/sootr/media/media_files/2025/05/06/qmXs2YjGNUCpoOETjgWq.jpg)
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की 12वीं की परीक्षा का परिणाम मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा घोषित किया गया। इस बार 7 लाख 6 हजार छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 74.48% पास हुए।
वहीं, सतना की प्रियल द्विवेदी ने मैथ्स साइंस कैटगरी में 500 में से 492 अंक हासिल कर प्रदेश में टॉप किया। प्रियल कन्या शासकीय उमा विद्यालय, अमरपाटन की छात्रा हैं।
प्रियल ने प्रदेश में टॉप किया
मध्यप्रदेश जिले सतना की छात्रा प्रियल द्विवेदी ने 12वीं कक्षा की मैथ्स और साइंस स्ट्रीम में 500 में से 492 अंक प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया। प्रियल की यह सफलता उनके परिवार और जिले के लिए गर्व का विषय बन गई है।
उनकी मेहनत और समर्पण ने यह साबित कर दिया कि अगर मन में दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।
हार्ड वर्क और डेडिकेशन से किया टॉप
प्रियल ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता-पिता, निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास को दिया है। उन्होंने बताया कि, उन्होंने अपनी पढ़ाई के लिए एक ठोस योजना बनाई थी और उसी के मुताबिक काम किया। उनके लिए सफलता पाने का एकमात्र रास्ता था, वह था लगातार मेहनत और समय का सही उपयोग।
प्रियल ने अपनी पढ़ाई में सोशल मीडिया और कोई भी डिस्ट्रक्शंस से खुद को दूर रखा और पूरी एकाग्रता के साथ अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने मैथ्स और साइंस जैसे कठिन विषयों में अपने ज्ञान को और बेहतर बनाने के लिए ज्यादा समय दिया।
प्रियल का मैसेज
प्रियल का मानना है कि कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास से ही किसी भी मुश्किल को पार किया जा सकता है। उनका यह संदेश उन सभी छात्रों के लिए है जो जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
उनके लिए प्रियल एक प्रेरणा हैं, जो यह साबित करती हैं कि किसी भी जिले से आने वाले छात्र बड़े सपने देख सकते हैं और उन्हें साकार कर सकते हैं।
प्रियल की यह सफलता पूरे जिले और प्रदेश के लिए प्रेरणादायक है और यह साबित करती है कि कोई किसी भी स्थान से हो, यदि मेहनत और समर्पण हो तो सफलता अवश्य मिलती है।
thesootr links
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
MP Board | 10th-12th MP Board | MP Board 10th 12th | mp board 10th result 2025 | MP Board 10th 12th class result declared | MP Board 10th 12th Class Result | MP News | Madhya Pradesh | 10वीं-12वीं एमपी बोर्ड | एमपी बोर्ड रिजल्ट