MP by-election : बुदनी-विजयपुर विस सीट पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए प्रभारी और सह प्रभारी

Sandeep Kumar | Published:
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-18T234103.098
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-18T234103.098

एमपी में बीजेपी अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद अब बुदनी और विजयपुर विधानसभा सीट में होने वाले उपचुनाव के लिए फोकस करना शुरू कर दिया है। पार्टी ने इन सीटों पर उप चुनाव तारीख घोषित होने से पहले बीजेपी ने प्रभारी और सह प्रभारी घोषित कर दिए हैं...

मध्य प्रदेश में विधानसभा सभा उपचुनाव की तारीख से पहले ही बीजेपी ने अपनी जीत की तैयारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में बीजेपी ने उपचुनाव ( by-election ) की तारीखों से पहले प्रभारी और सह प्रभारियों की लिस्ट जारी कर दी है। जहां करण सिंह वर्मा (Karan Singh Verma ) को बुदनी विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं पूर्व मंत्री रामपाल सिंह सह प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही कृषि मंत्री एंदल सिंह कंषाना को विजयपुर विधानसभा प्रभारी की कमान संभालेंगे। वहीं, पूर्व एमएलए नरेंद्र बिरथरे को सह प्रभारी बनाया गया है।

418e9080-a0c
418e9080-a0c


ऐसे खाली हुई थी बुदनी और विजयपुर सीट

लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने बुदनी विधानसभा से विधायक रहें पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को लोकसभा का प्रत्याशी बनाया था। शिवराज सिंह को विदिशा लोकसभा सीट से बीजेपी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया और शिवराज ने विदिशा से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बुदनी से इस्तीफा दे दिया था, जिसके चलते बुदनी विधानसभा सीट खाली हो हो गई। वहीं, विजयपुर सीट, कांग्रेस से बगावत करके बीजेपी का दामन थामने वाले नेता और वर्तमान में प्रदेश सरकार में मंत्री रामनिवास रावत के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई है।

कब होंगे उप चुनाव

एमपी की बुदनी और विजयपुर की सीट पर उपचुनाव एक साथ होंगे। उपचुनाव की तारीख जुलाई महीने के अंत तक घोषित होने की संभावना है। जहां बुदनी सीट पर बीजेपी के तरफ से पूर्व एमपी रमाकांत भार्गव या हाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन के पूर्व प्रेसिडेंट राजेंद्र सिंह राजपूत का नाम आगे है। वहीं कांग्रेस से महेश राजपूत और युवा कांग्रेस नेता राजकुमार पटेल कैंडिडेट हो सकते हैं ।बुदनी के अलावा विजयपुर विधानसभा सीट पर कैबिनेट मंत्री रामनिवास रावत प्रत्याशी होंगे। वहीं, कांग्रेस की तरफ से युवा आदिवासी नेता मुकेश मल्होत्रा को मैदान में उतार सकती है। मल्होत्रा ने निर्दलीय नेता के तौर पर काफी वोट हासिल किए थे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

sandeep mishr
sandeep mishr


Tags:
  • mp by election 2024
  • बुदनी उपचुनाव
  • विजयपुर उपचुनाव
  • एमपी उपचुनाव
  • बीजेपी प्रभारी और सहप्रभारी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर