Weather Update: MP-CG और राजस्थान में बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू
Amresh Kushwaha | Jun 13, 2026, 07:35 IST
weather update
MP-CG और राजस्थान में प्री-मानसून की दस्तक से मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने तीनों राज्यों में भारी बारिश, वज्रपात और 50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।
Weather Update: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मौसम बदल गया है। प्री-मानसून की वजह से लोगों को बड़ी राहत मिली है। एमपी में मानसून बस कुछ ही घंटे दूर है। छत्तीसगढ़ के हर जिले में बारिश की संभावना है। राजस्थान में आंधी के साथ झमाझम बारिश हो रही है।
हालांकि, कुछ मैदानी इलाकों में अभी भी तेज गर्मी है। तीनों राज्यों में तेज हवाओं का अलर्ट जारी हुआ है। ऐसे मौसम में आप सभी सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।
मध्यप्रदेश मौसम अपडेट (MP Weather Updates)
मध्य प्रदेश में मानसून अब बस कुछ ही घंटों की दूरी पर है, लेकिन उससे पहले ही मौसम अपना रंग दिखा रहा है। प्री-मानसून एक्टिविटी के चलते प्रदेश में लगातार मौसम बदल रहा है। आज 17 जून को कई जिलों में गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं।
वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। उत्तर और दक्षिण मध्य प्रदेश के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। बाकी जगहों पर बादल छाए रहने की संभावना है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और नमी बढ़ने की वजह से दोपहर और शाम को गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है।
मौसम विभाग ने साफ किया है कि कई जिलों में मौसम अचानक बिगड़ सकता है। ग्वालियर, धार, भिंड, दतिया, सिवनी, नर्मदापुरम, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, हरदा, बड़वानी, अलीराजपुर, मुरैना, श्योपुरकलां, डिंडौरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, अनूपपुर, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इन इलाकों में तेज गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की संभावना है। इसका असर आसपास के जिलों में भी महसूस किया जा सकता है। खासकर ग्वालियर-चंबल और महाकौशल क्षेत्र में मौसम तेजी से बदल सकता है।
पिछले 24 घंटों के मौसम की बात करें तो कई जगह हल्की बारिश दर्ज की गई। भोपाल, नर्मदापुरम और सागर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश हुई, लेकिन बाकी जिलों में मौसम ज्यादातर सूखा रहा। तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं देखा गया।
इस दौरान सबसे ज्यादा गर्मी खजुराहो (छतरपुर) में रही, जहां अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं सबसे ठंडा इलाका पचमढ़ी (नर्मदापुरम) रहा, जहां न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। गरज-चमक के दौरान घर के अंदर रहना सबसे सुरक्षित है। पेड़, बिजली के खंभे या खुले स्थानों में खड़े होने से बचना चाहिए। आकाशीय बिजली के खतरे को देखते हुए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल देना बेहतर रहेगा। तेज आंधी के समय खेतों या खुले मैदानों में काम न करें और वाहन चलाते समय धीमी गति रखें।
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट (CG Weather Update)
मौसम विभाग के मुताबिक 17 जून को छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है।
प्रदेश के ऊपर एक मौसम सिस्टम एक्टिव है, जिसकी वजह से हवा में नमी बनी हुई है। अगले 2 दिनों तक कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। 18 जून को भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। इसके अलावा समुद्र तल पर एक ट्रफ पंजाब से बिहार तक हरियाणा और उत्तर प्रदेश होते हुए गुजर रही है। वहीं दूसरी ट्रफ पूर्वी बिहार से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक फैली हुई है। ये दोनों सिस्टम मिलकर बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं के लिए माहौल बना रहे हैं।
मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि अगले 5 दिनों तक छत्तीसगढ़ में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। बादलों और हल्की बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलती रहेगी। मौसम ज्यादा गर्म नहीं होगा, लेकिन उमस बनी रह सकती है।
पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में हल्की और मध्यम बारिश दर्ज की गई है। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चलीं और बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आईं।
राज्य में सबसे ज्यादा तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रायपुर के माना एयरपोर्ट में दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
राजस्थान मौसम अपडेट (Rajasthan Weather Update)
इसी वजह से कई जगहों पर आंधी, बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वायुमंडल में 20 से 60 प्रतिशत तक नमी दर्ज की गई है, जिससे बादल बनने और गरज-चमक वाले सिस्टम मजबूत हो रहे हैं। खास असर पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान के बॉर्डर जिलों में दिख रहा है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय चक्रवाती सिस्टम इस बदलाव की बड़ी वजह है। इसी कारण राजस्थान में अचानक मौसम बदल गया है। कई जगह धूल भरी आंधी चलने और हल्की से मध्यम बारिश की परिस्थितियां बन गई हैं।
हालांकि पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अभी भी तेज धूप और गर्म हवाएं चल रही हैं, जिससे तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर बना हुआ है। IMD जयपुर ने लोगों और किसानों को सलाह दी है कि मेघगर्जन और वज्रपात के समय पेड़ों या कमजोर ढांचों के नीचे बिल्कुल भी शरण न लें।
जैसलमेर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। रात को आई तेज आंधी के बाद कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। इससे शहर और गांव दोनों जगह मौसम काफी सुहावना हो गया है। लंबे समय से चल रही गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली है।
बारिश का पानी कई जगह तालाबों में भी जमा हो गया है। हालांकि इस आंधी-बारिश के चलते कुछ इलाकों में पेड़ गिरने और बिजली के पोल टूटने की घटनाएं भी सामने आई हैं।
राजधानी जयपुर में पिछले कुछ दिनों से उमस और गर्मी से लोग परेशान थे, लेकिन अब राहत के संकेत हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में जयपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। साथ ही मेघगर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।
जयपुर का अधिकतम तापमान 37.0°C दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 28.3°C रहने से रात में हल्की उमस बनी हुई है। अजमेर में भी मौसम बदला है, जहां अधिकतम तापमान 37.6°C दर्ज हुआ है, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम है। यहां धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
गर्मी ने छुड़ाए पसीने! पारा पहुंचा 42 डिग्री के पार, तीनों राज्यों में लू का अलर्ट
MP-CG-Rajasthan Weather: तीनों राज्यों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी
MP-CG-Rajasthan: मध्य भारत में गर्मी का कहर! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
MP-CG-Rajasthan Weather: अगले 4 दिन झुलसाएगी गर्मी, तीन राज्यों में हीटवेव अलर्ट!
हालांकि, कुछ मैदानी इलाकों में अभी भी तेज गर्मी है। तीनों राज्यों में तेज हवाओं का अलर्ट जारी हुआ है। ऐसे मौसम में आप सभी सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।
मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट - 17 जून 2026:
मध्य प्रदेश में मानसून अब बस कुछ ही घंटों की दूरी पर है, लेकिन उससे पहले ही मौसम अपना रंग दिखा रहा है। प्री-मानसून एक्टिविटी के चलते प्रदेश में लगातार मौसम बदल रहा है। आज 17 जून को कई जिलों में गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं।
वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। उत्तर और दक्षिण मध्य प्रदेश के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। बाकी जगहों पर बादल छाए रहने की संभावना है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और नमी बढ़ने की वजह से दोपहर और शाम को गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है।
इन जिलों में येलो अलर्ट, आंधी और बिजली गिरने का खतरा
इन इलाकों में तेज गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की संभावना है। इसका असर आसपास के जिलों में भी महसूस किया जा सकता है। खासकर ग्वालियर-चंबल और महाकौशल क्षेत्र में मौसम तेजी से बदल सकता है।
खजुराहो सबसे गर्म, पचमढ़ी में सबसे ठंडी रात
इस दौरान सबसे ज्यादा गर्मी खजुराहो (छतरपुर) में रही, जहां अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं सबसे ठंडा इलाका पचमढ़ी (नर्मदापुरम) रहा, जहां न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम खराब हो तो क्या करें, नागरिकों के लिए जरूरी सलाह
छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट - 17 जून 2026:
हर जिले में बारिश की संभावना बनी हुई
मौसम सिस्टम हुआ एक्टिव, बढ़ी नमी
अगले 5 दिन तापमान में बड़ा बदलाव नहीं
पिछले 24 घंटे में कई जिलों में बारिश
रायपुर और अंबिकापुर में तापमान का हाल
राजस्थान मौसम रिपोर्ट - 17 जून 2026:
इसी वजह से कई जगहों पर आंधी, बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वायुमंडल में 20 से 60 प्रतिशत तक नमी दर्ज की गई है, जिससे बादल बनने और गरज-चमक वाले सिस्टम मजबूत हो रहे हैं। खास असर पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान के बॉर्डर जिलों में दिख रहा है।
पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, धूल भरी आंधी का खतरा
हालांकि पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अभी भी तेज धूप और गर्म हवाएं चल रही हैं, जिससे तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर बना हुआ है। IMD जयपुर ने लोगों और किसानों को सलाह दी है कि मेघगर्जन और वज्रपात के समय पेड़ों या कमजोर ढांचों के नीचे बिल्कुल भी शरण न लें।
जैसलमेर में बदला मौसम, आंधी के बाद झमाझम बारिश
बारिश का पानी कई जगह तालाबों में भी जमा हो गया है। हालांकि इस आंधी-बारिश के चलते कुछ इलाकों में पेड़ गिरने और बिजली के पोल टूटने की घटनाएं भी सामने आई हैं।
जयपुर-अजमेर में बादल, हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट
जयपुर का अधिकतम तापमान 37.0°C दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 28.3°C रहने से रात में हल्की उमस बनी हुई है। अजमेर में भी मौसम बदला है, जहां अधिकतम तापमान 37.6°C दर्ज हुआ है, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम है। यहां धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
ये खबर भी पढ़िए...
MP-CG-Rajasthan Weather: तीनों राज्यों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी
MP-CG-Rajasthan: मध्य भारत में गर्मी का कहर! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
MP-CG-Rajasthan Weather: अगले 4 दिन झुलसाएगी गर्मी, तीन राज्यों में हीटवेव अलर्ट!
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA