MP बीजेपी की वेबसाइट हैक, होम पेज पर पाकिस्तान के ऑपरेशन का दिख रहा नाम
Rohit Sahu | May 10, 2025, 08:41 IST
Mp bjp web hack
शनिवार को भारतीय जनता पार्टी, मध्यप्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट को पाकिस्तानी हैकरों ने हैक करने का दावा किया है। एमपी बीजेपी की वेबसाइट पर हैक लिखा हुआ दिख रहा है।
शनिवार को भारतीय जनता पार्टी, मध्यप्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट को कथित तौर पर पाकिस्तानी हैकरों ने हैक कर लिया। वेबसाइट के होमपेज पर yoh have been Hacked PAF Cyber Force लिखा हुआ नजर आ रहा है। हालांकि ये अभी तक साफ नहीं हुआ है कि वेबसाइट किसने हैक की है।
हैक की गई वेबसाइट पर "Operation Bunyan ul Marsus" का जिक्र prominently दिखा। इस ऑपरेशन का नाम अरबी भाषा से लिया गया है, जिसका अर्थ है – “सीसे से बनी मजबूत दीवार”। इस ऑपरेशन के बारे में पाकिस्तान की तरफ से भी बयान सामने आया था।
बीजेपी ने अपनी वेबसाइट हैक होने के बाद उसे रीस्टोर करने की कोशिश शुरू की। इसके बाद सबसे पहले बीजेपी ने पाकिस्तान के ऑपरेशन का लिखा हुआ पेज हटाया। जिसके बाद उस पर कुछ इस तरह से दिखाई देने लगा।
![bjp mp web]()
हालांकि करीब कुछ घंटे के बाद वेबसाइट को रीस्टोर कर लिया गया है। अब वेबसाइट का होम पेज ठीक तहर से ओपन हो रहा है। साथ ही इसकी भी जांच की जा रही है कि वेबसाइट किसने हैक की थी।
![mp bjp websites]()
शनिवार सुबह पाकिस्तानी सेना की ओर से आधिकारिक रूप से घोषणा की गई कि उन्होंने भारत की तथाकथित आक्रामकता के जवाब में सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है। इस ऑपरेशन को उन्हीं के शब्दों में ‘बुनयान उल मरसूस’ नाम दिया गया है।
यह भी पढ़ें...1984 सिख विरोधी दंगों पर राहुल गांधी ने कांग्रेस की गलतियों को माना, बीजेपी ने उठाया सवाल
इस घटना के बाद भारत की सरकारी और राजनीतिक वेबसाइटों की साइबर सुरक्षा को लेकर फिर से सवाल उठने लगे हैं। अगर इतनी बड़ी राजनीतिक पार्टी की वेबसाइट हैक हो सकती है, तो अन्य संवेदनशील डाटा कितनी सुरक्षित है, यह चिंता का विषय बन गया है।
thesootr links
मध्य प्रदेश बीजेपी | बीजेपी मध्यप्रदेश pakistan | India-Pakistan | Cyber attack | website hacked | MP News
‘बुनयान उल मरसूस’ के नाम से चलाया गया ऑपरेशन
बाद में वेबसाइट पर कुछ इस तरह का पेज ओपन हो रहा
पहले की रीस्टोर करने की कोशिश
bjp mp web
कुछ घंटे बाद वेबसाइट ठीक हुई
mp bjp websites
पाकिस्तानी सेना ने हमलों की आधिकारिक पुष्टि की
यह भी पढ़ें...1984 सिख विरोधी दंगों पर राहुल गांधी ने कांग्रेस की गलतियों को माना, बीजेपी ने उठाया सवाल
साइबर सुरक्षा पर उठे सवाल
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश बीजेपी | बीजेपी मध्यप्रदेश pakistan | India-Pakistan | Cyber attack | website hacked | MP News
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA