एमपी-सीजी में मोबाइल यूजर्स आठ करोड़ के पार, ट्राई रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Aman Vaishnav | Jun 04, 2026, 12:40 IST
Share
mp cg mobile users growth
mp cg mobile users growth

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में मोबाइल ग्राहकों की संख्या आठ करोड़ के पार पहुंच गई है। ट्राई की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस जियो अकेले इस सर्किल में पांच करोड़ ग्राहकों के आंकड़े को छूने वाली है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कुल मोबाइल ग्राहकों की संख्या आठ करोड़ से ज्यादा हो गई है।
  • अप्रैल महीने में रिलायंस जियो ने तीन लाख से ज्यादा मोबाइल ग्राहक जोड़े हैं।
  • जियो कंपनी के मोबाइल ग्राहकों का आंकड़ा सर्किल में पांच करोड़ के करीब पहुंच गया है।
  • एयरटेल ने भी इसी दौरान लगभग एक लाख नए ग्राहक जोड़े हैं।
  • बाजार हिस्सेदारी के मामले में जियो मोबाइल सर्विस में 58.1% के साथ सबसे आगे है।

मप्र-छग में लगातार बढ़ रहे मोबाइल यूजर्स

आज के समय में मोबाइल हर आम आदमी की सबसे बड़ी जरूरत बन चुका है। यही वजह है कि फोन इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या दिन-पे-दिन तेजी से बढ़ती जा रही है।

हम अकेले मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ टेलीकॉम सर्किल की बात करें, तो यहां रिलायंस जियो सबसे आगे बनी हुई है।

ट्राई की नई रिपोर्ट के अनुसार अकेले अप्रैल के महीने में ही रिलायंस जियो ने तीन लाख 50 हजार नए मोबाइल ग्राहक जोड़े हैं। इसी दौरान एयरटेल ने लगभग एक लाख नए मोबाइल ग्राहक अपने नेटवर्क से मिलाए हैं।

इस नए इजाफे के बाद पूरे सर्किल में सभी टेलीकॉम कंपनियों के कुल मोबाइल ग्राहकों की संख्या 8.6 करोड़ से भी ज्यादा हो चुकी है।

mobile-phone-2026-06-04-10-26-13
mobile-phone-2026-06-04-10-26-13

5 करोड़ के करीब पहुंचे जियो के ग्राहक

रिलायंस जियो का जलवा इस सर्किल में साफ तौर पर देखा जा सकता है। रिपोर्ट बताती है कि मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्किल में जियो के मोबाइल ग्राहकों की संख्या अब पांच करोड़ के बेहद पास पहुंच गई है।

ब्रॉडबैंड इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के मामले में भी कंपनी बहुत आगे है। यहां जियो के ब्रॉडबैंड उपभोक्ताओं का आंकड़ा 20 लाख से ज्यादा हो गया है।

mp-cg-mobile-users-growth
mp-cg-mobile-users-growth

मार्केट शेयर में भी सबसे आगे

मार्केट शेयर के मामले में भी रिलायंस जियो दूसरी कंपनियों से काफी आगे निकल चुकी है।

सर्विस का नाम

जियो की बाजार हिस्सेदारी

मोबाइल सेवाएं58.1 प्रतिशत
ब्रॉडबैंड सेवाएं 61 प्रतिशत

क्यों बढ़ रही मोबाइल ग्राहकों की संख्या?

शहरों से लेकर गांवों तक मोबाइल का इस्तेमाल बढ़ने के पीछे कई मुख्य कारण हैं।

  • किफायती अनलिमिटेड डेटा प्लान: टेलीकॉम कंपनियों द्वारा बहुत सस्ते और अनलिमिटेड डेटा प्लान पेश किए गए हैं। इससे इंटरनेट हर किसी की पहुंच में आ गया है।
  • मजबूत 5जी नेटवर्क: कंपनियों ने अपना तेज 5जी नेटवर्क और बुनियादी ढांचा बहुत मजबूत कर लिया है।
  • नेटवर्क का तेजी से विस्तार: सरकारी और निजी दोनों तरह की कंपनियों ने छोटे-बड़े शहरों और कस्बों में अपने नेटवर्क को तेजी से फैलाया है। इसके लिए बड़े पैमाने पर नए मोबाइल टावर भी लगाए गए हैं।
  • सस्ते स्मार्टफोन की उपलब्धता: बाजार में सस्ते 4जी और 5जी स्मार्टफोन आसानी से मिल रहे हैं। इससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोग भी इसे खरीद पा रहे हैं।
  • मनोरंजन का बढ़ता क्रेज: लोगों के बीच रील्स, वीडियो, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और ऑनलाइन गेमिंग का क्रेज बहुत ज्यादा बढ़ गया है।
  • ऑनलाइन पेमेंट का चलन: आजकल हर छोटी-बड़ी दुकान पर ऑनलाइन पेमेंट का चलन बढ़ गया है। इस वजह से भी लोग अब अपने पास मोबाइल रखना जरूरी समझने लगे हैं।

ये खबरें भी पढ़िए...

Mobile की लत बिगाड़ रही बचपन | Police Station जा रहे बच्चे

मोबाइल की लत छुड़ाने के लिए बाउंसर तैनात कर रहे पैरेंट्स, जानें वजह

इंदौर के बच्चे मोबाइल की लत में खुद को कार्टून कैरेक्टर मोगली और मोटू–पतलू समझने लगे

मोबाइल की लत छुड़ाने टीचर ने लगाई यूनिक जुगाड़, फोन को हाथ लगाने से भी डरने लगे बच्चे

Tags:
  • जियो
  • मोबाइल
  • टेलीकॉम
  • मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़
  • मोबाइल की लत
  • रिलायंस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि