MP में अब भी 19% कम बारिश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में झमाझम बारिश के आसार

Aman Vaishnav | Aug 07, 2026, 07:02 IST
Share
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़  और राजस्थान का मौसम
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़  और राजस्थान का मौसम

कम बारिश का सामना कर रहे मध्यप्रदेश में अब भी मानसून का औसत आंकड़ा सामान्य से 19% कम बना हुआ है। छत्तीसगढ़ में उत्तर के इलाकों में तेज बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी हुआ है। राजस्थान के 5 जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Weather update:मानसून के इस सीजन में मौसम के कई अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कहीं तेज धूप निकल रही है, तो कहीं बादल छाए हुए हैं। हल्की बारिश के साथ उमस ने भी लोगों को परेशान कर रखा है।

वहीं अब मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के कई इलाकों में अच्छी-खासी बारिश होने वाली है।

मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट - 07 अगस्त 2026

MP Weather update: (मध्यप्रदेश का मौसम):मध्यप्रदेश में मौसम का अलग-अलग रंग देखने को मिल रहा है। उत्तर-पूर्व के सीमावर्ती इलाकों को छोड़ दें तो बाकी ज्यादातर हिस्सों में मौसम सामान्य बना हुआ है।

कहीं बादल छाए हुए हैं, कहीं तेज धूप निकल रही है, तो कई जगह हल्की बारिश और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अगले चार दिनों तक कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग के जिलों में बारिश का असर सबसे ज्यादा रहने की संभावना है।

अब भी सामान्य से 19% कम बारिश

मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 75 मिमी बारिश सीधी जिले में दर्ज की गई। इसके बावजूद पूरे मानसून सीजन में प्रदेश में अब तक औसतन 19 फीसदी कम बारिश हुई है। पूर्वी मध्यप्रदेश में 23 फीसदी और पश्चिमी मध्यप्रदेश में 16 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

7 से 8 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम?

7 अगस्त की सुबह 8:30 बजे से 8 अगस्त की सुबह 8:30 बजे तक गुना, शिवपुरी, मुरैना, श्योपुर, सागर, छतरपुर और टीकमगढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

साथ ही गरज-चमक के साथ करीब 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर, बालाघाट, शहडोल, सिंगरौली, सीधी, सतना समेत प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।

8 से 9 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम?

8 अगस्त की सुबह 8:30 बजे से 9 अगस्त की सुबह 8:30 बजे तक राजगढ़, नर्मदापुरम, नीमच, गुना, रीवा, मऊगंज और सागर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं। यहां भी गरज-चमक के साथ 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, शिवपुरी, मुरैना, सिंगरौली, शहडोल, जबलपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और कई अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट - 07 अगस्त 2026

CG Weather Update: (छत्तीसगढ़ का मौसम):प्रदेश में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अच्छी बारिश हुई, जबकि उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन तक प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी। वहीं, उत्तर छत्तीसगढ़ के एक-दो इलाकों में भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। हालांकि 8 अगस्त से बारिश का असर धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद है।

राजधानी रायपुर की बात करें तो गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री ज्यादा रहा। बादल छाए रहने के बावजूद उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।

मौसम विभाग के मुताबिक आज शुक्रवार को भी रायपुर में दिनभर बादल छाए रह सकते हैं। बीच-बीच में बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। ऐसे में किसानों और आम लोगों को अगले दो दिन मौसम को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

राजस्थान मौसम रिपोर्ट - 07 अगस्त 2026

Rajsthan weather update: (राजस्थान का मौसम): राजस्थान में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ चुका है। मौसम विभाग का कहना है कि 7 से 10 अगस्त के बीच प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश होगी। कुछ जगहों पर भारी से अति भारी बारिश भी हो सकती है। इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक कोटा, उदयपुर, भरतपुर, जयपुर और अजमेर संभाग में सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा।

वहीं बारां, बूंदी, झालावाड़, कोटा और टोंक जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी और कई इलाकों में मध्यम से तेज बारिश होने के आसार हैं।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस समय मानसून को मजबूत करने वाली कई मौसम प्रणालियां एक साथ सक्रिय हैं। मानसून ट्रफ उत्तर भारत से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है।

इसके साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर प्रदेश के ऊपर बने दो चक्रवाती सिस्टम लगातार नमी पहुंचा रहे हैं। इसी वजह से राजस्थान में बारिश का दौर तेज होने वाला है।

पिछले 24 घंटे कैसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटे में भरतपुर के कुम्हेर में सबसे ज्यादा 141 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान नदी-नालों और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहें। साथ ही गरज-चमक और वज्रपात के समय खुले मैदान या पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें।

मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 अगस्त के बाद प्रदेश में बारिश की गतिविधियां धीरे-धीरे कम होने लगेंगी।

ये खबरें भी पढ़िए।

अगस्त का मौसम: झमाझम बारिश या सिर्फ उमस का दौर? जानें पूरे महीने का वेदर रिपोर्ट

MP, CG और राजस्थान में बदलेंगे मौसम के मिजाज, इन जिलों में भारी बारिश के आसार

मौसम लाइव अपडेट: केरल-कर्नाटक में बारिश का कहर, लैंडस्लाइड से 11 मौतें; कई लापता

MP-CG और राजस्थान का मानसून अपडेट, जानें कहां होगी भारी बारिश और कहां रहेगा सूखा?

Tags:
  • छत्तीसगढ़ का मौसम
  • राजस्थान का मौसम
  • मध्यप्रदेश का मौसम
  • MP Weather update
  • Weather update
  • CG Weather Update
  • Rajsthan weather update
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि