मप्र चीफ जस्टिस के विदाई कार्यक्रम का क्यों हो रहा विरोध , स्टेट बार काउंसिल सदस्य ने पत्र में ऐसा क्या लिख दिया कि मच गया हड़कंप

Marut raj | May 23, 2024, 24:26 IST
Share
MP Chief Justice farewell Sheel Nagu Acting Chief Justice द सूत्र
MP Chief Justice farewell Sheel Nagu Acting Chief Justice द सूत्र

स्टेट बार काउंसिल ऑफ मध्य प्रदेश के सदस्य जय हार्डिया और अखण्ड प्रताप सिंह की ओर से अभिभाषक संघों को एक पत्र भेजकर मप्र चीफ जस्टिस के विदाई कार्यक्रम में शामिल न होने की अपील की गई है।

संजय गुप्ता, INDORE. मप्र के चीफ जस्टिस रवि मलिमठ 24 मई को रिटायर हो रहे हैं। उनकी जगह जस्टिस शील नागू को एक्टिंग चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है, लेकिन इस दौरान होने वाले फेयरवेल आयोजन का बॉयकॉट करने के लिए स्टेट बार काउंसिल के सदस्य ने पत्र लिख दिया। मप्र चीफ जस्टिस के विदाई कार्यक्रम का विरोध और पत्र को लेकर प्रदेश के विधिजगत में हड़कंप मच गया है।

यह लिखा है पत्र में

आदरणीय अधिवक्तागण एवं मध्यप्रदेश के समस्त अभिभाषक संघों से सादर अनुरोध है कि :-
हम मध्यप्रदेश के वासी हैं, जहां न्याय के देवता राजा विक्रमादित्य व मां देवी अहिल्या विराजते हैं। अपनी कार्यशैली से प्रदेश के इतिहास मे न्याय के देवी देवता के रूप मे स्थापित है। उस प्रदेश में न्याय व्यवस्था में पिछले कुछ समय से बहुत से अवरोध पैदा किए गए व अभिभाषकों की गरिमा को कम करने मे कोई कसर नही छोड़ी गई।
जिनके द्वारा अभिभाषकों की गरीमा को कम किया गया, वह दिनांक 24/05/2024 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। ऐसी स्थिति मे अपने स्वाभिमान की रक्षा और अधिवक्ता साथियों की गरिमा बनाए रखने के लिए हम सभी प्रदेश के अधिवक्त्ताओं को उनके विदाई कार्यक्रम मे शामिल नहीं होकर अधिवक्तओं की एकता का प्रदर्शन करना है, जिससे कि भविष्य मे कोई भी अधिवक्ताओ की गरीमा को ठेस ना पहुंचा सके।
इस दिन को स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाएं
- स्टेट बार काउंसिल ऑफ मध्यप्रदेश के सदस्य एडवोकेट जय हार्डिया के साथ ही एडवोकेट अखण्ड प्रताप सिंह द्वारा यह पत्र लिखा गया है। साथ ही इसमें अंत में नोट डालकर लिखा है कि - मध्यप्रदेश के सभी अभिभाषक संघ से विनती है कि दिनांक 25/05/2024 को सभी अपने संघ कार्यालय मे स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाएं ( MP Chief Justice farewell )।

Tags:
  • MP Chief Justice farewell
  • मप्र के चीफ जस्टिस रवि मलिमठ
  • मप्र चीफ जस्टिस के विदाई कार्यक्रम का विरोध
  • एडवोकेट अखण्ड प्रताप सिंह
  • एडवोकेट जय हार्डिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति के साथ नई जिम्मेदारी, क्रॉप सर्वे पूरा होने के बाद ही कई अफसर होंगे रिलीव

By VINAY VERMA

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति के साथ नई जिम्मेदारी, क्रॉप सर्वे पूरा होने के बाद ही कई अफसर होंगे रिलीव
सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, बीकानेर और अलवर में हल्ला बोल

By Jageshwar prasad

सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, बीकानेर और अलवर में हल्ला बोल
आरसीडीएफ में कार्मिक एवं प्रशासन शाखा का प्रभार क्यों वापस लिया गया 8 दिन के बाद?

By Ashish Bhardwaj

आरसीडीएफ में कार्मिक एवं प्रशासन शाखा का प्रभार क्यों वापस लिया गया 8 दिन के बाद?
वन मंत्री केदार कश्यप की पत्नी को 20 करोड़ का प्लॉट देने का आरोप, RDA की नगर विकास योजना पर सवाल

By Arun Tiwari

वन मंत्री केदार कश्यप की पत्नी को 20 करोड़ का प्लॉट देने का आरोप, RDA की नगर विकास योजना पर सवाल
एमपी की बेटी नीरू ढांडा ने रचा इतिहास: एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर तोड़ा 48 साल पुराना रिकॉर्ड, भारत को दिलाया पहला व्यक्तिगत स्वर्ण

By Sumit Kumar

एमपी की बेटी नीरू ढांडा ने रचा इतिहास: एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर तोड़ा 48 साल पुराना रिकॉर्ड, भारत को दिलाया पहला व्यक्तिगत स्वर्ण
दिव्यऋषि की मौत पर कमेटी बनी, IAS की पत्नी लिफ्ट में फंसीं तो एक्ट की तैयारी, मगर हर साल जा रही 1100 जानों का क्या?

By CHAKRESH

दिव्यऋषि की मौत पर कमेटी बनी, IAS की पत्नी लिफ्ट में फंसीं तो एक्ट की तैयारी, मगर हर साल जा रही 1100 जानों का क्या?
इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने चार युवकों को पकड़ा

By Jageshwar prasad

इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने चार युवकों को पकड़ा