मंत्री राकेश सिंह ने आचार संहिता में ली अफसरों की बैठक, चुनाव आयोग बोला चैक कराते हैं...
Marut raj | May 09, 2024, 16:33 IST
जल्दबाजी या मैनेजमेंट...
जबलपुर में पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के बीच अधिकारियों के साथ बैठक की है। वहीं, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन का कहना है कि वह इस मामले को चैक करा रहे हैं।
नील तिवारी, जबलपुर. लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Election ) की आचार संहिता के बीच मंत्री राकेश सिंह ( MP Cabinet Minister Rakesh Singh ) ने अफसरों की बैठक लेकर विवाद छेड़ दिया है। हालांकि मंत्री का कहना है कि उन्होंने नियम के मुताबिक बैठक की है। कांग्रेस इसे लेकर आरोप लगा रही है। इधर, इस मामले में 'द सूत्र' ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन से बात की तो उन्होंने कहा कि चैक कराते हैं।
दरअसल, जबलपुर में पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के बीच 8 मई को अधिकारियों के साथ बैठक की है। इसमें बारिश पूर्व की तैयारियों पर मंथन करने का दावा किया गया। सर्किट हाउस में अफसरों को दिशा-निर्देश दिए गए।
दावा है कि बैठक में मंत्री राकेश सिंह ने मानसून पूर्व की तैयारियों पर बातचीत की है, ताकि शहर में जलभराव जैसी समस्याओं से निपटा जा सके। बैठक में जबलपुर नगर निगम के स्वास्थ्य अमला, अतिक्रमण दस्ता जैसे विभागों के अधिकारी मौजूद थे। राकेश सिंह ने कहा कि उन्होंने इस मामले में कलेक्टर दीपक सक्सेना और महाधिवक्ता प्रशांत सिंह से भी चर्चा की है।
मंत्री राकेश सिंह का यह तर्क
मंत्री राकेश सिंह का कहना है कि आचार संहिता खत्म होते-होते जून का पहला हफ्ता बीत जाएगा। ऐसे में समय कम बचेगा, जिससे बारिश के दौरान पश्चिम विधानसभा सहित पूरे जबलपुर में पहले हुए जलभराव की समस्या को देखते हुए यह बैठक की गई है।
हम मामले को चैक करा लेते हैं: चुनाव आयोग
इस मामले में द सूत्र ने जब मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन से बात की। उन्होंने कहा कि बैठक लेने में कोई रोक नहीं है। यदि किसी गंभीर मुद्दे पर बात करनी है तो कर ही सकते हैं। फिर भी हम इस मामले को चैक करा लेते हैं।
एडवोकेट जनरल ने कहा कर सकते हैं बैठक
बैठक को लेकर महाधिवक्ता प्रशांत सिंह ने भी कहा कि यह बैठक आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है। इधर, जबलपुर नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने सवाल उठाया कि सर्किट हाउस में बैठक करने की अनुमति कलेक्टर कैसे दे सकते हैं? उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी को लिखित शिकायत देकर मंत्री और अधिकारियों पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज़ करने की मांग की है।

मानसून पूर्व की तैयारियों पर बात

जयपुर की कोचिंग में छात्र की पिटाई के बाद सड़कों पर उतरे स्टूडेंट, जानिए क्या है पूरा विवाद?
By Jageshwar prasad
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो और BJP नेता के विवाद के बाद थाने में हंगामा, CSP से भिड़े भाजपा नेता
By Umeshwari Baghel
टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी हत्याकांड : आमेर में जीप संचालन पर फिर बवाल, विरोध में उतरा परिवार
By Ashish Bhardwaj
जीतू पटवारी पर टीकमगढ़ घटना का फेक वीडियो चलाने के आरोप, यादव समाज ने की एफआईआर की मांग
By Sanjay Gupta
कोंडागांव की बेटी हेमबती का वर्ल्ड स्कूल जूडो गेम्स के लिए चयन, ब्राजील में भारतीय टीम का करेंगी नेतृत्व
By Umeshwari Baghel
बोल हरि बोल: दिल्ली वाले साहब की प्रदेश में घुसपैठ, कमिश्नर साहब की बल्लेबाजी और सूबे के पुराने सरदार की सियासत?
By Harish Divekar
महिला नहा रही थी, तभी चुपके से रोशनदान से वीडियो बना रहा था DGM, रंगे हाथ पकड़ाया तो हो गई धुनाई!
By Aman Vaishnav