मध्यप्रदेश बीजेपी संगठन में नई जिम्मेदारियों का बंटवारा, मनोरंजन मिश्रा पर जताया भरोसा

Ramanand Tiwari | Nov 22, 2025, 14:06 IST
mp-bjp-new-appointments
मध्य प्रदेश बीजेपी ने अपने संगठन में कई अहम बदलाव किए हैं। नए मोर्चा प्रभारी, प्रकोष्ठ प्रभारी और कार्यालय व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश बीजेपी संगठन में एक बार फिर नई जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया है। ताजा बदलाव में मनोरंजन मिश्रा को प्रदेश मोर्चा प्रभारी को बनाया गया है। पार्टी उनकी कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंप चुकी है।



आशुतोष तिवारी को प्रकोष्ठ प्रभारी की जिम्मेदारी

cf490d77-ebc


ये खबर भी पढ़िए...इंदौर जिला प्रशासन के खिलाफ बड़ी साजिश, छवि खराब करने SIR से जोड़ 18 माह पुराना वीडियो किया वायरल



जितेंद्र लिटोरिया को कार्यालय व्यवस्था की कमान

नई नियुक्तियों में तीसरा नाम जितेंद्र लिटोरिया का है। उन्हें पूरे प्रदेश कार्यालय व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी संगठनात्मक सुचारू संचालन के लिए इस पद को बेहद अहम मानती है।



एमपी बीजेपी संगठन की खबर पर एक नजर...

  • मध्य प्रदेश बीजेपी संगठन में नए बदलाव हुए, जिसमें मनोरंजन मिश्रा को प्रदेश मोर्चा प्रभारी नियुक्त किया गया।
  • आशुतोष तिवारी को प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई, उनकी भूमिका आगामी संगठनात्मक गतिविधियों में अहम रहेगी।
  • जितेंद्र लिटोरिया को प्रदेश कार्यालय व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई, जो संगठनात्मक संचालन के लिए महत्वपूर्ण है।
  • अक्टूबर में भी कई बड़े बदलाव हुए थे, जिसमें 7 महिलाओं को महत्वपूर्ण पदों पर जगह दी गई थी।
  • पार्टी ने किसान, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, और पिछड़ा वर्ग मोर्चों में नए अध्यक्ष नियुक्त किए, ताकि जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत किया जा सके।

ये खबर भी पढ़िए...एमपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, बिल भुगतान पर लोक अदालत जैसी छूट देगी कंपनी



अक्टूबर में भी हुई थीं अहम नियुक्तियां

यह कोई पहली बार नहीं है जब पार्टी ने बड़े स्तर पर बदलाव किए हैं। इससे पहले अक्टूबर में भी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कई पदाधिकारियों और मोर्चा अध्यक्षों की नियुक्ति की थी।



ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश बिजली कटौती से नाराज किसान : सरकार 10 घंटे दे रही फिर भी क्यों परेशान हैं अन्नदाता ?



महिलाओं को मिला था बड़ा प्रतिनिधित्व

अक्टूबर की नियुक्तियों में महिलाओं को खास महत्व दिया गया था। नई टीम में 7 महिलाओं को जगह मिली थी। इनमें एक को महामंत्री, दो को उपाध्यक्ष और चार को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई थी।



ये खबर भी पढ़िए...MP News: कर लो तैयारी, सीएम मोहन यादव ने दे दी 1400 नौकरियों को मंजूरी



कई मोर्चों में किए गए थे बदलाव

पार्टी ने किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नए अध्यक्ष भी नियुक्त किए थे। इन बदलावों का लक्ष्य जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत करना माना गया था।



Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • मध्य प्रदेश बीजेपी
  • हेमंत खंडेलवाल
  • एमपी बीजेपी संगठन
  • मनोरंजन मिश्रा