जनगणना 2027 के दौरान गलत जानकारी देने पर लगेगा जुर्माना, ये है गाइडलाइन

Aman Vaishnav | Apr 17, 2026, 13:36 IST
Share
mp census 2027 guidelines rules penalty
mp census 2027 guidelines rules penalty

मध्य प्रदेश में जनगणना 2027 की प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू हो गई है। सरकार ने आम जनता और कर्मचारियों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नियमों का उल्लंघन करने पर अब आपको भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है।

News In Short

  • जनगणना 2027 के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है।
  • आपकी निजी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रहेगी और कोर्ट में नहीं दी जाएगी।
  • प्रगणकों (Enumerator) को पहचान पत्र और नियुक्ति पत्र साथ रखना अनिवार्य होगा।
  • गलत जानकारी देने या टीम को रोकने पर एक हजार रुपए का जुर्माना लगेगा।

News In Detail

क्या आप जानते हैं कि आपकी एक छोटी सी गलती आपको जेल पहुंचा सकती है? मध्य प्रदेश में जनगणना का महाभियान शुरू हो चुका है और इस बार नियम पहले से कहीं ज्यादा सख्त हैं।

cencus-792981
cencus-792981

जनगणना-2027 के लिए नई दिशा-निर्देश जारी

मध्य प्रदेश सरकार ने गुरुवार, 16 अप्रैल से शुरू हुई जनगणना-2027 के लिए नई दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन दिशा-निर्देशों में आम लोगों और जनगणना में ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों के लिए जरूरी जानकारी दी गई है।

सुरक्षा की पूरी गारंटी

जनगणना के दौरान आपकी निजी जानकारी पूरी तरह सुरक्षित रहेगी। यह डेटा किसी भी सिविल या क्रिमिनल कोर्ट में नहीं जाएगा। इसे साक्ष्य के रूप में इस्तेमाल करना कानूनन प्रतिबंधित कर दिया है। लोग बिना किसी डर के अपनी सही जानकारी दे सकते हैं।

census-1-288397
census-1-288397

कर्मचारियों के लिए जरूरी नियम

ड्यूटी पर तैनात प्रगणकों के लिए सख्त नियम बनाए गए हैं। उन्हें हमेशा अपना आधिकारिक पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही नियुक्ति पत्र दिखाना भी बेहद जरूरी है। यह नियम फर्जीवाड़े को रोकने के लिए लागू किया गया है।

Census: India set to count its population after a six-year delay
Census: India set to count its population after a six-year delay

एक हजार की पेनाल्टी

जनगणना के दौरान इन बातों का ध्यान रखें, नहीं तो आपके ऊपर एक हजार रुपए तक की पेनाल्टी लग सकती है।

  • जनगणना के दौरान गलत जानकारी बिल्कुल न दें।
  • पूछे गए सवालों का सही से जवाब दें।
  • घर या कॉलोनी में जनगणना टीम को घुसने से न रोकें।
  • घर पर लिखे गए नंबर या निशान को न मिटाएं।
  • जनगणना कार्यालय में बिना अनुमति के न घुसें।

रुकावट करने पर होगी सजा

अगर जनगणना ड्यूटी में लगा कोई कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी निभाने से इनकार करता है। या फिर कोई जनगणना के काम में रुकावट डालता है या कानूनी कर्तव्यों को पूरा करने में अड़चन डालता है, तो उन्हें तीन साल की सजा हो सकती है।

साथ ही जनगणना से जुड़े किसी व्यक्ति ने नियमों का पालन करने में लापरवाही बरती या उन्हें नजरअंदाज किया, तो भी तीन साल की सजा हो सकती है।

जनगणना की तैयारी

जनगणना के पहले चरण की तैयारी अक्टूबर 2025 में की गई थी। इसमें 35 सवालों की टेस्टिंग की गई थी, जैसे कि घर की सामग्री, जल स्रोत, शादीशुदा जोड़ों की संख्या और अन्य।

Census 2027
Census 2027

सेंसस 2027 का डिजिटल रूप

यह पहली बार होगा जब जनगणना पूरी तरह से डिजिटल तरीके से होगी। इसमें करीब 30 लाख कर्मचारी अपने व्यक्तिगत मोबाइल फोन से डेटा इकट्ठा करेंगे। इन कर्मचारियों को इसके लिए उचित मानदेय दिया जाएगा।

Sootr Knowladge

2011 के आंकड़ों की तुलना

पिछली जनगणना वर्ष 2011 में हुई थी। तब देश की कुल जनसंख्या 121 करोड़ दर्ज की गई थी। इसमें पुरुषों की आबादी 62 करोड़ (51.54%) थी। महिलाओं की संख्या 58 करोड़ (48.46%) के करीब थी। अब नई जनगणना के जरिए 15 साल बाद सटीक आंकड़े सामने आएंगे। कैबिनेट की समिति ने पिछले साल ही जातिगत गणना को मंजूरी दी थी।

FAQ

  1. क्या जनगणना में दी गई जानकारी सुरक्षित रहेगी?
    हां, आपकी सभी जानकारियां पूरी तरह से गोपनीय रहेंगी। सरकार इसे किसी भी कानूनी मामले में उपयोग नहीं करेगी। यह डेटा सिर्फ विकास योजनाओं को बनाने में काम आएगा। नागरिकों को सुरक्षा का पूरा भरोसा दिया गया है।
  2. जमगणना में गलत जानकारी देने पर क्या सजा हो सकती है?
    गलत जानकारी देने पर आपको आर्थिक जुर्माना देना होगा। इसके लिए एक हजार रुपयए तक की पेनाल्टी तय है। सही जवाब देना हर नागरिक की कानूनी जिम्मेदारी है। गलत तथ्य दर्ज कराना भारी पड़ सकता है।
  3. क्या जनगणना टीम को घर में आने से रोक सकते हैं?
    जी नहीं, आप जनगणना टीम को बिल्कुल नहीं रोक सकते। ऐसा करना कानूनी रूप से एक बड़ा अपराध माना जाएगा। टीम को सहयोग करना आपकी जिम्मेदारी और अनिवार्य कर्तव्य है। रुकावट डालने पर कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
ये खबरें भी पढ़िए...

Census 2027: पहले चरण में 33 सवालों के साथ होगी जनगणना, यह भी पूछेंगे- आपके घर रेडियो है?

एमपी न्यूज: गर्लफ्रेंड करेगी जनगणना, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा अजीबोगरीब सरकारी अदेश

बिना कलेक्टर की इजाजत नहीं मिलेगी छुट्टी, 1 मई से शुरू हो रहा जनगणना 2027 का महाभियान

मध्यप्रदेश न्यूज: जनगणना 2027 के चलते कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, कलेक्टर ने 10 जून तक लगाई रोक

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • जनगणना
  • नियुक्ति पत्र
  • जनगणना 2027
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि