मौसम का बदला मिजाज, MP, CG और राजस्थान में अगले 4 दिन झमाझम बारिश की चेतावनी

Aman Vaishnav | Jul 27, 2026, 06:58 IST
Share
मध्य भारत का मौसम अपडेट
मध्य भारत का मौसम अपडेट

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने 29 जुलाई से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तीनों राज्यों में तेज हवाएं चलने, बिजली कड़कने और कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।

Weather Update: मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान, इन तीनों ही राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। अगर आप कहीं बाहर घूमने या काम से निकलने की सोच रहे हैं, तो मौसम विभाग (IMD) की यह चेतावनी आपके काम आ सकती है।

कहीं सूखा सता रहा है, तो कहीं 29 जुलाई से भारी बारिश की तैयारी है। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि आपके शहर या राज्य में आने वाले दिनों में बादल कितना बरसेंगे।

मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट - 27 जुलाई 2026

MP Weather update: (मध्यप्रदेश का मौसम):मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश उमरिया जिले में हुई। यहां 61.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

वहीं इस मानसून सीजन में अब तक मध्यप्रदेश में सामान्य से 15% कम बारिश हुई है। पूर्वी मध्यप्रदेश में 18% और पश्चिमी मध्यप्रदेश में 13% कम बारिश दर्ज की गई है। कुछ जिलों में 65 से 200 मिमी तक बारिश होने की संभावना है।

29 और 30 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट

सीनियर मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के अनुसार, आने वाले दिनों में पूर्वी और पश्चिमी मध्यप्रदेश में अच्छी बारिश हो सकती है। 27 जुलाई को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है।

सलिए कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद सिस्टम के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने के कारण 29 और 30 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

अगले 24 घंटे का मौसम

27 जुलाई सुबह 8:30 बजे से 28 जुलाई सुबह 8:30 बजे तक उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

इसके साथ गरज-चमक और करीब 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट - 27 जुलाई 2026

CG Weather Update: (छत्तीसगढ़ का मौसम):छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग (IMD) के रायपुर केंद्र के मुताबिक, अगले कई दिनों तक पूरे प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा।

ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ जगहों पर तेज से बहुत तेज बारिश होने की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर बने मौसम सिस्टम की वजह से लगातार नमी आ रही है। इसी कारण अगले चार दिनों तक पूरे छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा।

अगले 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम

  • 27 जुलाई: प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना है।
  • 28 जुलाई: बारिश का यही सिलसिला जारी रहेगा। कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है।
  • 29 और 30 जुलाई: प्रदेश के कई जिलों में बारिश होती रहेगी। कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है।
  • 31 जुलाई और 1 अगस्त: कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है।

राजस्थान मौसम रिपोर्ट - 27 जुलाई2026

Rajsthan weather update: (राजस्थान का मौसम): राजस्थान में फिलहाल बारिश थोड़ी धीमी पड़ गई है, लेकिन यह ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाली है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 28 जुलाई से मानसून फिर रफ्तार पकड़ेगा और 29 जुलाई से 2 अगस्त के बीच राज्य के ज्यादातर हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के ऊपर बना लो प्रेशर एरिया अब कमजोर होकर चक्रवाती परिसंचरण में बदल गया है।

वहीं, बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम अब डिप्रेशन बन चुका है और अगले 24 घंटे में इसके और मजबूत होने की संभावना है। इसी सिस्टम का असर राजस्थान में भी देखने को मिलेगा।

कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

27 जुलाई को राज्य के ज्यादातर इलाकों में बारिश कम रहेगी, लेकिन दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिणी राजस्थान के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने 27 जुलाई के लिए अजमेर, जयपुर, कोटा, भरतपुर, बारां, बूंदी और धौलपुर समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।

पिछले 24 घंटे का मौसम

पिछले 24 घंटे की बात करें तो बाड़मेर के सेड़वा में सबसे ज्यादा 90 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग का कहना है कि 29 जुलाई से 2 अगस्त के बीच पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है।

ये खबरें भी पढ़िए...

मौसम का बदला मिजाज, MP, CG और राजस्थान में अगले 4 दिन झमाझम बारिश की चेतावनी

मध्य भारत में मानसून के तीन रंग: CG में आफत की बारिश, राजस्थान में उमस, MP में राहत!

CWC रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, इस कारण एमपी में आ रही बाढ़

एमपी में आसमानी आफत: मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई जिलों में बाढ़ का खतरा

Tags:
  • छत्तीसगढ़ का मौसम
  • राजस्थान का मौसम
  • MP weather
  • मध्यप्रदेश का मौसम
  • MP Weather update
  • CG weather
  • CG Weather Update
  • Rajsthan weather update
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि