MP से लेकर राजस्थान तक बदला मौसम का मिजाज, CG के 4 जिलों में रेड अलर्ट जारी
Aman Vaishnav | Aug 17, 2026, 07:05 IST
मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ और राजस्थान का मौसम
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मौसम का मिजाज बदल गया है। उमरिया में 205.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, वहीं सीजी के 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में अगले 4-5 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होगी।
Weather update:मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। देश के तीन प्रमुख राज्यों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मानसून की चाल अलग-अलग देखने को मिल रही है।
कहीं मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर हैं, तो कहीं हल्की फुहारे ही गिर रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण आने वाले दिनों में बारिश का यह दौर और तेज हो सकता है।
आइए जानते हैं कि आपके राज्य और शहर में आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहने वाला है।
मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट - 18 अगस्त 2026
MP Weather update: (मध्यप्रदेश का मौसम):मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई जिलों में बादल छाए हुए हैं और आंधी-बारिश का दौर जारी है। हालांकि, ज्यादातर जगहों पर अभी अच्छी बारिश नहीं हो रही है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले चार से पांच दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हो सकती है। पूर्वी मध्यप्रदेश के साथ ग्वालियर-चंबल इलाके में भी बादल छाए रहेंगे और कई जगह आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।
पिछले 24 घंटे में उमरिया जिले में सबसे ज्यादा 205.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इस सीजन में अब तक प्रदेश में सामान्य से 11% कम बारिश हुई है। पूर्वी मध्यप्रदेश में सामान्य से 17% और पश्चिमी मध्यप्रदेश में 6% कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
सीधी, डिंडोरी, सतना, अनूपपुर, शहडोल, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना और दमोह में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।
भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।
मंडला, उमरिया, दमोह, सिंगरौली, सीधी, सतना, अनूपपुर, डिंडोरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और छतरपुर में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने के आसार हैं। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-चंबल, रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर और आसपास के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।
CG Weather update: (छत्तीसगढ़ का मौसम):छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
17 अगस्त को भी प्रदेश में एक-दो जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का भी खतरा है।
पिछले 24 घंटे में भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश हुई है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। खासकर उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना है।
बलरामपुर, बिलासपुर, जशपुर, कोरबा, रायगढ़ और सरगुजा में एक-दो जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
इसके अलावा बालोद, बलौदाबाजार, धमतरी, गरियाबंद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जांजगीर-चांपा, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, रायपुर, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सूरजपुर में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
अगले 48 घंटे में कोरबा, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) और सूरजपुर में एक-दो जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने खास चेतावनी जारी की है।
भारी बारिश की वजह से निचले इलाकों में पानी भर सकता है। सड़कों पर जलभराव और फिसलन बढ़ने से यातायात भी प्रभावित हो सकता है। लोगों को बारिश के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
Rajsthan weather update: (राजस्थान का मौसम): राजस्थान में मानसून फिलहाल थोड़ा कमजोर पड़ता दिख रहा है, लेकिन बारिश का दौर पूरी तरह खत्म नहीं होगा। मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में अगले 4-5 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होती रह सकती है।
वहीं 19 से 21 अगस्त के बीच कोटा और भरतपुर संभाग में बारिश की गतिविधियां फिर बढ़ सकती हैं। इस दौरान कुछ जगहों पर मध्यम से तेज बारिश होने के आसार हैं।
वहीं पश्चिमी राजस्थान में अगले कुछ दिनों तक मानसून कमजोर रहेगा। हालांकि, जोधपुर संभाग के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके बाद बीकानेर संभाग और शेखावाटी के कुछ हिस्सों में भी बारिश के आसार हैं।
रविवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान श्रीगंगानगर में 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश वाले इलाकों में मौसम सुहावना रहा, जबकि जहां बारिश नहीं हुई, वहां गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया। प्रदेश में नमी का स्तर भी 50 से 100% के बीच रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तट के पास कम दबाव का एक नया क्षेत्र बना है। इसके अगले 24 घंटे में और मजबूत होने और उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है।
इसके अलावा मानसून ट्रफ भी अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की तरफ बनी हुई है। उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण भी सक्रिय हैं। इन सभी मौसम प्रणालियों का असर उत्तर भारत के साथ पूर्वी राजस्थान में भी देखने को मिल सकता है।
अगस्त का मौसम: झमाझम बारिश या सिर्फ उमस का दौर? जानें पूरे महीने का वेदर रिपोर्ट
MP, CG और राजस्थान में बदलेंगे मौसम के मिजाज, इन जिलों में भारी बारिश के आसार
मौसम लाइव अपडेट: केरल-कर्नाटक में बारिश का कहर, लैंडस्लाइड से 11 मौतें; कई लापता
MP-CG और राजस्थान का मानसून अपडेट, जानें कहां होगी भारी बारिश और कहां रहेगा सूखा?
कहीं मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर हैं, तो कहीं हल्की फुहारे ही गिर रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण आने वाले दिनों में बारिश का यह दौर और तेज हो सकता है।
आइए जानते हैं कि आपके राज्य और शहर में आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहने वाला है।
मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट - 18 अगस्त 2026
MP Weather update: (मध्यप्रदेश का मौसम):मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई जिलों में बादल छाए हुए हैं और आंधी-बारिश का दौर जारी है। हालांकि, ज्यादातर जगहों पर अभी अच्छी बारिश नहीं हो रही है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले चार से पांच दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हो सकती है। पूर्वी मध्यप्रदेश के साथ ग्वालियर-चंबल इलाके में भी बादल छाए रहेंगे और कई जगह आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।
उमरिया में 205.2 मिमी बारिश
17 से 18 अगस्त तक
भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।
18 से 19 अगस्त तक
वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-चंबल, रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर और आसपास के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट - 18 अगस्त 2026
17 अगस्त को भी प्रदेश में एक-दो जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का भी खतरा है।
पिछले 24 घंटे का मौसम
अगले 24 घंटे में इन जिलों में भारी बारिश
इसके अलावा बालोद, बलौदाबाजार, धमतरी, गरियाबंद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जांजगीर-चांपा, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, रायपुर, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सूरजपुर में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
अगले 48 घंटे इन 4 जिलों पर खास नजर
भारी बारिश की वजह से निचले इलाकों में पानी भर सकता है। सड़कों पर जलभराव और फिसलन बढ़ने से यातायात भी प्रभावित हो सकता है। लोगों को बारिश के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
राजस्थान मौसम रिपोर्ट - 18 अगस्त 2026
वहीं 19 से 21 अगस्त के बीच कोटा और भरतपुर संभाग में बारिश की गतिविधियां फिर बढ़ सकती हैं। इस दौरान कुछ जगहों पर मध्यम से तेज बारिश होने के आसार हैं।
वहीं पश्चिमी राजस्थान में अगले कुछ दिनों तक मानसून कमजोर रहेगा। हालांकि, जोधपुर संभाग के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके बाद बीकानेर संभाग और शेखावाटी के कुछ हिस्सों में भी बारिश के आसार हैं।
रविवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान श्रीगंगानगर में 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश वाले इलाकों में मौसम सुहावना रहा, जबकि जहां बारिश नहीं हुई, वहां गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया। प्रदेश में नमी का स्तर भी 50 से 100% के बीच रहा।
मौसम सिस्टम का भी असर
इसके अलावा मानसून ट्रफ भी अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की तरफ बनी हुई है। उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण भी सक्रिय हैं। इन सभी मौसम प्रणालियों का असर उत्तर भारत के साथ पूर्वी राजस्थान में भी देखने को मिल सकता है।
ये खबरें भी पढ़िए...
MP, CG और राजस्थान में बदलेंगे मौसम के मिजाज, इन जिलों में भारी बारिश के आसार
मौसम लाइव अपडेट: केरल-कर्नाटक में बारिश का कहर, लैंडस्लाइड से 11 मौतें; कई लापता
MP-CG और राजस्थान का मानसून अपडेट, जानें कहां होगी भारी बारिश और कहां रहेगा सूखा?
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari