मध्य भारत में मानसून एक्टिव! MP, CG और राजस्थान में अगले 3 से 5 दिन भारी बारिश के आसार
Amresh Kushwaha | Jul 25, 2026, 07:22 IST
MP-CG से राजस्थान तक आफत बना मानसून
बंगाल की खाड़ी में बने नए मानसूनी सिस्टम से मध्य भारत में मानसून फिर एक्टिव हो गया है। एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में अगले 3 से 5 दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बने नए मानसूनी सिस्टम से मध्य भारत में मानसून फिर लौट आया है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में अगले कुछ दिन झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग ने तीनों राज्यों के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मध्य प्रदेश के 8 जिलों में आज 4 इंच से ज्यादा पानी गिर सकता है। छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में अगले दो दिन अतिभारी बारिश का खतरा है। वहीं राजस्थान में भी 2 अगस्त तक मानसूनी बारिश का दौर जारी रहेगा।
मध्यप्रदेश मौसम अपडेट (MP Weather Updates): मध्य प्रदेश में मानसून ट्रफ के साथ दो मानसूनी सिस्टम एक्टिव हैं। इनके असर से सोमवार को कई जिलों में तेज बारिश हुई। अब मंगलवार को प्रदेश के आठ जिलों में भारी बारिश यानी हैवी रेन का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक इन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान 4 इंच या उससे ज्यादा बारिश हो सकती है।
राजधानी भोपाल में मंगलवार सुबह से ही रिमझिम बारिश का दौर जारी है। जिन 8 जिलों में भारी बारिश का अनुमान है, उनमें सतना, कटनी, उमरिया, मंडला, डिंडौरी, सिवनी, रायसेन और बैतूल शामिल हैं।
मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, झाबुआ, आलीराजपुर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, नर्मदापुरम, हरदा, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बालाघाट, रीवा, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में अब तक औसत 13.2 इंच यानी 336.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जबकि इस समय तक प्रदेश में 16 इंच यानी 407 मिमी बारिश हो जानी चाहिए थी। इस हिसाब से प्रदेश में अभी 2.8 इंच यानी 17 प्रतिशत बारिश कम हुई है।
प्रदेश के 47 जिलों में अभी तक सामान्य से कम बारिश हुई है। इनमें अनूपपुर, बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, मैहर, मंडला, मऊगंज, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पांढुर्णा, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, आगर-मालवा, आलीराजपुर, अशोकनगर, बड़वानी, बैतूल, दतिया, धार, गुना, ग्वालियर, हरदा, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, मुरैना, नर्मदापुरम, नीमच, रायसेन, रतलाम, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा शामिल हैं।
मौसम एक्सपर्ट शैलेंद्र कुमार नायक के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बना गहरा अवदाब अब पश्चिम बंगाल और उत्तर ओडिशा तट के बेहद करीब पहुंच गया है। यह सिस्टम अब आगे बढ़ेगा और झारखंड, छत्तीसगढ़ होते हुए मध्य भारत की तरफ आएगा।
इस नए सिस्टम के प्रभाव से 28 से 30 जुलाई के बीच मध्य प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट (CG Weather Update):बंगाल की खाड़ी में बने मजबूत सिस्टम के असर से छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन यानी 28 और 29 जुलाई को पूरे प्रदेश में बारिश होगी। इस दौरान 11 जिलों में कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में 24 घंटे के दौरान 65 से 204 मिमी तक पानी गिर सकता है।
सोमवार को राजधानी रायपुर में दोपहर करीब ढाई बजे के बाद मौसम अचानक बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए और करीब 3 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। लगभग ढाई घंटे तक हुई बारिश में शहर में 25 मिमी पानी दर्ज किया गया। इस दौरान बारिश इतनी तेज थी कि दृश्यता कम हो गई और दिन में ही रात जैसा माहौल बन गया।
मौसम विभाग के अनुसार 28 जुलाई को रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार और महासमुंद में भारी से अतिभारी बारिश हो सकती है। वहीं 29 जुलाई को कबीरधाम, दुर्ग, राजनांदगांव, बेमेतरा, बालोद, कांकेर और नारायणपुर में इसी तरह के हालात बनने की संभावना है।
प्रदेश के बाकी जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 30 जुलाई के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की है। हालांकि नमी और स्थानीय प्रभाव के कारण कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।
धमतरी जिले में धमतरी, नगरी और कुकरेल क्षेत्र में एक इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। कर्णेश्वर एनीकट पर एक फीट ऊपर से पानी बह रहा है। सीतानदी और सोंढूर नाले में पानी बढ़ने से कई गांवों का नगरी मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।
बालोद जिले में पिछले 24 घंटे में 14.3 मिमी बारिश हुई। इसके बाद जिला ग्रीन जोन में आ गया है। जिले में अब तक 451.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 13.8 मिमी कम है।
कबीरधाम जिले में अब तक 285.4 मिमी बारिश दर्ज हुई है। वहीं बेमेतरा जिले में कुल 272.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।
बस्तर संभाग में पिछले सात दिनों से मानसून ब्रेक की स्थिति बनी हुई थी। अब 28 जुलाई से यहां बारिश बढ़ने के आसार हैं।
कांकेर जिले में दो दिन के ब्रेक के बाद सोमवार सुबह करीब ढाई घंटे तक रिमझिम बारिश हुई। बारिश के बाद किसानों ने धान की रोपाई का काम तेज कर दिया है।
राजस्थान मौसम अपडेट (Rajasthan Weather Update):बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने लगा है। इसके चलते 28 जुलाई को प्रदेश के 25 जिलों में तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।
सोमवार को भी जयपुर, बीकानेर, जोधपुर, सवाई माधोपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई। कुछ जगहों पर करीब 2 इंच तक पानी गिरा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन सिस्टम अब मजबूत हो गया है और धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार इस सिस्टम के प्रभाव से राजस्थान में 2 अगस्त तक मानसून एक्टिव फेज में रहने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है।
पिछले 24 घंटे में बीकानेर के कोलायत में सबसे ज्यादा 54 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा झुंझुनूं के उदयपुरवाटी में 15 मिमी, जोधपुर के शेरगढ़ में 27 मिमी, करौली के हिंडौन में 34 मिमी और नादौती में 24 मिमी बारिश हुई।
नागौर में 14 मिमी, सवाई माधोपुर के बरनाला में 52 मिमी, तलवाड़ा में 15 मिमी और श्रीगंगानगर के श्रीपदमपुर में 17 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा जयपुर, उदयपुर, सिरोही, राजसमंद, प्रतापगढ़, कोटा, अलवर, जालौर, डूंगरपुर, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, अजमेर और बाड़मेर में भी हल्की बारिश हुई।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन सिस्टम अब मजबूत होकर डीप-डिप्रेशन में बदल गया है। इसके साथ ही राजस्थान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी बन रहा है। इन दोनों सिस्टम के कारण प्रदेश में 2 अगस्त तक मानसून सक्रिय रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार 28 जुलाई को पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। इस दौरान कुछ जगहों पर मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक 29 जुलाई से कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर, उदयपुर और बीकानेर संभाग के कुछ और हिस्सों में बारिश बढ़ने की संभावना है। वहीं दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं।
गर्मी ने छुड़ाए पसीने! पारा पहुंचा 42 डिग्री के पार, तीनों राज्यों में लू का अलर्ट
MP-CG-Rajasthan Weather: तीनों राज्यों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी
MP-CG-Rajasthan: मध्य भारत में गर्मी का कहर! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
MP-CG-Rajasthan Weather: अगले 4 दिन झुलसाएगी गर्मी, तीन राज्यों में हीटवेव अलर्ट!
मध्य प्रदेश के 8 जिलों में आज 4 इंच से ज्यादा पानी गिर सकता है। छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में अगले दो दिन अतिभारी बारिश का खतरा है। वहीं राजस्थान में भी 2 अगस्त तक मानसूनी बारिश का दौर जारी रहेगा।
मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट - 28 जुलाई 2026:
इन जिलों में तेज बारिश के आसार
40 से ज्यादा जिलों में हल्की से तेज बारिश की संभावना
प्रदेश में अब तक 13.2 इंच बारिश
47 जिलों में औसत से कम बारिश रिकॉर्ड
28 से 30 जुलाई तक नए सिस्टम का दिखेगा असर
तीन दिन तक भारी बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट - 28 जुलाई2026:
रायपुर में अचानक बदला मौसम
इन जिलों में भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट
बाकी जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश के आसार
जिलों में बारिश का हाल
बालोद जिले में पिछले 24 घंटे में 14.3 मिमी बारिश हुई। इसके बाद जिला ग्रीन जोन में आ गया है। जिले में अब तक 451.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 13.8 मिमी कम है।
कबीरधाम जिले में अब तक 285.4 मिमी बारिश दर्ज हुई है। वहीं बेमेतरा जिले में कुल 272.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।
बस्तर में मानसून ब्रेक के बाद बढ़ेगी बारिश
कांकेर जिले में दो दिन के ब्रेक के बाद सोमवार सुबह करीब ढाई घंटे तक रिमझिम बारिश हुई। बारिश के बाद किसानों ने धान की रोपाई का काम तेज कर दिया है।
राजस्थान मौसम रिपोर्ट - 28 जुलाई2026:
सोमवार को भी जयपुर, बीकानेर, जोधपुर, सवाई माधोपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई। कुछ जगहों पर करीब 2 इंच तक पानी गिरा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन सिस्टम अब मजबूत हो गया है और धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है।
2 अगस्त तक राजस्थान में एक्टिव रहेगा मानसून
बीकानेर और सवाई माधोपुर में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज
नागौर में 14 मिमी, सवाई माधोपुर के बरनाला में 52 मिमी, तलवाड़ा में 15 मिमी और श्रीगंगानगर के श्रीपदमपुर में 17 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा जयपुर, उदयपुर, सिरोही, राजसमंद, प्रतापगढ़, कोटा, अलवर, जालौर, डूंगरपुर, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, अजमेर और बाड़मेर में भी हल्की बारिश हुई।
डिप्रेशन बदला डीप-डिप्रेशन में, दो सिस्टम बना रहे असर
पूर्वी राजस्थान में बढ़ेगी बारिश, कई संभागों में असर
29 जुलाई से कई संभागों में फिर तेज होगा बारिश का दौर
ये खबर भी पढ़िए...
MP-CG-Rajasthan Weather: तीनों राज्यों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी
MP-CG-Rajasthan: मध्य भारत में गर्मी का कहर! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
MP-CG-Rajasthan Weather: अगले 4 दिन झुलसाएगी गर्मी, तीन राज्यों में हीटवेव अलर्ट!
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari