मौसम का यू-टर्न: एमपी में ओले गिरने का अलर्ट, छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक जल्द
Aman Vaishnav | Jun 12, 2026, 07:03 IST
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का मौसम
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में 12 जून 2026 को मौसम बदल सकता है। कहीं ओले गिरने तो कहीं मानसून आने की संभावना है। मध्यप्रदेश के भोपाल और जबलपुर समेत 47 शहरों में अगले 24 घंटे में आंधी-बारिश और कुछ जगह ओले गिरने का अनुमान है।
Weather Update: मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मौसम का मिजाज एक साथ बदल गया है, जिससे कहीं भीषण गर्मी तो कहीं आंधी-बारिश का दौर शुरू हो गया है।
मध्यप्रदेश के भोपाल और जबलपुर समेत 47 शहरों में अगले 24 घंटे में तेज आंधी के साथ ओले गिरने की आशंका जताई गई है।
उधर, छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण मानसून आने का रास्ता साफ हो गया है और अगले दो-तीन दिनों में यहाँ झमाझम बारिश की उम्मीद है।
वहीं राजस्थान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से जयपुर, अजमेर और बीकानेर संभाग में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
MP weather: (मध्यप्रदेश का मौसम)मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कहीं तेज धूप पड़ रही है तो कहीं आंधी और बारिश लोगों को राहत दे रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में भोपाल, जबलपुर, रीवा समेत 47 शहरों में आंधी और बारिश की संभावना है। वहीं ग्वालियर और सागर संभाग के कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है।
सीनियर मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के अनुसार अगले दो दिन मौसम ऐसा ही मिला-जुला बना रहेगा। हालांकि 14 और 15 जून को गर्मी फिर से बढ़ सकती है।
ग्वालियर और जबलपुर संभाग के कई इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ जगहों पर बारिश भी हो सकती है।
प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्मी खजुराहो और नौगांव में रही, जहां तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद दमोह में 42.8, सतना में 42.7 और रीवा में 42.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। ग्वालियर, मंडला और टीकमगढ़ में भी पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के 21 शहरों में तापमान बढ़ा है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी छिंदवाड़ा में दर्ज की गई, जहां तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
प्रमुख शहरों की बात करें तो ग्वालियर में 42, रीवा में 42.5, जबलपुर में 41.3, सागर में 40.4, भोपाल में 39.7, नर्मदापुरम में 38.8, उज्जैन में 38.5 और इंदौर में 38 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने 12 जून की सुबह से 13 जून की सुबह तक दतिया, भिंड, मुरैना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। यहां 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
CG weather: (छत्तीसगढ़ का मौसम)छत्तीसगढ़ में 12 जून को मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने वाली हैं। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, जबकि तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री के लिए माहौल अनुकूल बन चुका है। अगले दो-तीन दिनों में मानसून प्रदेश के कुछ हिस्सों में दस्तक दे सकता है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से लगातार नमी आने की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है और बारिश के आसार बढ़ गए हैं।
रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, महासमुंद, धमतरी, बस्तर और सरगुजा संभाग के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में तेज बारिश भी देखने को मिल सकती है। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।
मौसम विभाग ने 12 जून के लिए चेतावनी भी जारी की है। विभाग के अनुसार कुछ जगहों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा। ऐसे में लोगों को खुले मैदानों में जाने और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।
Rajsthan weather update: ( राजस्थान का मौसम)राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसकी वजह से आने वाले दिनों में आंधी और बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।
मौसम विभाग का कहना है कि 11 से 15 जून के बीच बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा और जोधपुर संभागों में मौसम खराब रह सकता है।
इस दौरान:
गर्मी ने छुड़ाए पसीने! पारा पहुंचा 42 डिग्री के पार, तीनों राज्यों में लू का अलर्ट
MP-CG-Rajasthan Weather: तीनों राज्यों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी
MP-CG-Rajasthan: मध्य भारत में गर्मी का कहर! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
MP-CG-Rajasthan Weather: अगले 4 दिन झुलसाएगी गर्मी, तीन राज्यों में हीटवेव अलर्ट!
मध्यप्रदेश के भोपाल और जबलपुर समेत 47 शहरों में अगले 24 घंटे में तेज आंधी के साथ ओले गिरने की आशंका जताई गई है।
उधर, छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण मानसून आने का रास्ता साफ हो गया है और अगले दो-तीन दिनों में यहाँ झमाझम बारिश की उम्मीद है।
वहीं राजस्थान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से जयपुर, अजमेर और बीकानेर संभाग में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट - 12 जून 2026
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में भोपाल, जबलपुर, रीवा समेत 47 शहरों में आंधी और बारिश की संभावना है। वहीं ग्वालियर और सागर संभाग के कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है।
सीनियर मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के अनुसार अगले दो दिन मौसम ऐसा ही मिला-जुला बना रहेगा। हालांकि 14 और 15 जून को गर्मी फिर से बढ़ सकती है।
ग्वालियर और जबलपुर संभाग के कई इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ जगहों पर बारिश भी हो सकती है।
प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्मी खजुराहो और नौगांव में रही, जहां तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद दमोह में 42.8, सतना में 42.7 और रीवा में 42.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। ग्वालियर, मंडला और टीकमगढ़ में भी पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के 21 शहरों में तापमान बढ़ा है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी छिंदवाड़ा में दर्ज की गई, जहां तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
प्रमुख शहरों की बात करें तो ग्वालियर में 42, रीवा में 42.5, जबलपुर में 41.3, सागर में 40.4, भोपाल में 39.7, नर्मदापुरम में 38.8, उज्जैन में 38.5 और इंदौर में 38 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने 12 जून की सुबह से 13 जून की सुबह तक दतिया, भिंड, मुरैना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। यहां 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट - 12 जून 2026
मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री के लिए माहौल अनुकूल बन चुका है। अगले दो-तीन दिनों में मानसून प्रदेश के कुछ हिस्सों में दस्तक दे सकता है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से लगातार नमी आने की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है और बारिश के आसार बढ़ गए हैं।
रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, महासमुंद, धमतरी, बस्तर और सरगुजा संभाग के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में तेज बारिश भी देखने को मिल सकती है। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।
मौसम विभाग ने 12 जून के लिए चेतावनी भी जारी की है। विभाग के अनुसार कुछ जगहों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा। ऐसे में लोगों को खुले मैदानों में जाने और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।
राजस्थान मौसम रिपोर्ट - 12 जून 2026
आज का मौसम
- जयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है।
- पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में भी हल्की बारिश के आसार हैं।
पिछले 24 घंटे में क्या हुआ?
- श्रीगंगानगर में 1.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।
- वहां तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन बारिश से थोड़ी राहत मिली।
- जयपुर में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आने वाले दिनों का पूर्वानुमान
इस दौरान:
- तेज गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
- बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी।
- 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और आंधी चल सकती है।
- कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
ये खबर भी पढ़िए...
MP-CG-Rajasthan Weather: तीनों राज्यों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी
MP-CG-Rajasthan: मध्य भारत में गर्मी का कहर! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
MP-CG-Rajasthan Weather: अगले 4 दिन झुलसाएगी गर्मी, तीन राज्यों में हीटवेव अलर्ट!
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA