छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव में मंदिर में भगवान गणेश की मूर्ति खंडित की घटना को लेकर हिंदू संगठनों का आक्रोश भड़क गया। घटना के विरोध में जुन्नारदेव नगर का बाजार बंद रखा है। सोमवार को हिंदू संगठनों ने घटना के विरोध में सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हो गई। पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए सभी प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। प्रदर्शन में बीजेपी नेता और पूर्व विधायक नत्थन शाह भी शामिल हुए थे। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पांच थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात है।
रॉड मारकर प्रतिमा को किया खंडित
पूरी जुन्नारदेव थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 8 की है। यहां रविवार की रात को 2 युवकों ने मंदिर में भगवान को मूर्ति को रॉड से खंडित कर दिया था। इसके बाद नगर में तनाव फैल गया। मामले में गंभीरता दिखाते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। घटना के बाद हिंदूवादी संगठन का गुस्सा भड़क गया। लोगों ने थाने का घेराव करते हुए पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
पुलिस प्रशासन ने संभाला मोर्चा
हिंदू संगठनों द्वारा थाने का घेराव करने के बाद पुलिस अधिकारियो ने एहतियात के तौर पर 5 थानों के पुलिस बल को जुन्नारदेव भेजा। साथ ही एएसपी अवधेश प्रताप सिंह और जुन्नारदेव प्रभारी डीएसपी राजेश कुमार बंजारा ने तुरंत ही मोर्चा संभाल लिया। पुलिस अधिकारियों ने तनावपूर्ण स्थिति पर नियंत्रित किया है।
थाना प्रभारी राकेश बघेल ने बताया कि फिलहाल नगर में स्थिति नियंत्रण में है। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आरोपियों की तलाश जारी है।
मामले में सख्त कार्रवाई की मांग
पूर्व विधायक नत्थन शाह का कहना है कि इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी को जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की गई है। मामले में पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Thesootr links
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें