय पुलिस को ‘सबक सिखाने’ में जुट गए।

होली का दिन, रंगों का त्योहार, लेकिन जबलपुर के बेलबाग थाना क्षेत्र में एक अलग ही रंग देखने को मिला। यहां बीजेपी नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री अंचल सोनकार ने ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को धमकी दे डाली। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने होली खेल रहे युवकों को बेवजह पीट दिया। इसी बात पर नेताजी ने पुलिसवालों को ‘देख लेने’ की धमकी दे डाली।

टीआई को दिखाई उंगली

सोनकर का आरोप है कि पुलिस ने होली खेल रहे युवकों पर बेवजह मारपीट की, जबकि पुलिस का कहना है कि वे बीच सड़क पर होली खेल रहे युवकों को समझाने पहुंचे थे। इस दौरान, पूर्व मंत्री अंचल सोनकर ने पुलिस की कार्रवाई पर आपत्ति जताई और थाना प्रभारी को सार्वजनिक रूप से धमकाया।

देख लेने की दी धमकी

जब जनता सड़कों पर होली खेल रही थी, तब सोनकर साहब पुलिस अधिकारियों को सियासत का पाठ पढ़ा रहे थे। बीजेपी नेता अंचल सोनकर थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे को उंगली दिखाते हुए ‘देख लेने’ की धमकी दे रहे हैं। उधर, थाना प्रभारी खामोशी से सारा ‘राजनीतिक ज्ञान’ ग्रहण कर रहे थे—आखिर मंत्री जी के सामने बोलने की हिम्मत कौन करे। ऐसा पहली बार नहीं पहले भी अंचल सोनकर पुलिस को धमका चुके हैं।

थाने में घुसकर मारने की दी थी धमकी

यह पहली बार नहीं है जब अंचल सोनकर पुलिस के साथ विवादों में रहे हैं। अगस्त 2024 में, उन्होंने एक पुलिस अधिकारी को थाने में घुसकर मारने की धमकी दी थी। बता दें सोनकर जबलपुर के पूर्व विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रह चुके हैं और उमा भारती सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: तीन दिन में तेरा मर्डर, बच सके तो बच, CM मोहन यादव के मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी

इस हालिया घटना के बाद, पुलिस विभाग ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। हालांकि, सार्वजनिक स्थान पर एक वरिष्ठ राजनेता द्वारा इस प्रकार का व्यवहार कानून व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है। दूसरी तरफ सवाल ये भी खड़े हो रहे कि क्या कानून सिर्फ आम आदमी के लिए है नेताजी के लिए नहीं।

यह भी पढ़ें: मुफ्त के वादे से बचेगी BJP! फ्रीबीज का नया फॉर्मूला लाने की तैयारी, यहां से होगी शुरुआत

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Jabalpur News
  • BJP
  • Jabalpur
  • Anchal Sonkar
  • अंचल सोनकर
  • Madhaya Pradesh
  • पूर्व मंत्री अंचल सोनकर
  • होली 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग