मप्र में कांग्रेस पर बरसे बीजेपी अध्यक्ष, बोले- झूठी साबित हुई प्रियंका किस मुंह से आएंगी एमपी, कांग्रेस में परिवारवाद की गारंटी

Jitendra Shrivastava | Oct 02, 2023, 24:00 IST
Share
मप्र में कांग्रेस पर बरसे बीजेपी अध्यक्ष, बोले- झूठी साबित हुई प्रियंका किस मुंह से आएंगी एमपी, कांग्रेस में परिवारवाद की गारंटी
मप्र में कांग्रेस पर बरसे बीजेपी अध्यक्ष, बोले- झूठी साबित हुई प्रियंका किस मुंह से आएंगी एमपी, कांग्रेस में परिवारवाद की गारंटी

वीडी शर्मा ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कहा कि हम महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लें।

BHOPAL. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कहा कि हम सभी महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लें। महात्मा गांधी के विचारों को आत्मसात करने का प्रयास करें। स्वदेशी के अभियान को जमीन पर उतरने का प्रयास करें। आज हम सब लोग खादी का वस्त्र जरूर खरीदें। बापू को नमन करने के बाद मीडिया से चर्चा में शर्मा ने मंत्री यशोधरा के चुनाव न लड़ने पर कि यशोधरा हमारी वरिष्ठ नेता हैं, उनको चार बार कोविड हुआ था। उन्होंने बीजेपी नेतृत्व से यह कहा था कि मेरा स्वास्थ्य अभी ठीक नहीं है। इसलिए मैं इस बार का चुनाव नहीं लड़ना चाहती हूं। नेतृत्व उनके निवेदन पर विचार कर रहा है।

प्रियंका गांधी की भद कांग्रेस के नेताओं ने ही पिटवाई‌

प्रियंका गांधी के मध्य प्रदेश दौरे पर वीडी शर्मा ने कहा कि प्रियंका की भद कांग्रेस के नेताओं ने पिटवा दी थी‌। उन्होंने हमारी सरकार पर आरोप लगाया था, लेकिन लिस्ट ही खो गई। प्रियंका गांधी से झूठ बुलवाकर उन्हें राहुल गांधी की श्रेणी लाकर खड़ा कर दिया‌‌ गया। शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी 2018 में तो झूठ के सहारे आ गए थे। उन्होंने एक भी बात को पूरा नहीं किया, इसलिए राहुल गांधी अपना मुंह प्रदेश को नहीं दिखा सकते। इस बार राहुल गांधी चुपचाप आए और भाग गए। जनता के सामने नहीं आए। प्रियंका गांधी भी झूठी साबित हो गईं। उनके खिलाफ भी फर्जी पत्र के आरोप में भ्रम फैलाने के आरोप में फिर मध्य प्रदेश में मामला दर्ज है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी आपको भी कमलनाथ ने झूठा साबित कर दिया। आप किस मुंह से मध्य प्रदेश आएंगी। शर्मा ने कहा कि प्रियंका जान लें कि मध्य प्रदेश सनातनियों का प्रदेश है। इंडी गठबंधन जिन्होंने सनातन धर्म को, हिंदू धर्म को खत्म करने का जो संकल्प ले रहे हैं, मध्य प्रदेश की जनता होने नहीं देगी और इसका जवाब देगी।

ये भी पढ़ें...

पूर्व सीएम उमा भारती बोलीं- कोई माई का लाल आरक्षण खत्म नहीं कर सकता, सरकार पर कसा तंज, लोकसभा चुनाव लड़ने की जताई मंशा

कांग्रेस में परिवारवाद की गारंटी

पीएम मोदी ने कहा था कि कांग्रेस किसी बात की गारंटी है तो कांग्रेस परिवारवाद की गारंटी है। कांग्रेस भ्रष्टाचार की गारंटी है। कांग्रेस तुष्टिकरण की गारंटी है। जो सनातन पर कांग्रेस कर रही है। मैं इस बात को बहुत पहले से कह रहा था‌ कि मैं नहीं तो मेरी पत्नी, सही मेरी पत्नी नहीं तो मेरी बेटा, मेरा बेटा नहीं तो मेरी बहू,‌यही कांग्रेस का मूल कैरेक्टर है। पीएम मोदी ने परिवारवाद को समाप्त करने का फैसला लिया है। कांग्रेस परिवारवाद को बढ़ा रही है।

राहुल गांधी झूठ की गारंटी देते हैं

वीडी शर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हिंदुत्व पर लिखे लेख पर आश्चर्य जताया। शर्मा ने कहा कि दुनिया को आश्चर्य है कि राहुल गांधी हिंदुत्व पर लेख लिख रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी नित-नए कारनामों से रिकॉर्ड बना रहे हैं और झूठ की गारंटी देते हैं। दरअसल, प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि दुनिया का आश्चर्य यह भी है कि राहुल गांधी हिन्दुत्व पर लेख लिख रहे हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा एक तरफ राहुल गांधी हिंदुत्व की बात करते हैं और दूसरी तरफ सनातन को समाप्त करने का सपना देखते हैं। राहुल गांधी के मध्य प्रदेश के दौरे से एक दिन पहले मैंने कहा था कि यह वही राहुल गांधी हैं, जो झूठ की गारंटी देते हैं।

विष्णु दत्त शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि आपके सहयोगी हिन्दुत्व को समाप्त करने की बात करते हैं। यही आपका असली चेहरा और चरित्र है। मध्य प्रदेश की जनता आपके दोहरे चरित्र को भली भांति जानती है। वह किसी बहकावे में नहीं आने वाली है। आपकी झूठ और छल-कपट की राजनीति अब सबके सामने आ गई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की जिंदगी में महात्मा गांधी ट्वीटर पर रह गए हैं, जबकि बीजेपी गांधी के विचारों को जमीन पर उतार रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महात्मा गांधी के स्वच्छता अभियान, स्वदेशी और वोकल फॉर लोकल के सपने को साकार करने का काम किया है।

कांग्रेस महात्मा गांधी के विचारों से विमुख हो गई

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश की 140 करोड़ आबादी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देश भर में स्वच्छता अभियान चलाकर महात्मा गांधी के स्वच्छता के सपने को साकार किया है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने महात्मा गांधी के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेंककर सिर्फ सत्ता का सुख भोगा है। कांग्रेस महात्मा गांधी के विचारों से विमुख हो गई और स्वच्छता के नाम पर कुछ नहीं किया, जबकि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने में जुटा है और कांग्रेस सिर्फ आलोचना करने में लगी है।

Tags:
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • BJP President VD Sharma
  • बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा
  • VD lashed out at Priyanka-Rahul
  • from where will Priyanka become MP
  • only guarantee of familyism in Congress
  • प्रियंका-राहुल पर बरसे वीडी
  • प्रियंका किस मुंह से आएंगी एमपी
  • कांग्रेस में सिर्फ परिवारवाद की गारंटी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती