लोकायुक्त की कार्रवाईः 35 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, इसलिए मांगी थी घूस
Vikram Jain | Oct 08, 2024, 17:53 IST
MP Chhindwara Lokayukta action bribe Patwari arrested
मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरों के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। अब जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने छिंडवाड़ा में 35 हजार की रिश्वत हुए पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानें किसान से क्यों मांगी थी रिश्वत
BHOPAL. मध्य प्रदेश में रिश्वतखोर अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ लोकायुक्त की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद भी अधिकारी कर्मचारी भ्रष्ट बने हुए हैं। इसके बाद भी सरकारी कार्यालयों में घूस मांगने का सिलसिला जारी है। ताजा मामला छिंदवाड़ा से सामने आया है जहां जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने 35 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा के मालनवाड़ा हल्का पटवारी राधेश्याम चोरिया ने चंदन गांव के किसान आनंद यादव से रिश्वत की डिमांड की थी। पटवारी ने सीमांकन, नामांतरण और ऋण पुस्तिका बनाने के एवज में 50 हजार रूपए की घूस की मांगी थी।
मामले में शिकायत के बाद जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने छिंडवाड़ा पहुंचकर कार्रवाई की है। लोकायुक्त की टीम ने पटवारी भवन में ट्रेप करते हुए पटवारी राधेश्याम चोरिया को 35 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पटवारी सीमांकन, नामांतरण और ऋण पुस्तिका बनाने के एवज में मांगी 50 हजार की घूस की पहली किस्त के 35 हजार ले रहा था, इस दौरान लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। यह कार्रवाई लोकायुक्त डीएसपी दिलीप झारवड़े के नेतृत्व में की गई। खबर लिखे जाने तक लोकायुक्त की टीम की कार्रवाई जारी थी।
बता दें कि भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ जबलपुर लोकायुक्त की लगातार जारी है। रिश्वतखोरी की शिकायतों के बाद लोकायुक्त की टीम दबिश देकर घूसखोरों को गिरफ्तार कर रही हैं। इससे पहले जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने छिंदवाड़ा में तामिया के बीईओ कार्यालय के क्लर्क सतीश तिवारी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। क्लर्क ने टीचर से पीएफ फंड से रुपए निकालने के लिए 30 हजार रुपए की मांग की थी। मामले में टीचर की शिकायत के बाद लोकायुक्त ने कार्रवाई कर घूसघोर क्लर्क को रंगे हाथ पकड़ा था।
पटवारी ने किसान ने मांगी थी रिश्वत
लोकायुक्त की टीम ने की कार्रवाई
जबलपुर लोकायुक्त का एक्शन जारी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA