MP Board 10th 12th Class Result बच्चो और पैरेंट्स! रिजल्ट की टेंशन छोड़िए, क्योंकि 'फाइटर' हमेशा जीतता है...

Marut raj | Apr 24, 2024, 15:57 IST
Share
MP Board 10th 12th class result declared द सूत्र the sootr
MP Board 10th 12th class result declared द सूत्र the sootr

यदि आपका बच्चा मैरिट में आता है तो यह बहुत अच्छी बात है, यदि वह ऐसा नहीं कर पाता है तो उससे उसका आत्मविश्वास न छीनें। उसे बताएं कि सबकुछ ठीक है और ये सिर्फ परीक्षा ही है। वह जीवन में इससे कहीं ज्यादा बड़ी चीजों के लिए बना है।

MP Board 10th 12th class result declared

रविकांत दीक्षित, भोपाल. बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट आने का सिलसिला शुरू हो गया है। MP में 5वीं और 8वीं के परिणाम आ चुके हैं। आज यानी 24 अप्रैल को MP बोर्ड के हाईस्कूल और हायर सेकंडरी के नतीजे आएंगे। आगे CBCE बोर्ड का रिजल्ट आना है। ऐसे में बच्चे इस टेंशन में हैं कि रिजल्ट कैसा रहेगा। अभिभावकों की चिंता अलग है।
तो जनाब! सब चिंता छोड़िए। बच्चों की प्रतिभा को अंकों से मत आंकिए। भविष्य संवारने की तैयारी को बोझ न बनाएं। सिर्फ अच्छे अंक सफलता की कुंजी नहीं हो सकते। क्लास में फर्स्ट, जिले में टॉप, तहसील में अव्वल, मैरिट में नाम... यह सब बातें मिलकर बच्चों को तनाव दे सकती हैं। अभिभावक समझें। बच्चों पर रिजल्ट को लेकर अनावश्यक दबाव न बनाएं।
क्योंकि परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चों में कई कलाकार भी हैं, जिन्हें गणित में पारंगत होना जरूरी नहीं है। इनमें संगीतकार भी हैं, जिनके लिए रसायनशास्त्र के अंक कोई मायने नहीं रखते। इनमें भविष्य के कई बिजनेसमैन हैं, जिन्हें इतिहास या अंग्रेजी साहित्य में कुछ कठिनाई महसूस होती होगी, लेकिन ये आगे चलकर इतिहास बदलेंगे। इनमें खिलाड़ी भी हैं, जिनकी फिजिकल फिटनेस फिजिक्स के अंकों से ज्यादा महत्वपूर्ण है।
अब रिजल्ट आ रहा है, सो ध्यान रखें कि यदि आपका बच्चा मैरिट में आता है तो यह बहुत अच्छी बात है, लेकिन यदि वह ऐसा नहीं कर पाता है तो उससे उसका आत्मविश्वास न छीनें। उसे बताएं कि सबकुछ ठीक है और ये सिर्फ परीक्षा ही है। वह जीवन में इससे कहीं ज्यादा बड़ी चीजों के लिए बना है। यदि आप अपने बच्चे को खुशमिजाज बनाते हैं तो वह कुछ भी बने, उसका जीवन हर हाल में सफल है, लेकिन यदि वह खुशमिजाज नहीं तो वह कुछ बन जाए, सफल कभी नहीं हो सकता। इसलिए ध्यान रखें कि एक परीक्षा या मार्कशीट आपके बच्चे के सपनों का पैमाना नहीं है।
आखिर में जावेद अख्तर साहब की बड़ी मशहूर पंक्ति है कि .....

जिंदगी है तो ख्वाब हैं, ख्वाब हैं तो मंजिलें हैं,
मंजिलें हैं तो फासले हैं, फासले हैं तो रास्ते हैं,
रास्ते हैं तो मुश्किलें हैं, मुश्किलें हैं तो हौसला है,
हौसला है तो विश्वास है
क्योंकि 'फाइटर' हमेशा जीतता है।

एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं क्लास रिजल्ट घोषत | एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं क्लास रिजल्ट

Tags:
  • MP Board 10th 12th class result declared
  • एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं क्लास रिजल्ट घोषत
  • एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं क्लास रिजल्ट
  • MP Board 10th 12th Class Result
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि