मुख्यमंत्री मोहन यादव हुए वर्चुअल रुबरू, विधायकों-सांसदों और मंत्रियों से की विकास कार्यों पर चर्चा

Sandeep Kumar | Jun 23, 2024, 10:42 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-23T104010.397.jpg
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-23T104010.397.jpg

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने सीएम हाउस से वर्चुअली मीटिंग की। इस मीटिंग में प्रदेश के तमाम विधायकों, सांसदों, मंत्रियों और अधिकारियों के साथ वर्चुअली मीटिंग की।

सीएम हाउस के समत्व भवन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ( Dr Mohan Yadav ) ने विधायकों, सांसदों, मंत्रियों के साथ वर्चुअल मीटिंग ( virtual meeting ) की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास के कार्य निरंतर चलते रहें। हर जिले में विकास कार्यों को पूरा करने के लिए रोड मैप तैयार कर लिया जाए। मुख्यमंत्री बैठक में मुख्य सचिव वीरा राणा, पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

जनप्रतिनिधि व्यवस्थाएं सुधारने में सहयोग करें: सीएम

सीएम मोहन यादव ने कहा है कि अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रावास और आश्रमों का भी भ्रमण कर जनप्रतिनिधि व्यवस्थाएं सुधारने में सहयोग करें। सभी स्थानीय निकायों के कार्यालय नियमित रूप से खुलते रहें। साथ ही उन्होंने कहा है कि आंगनवाड़ियों में केजी-1 और केजी-2 की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। इसके लिए प्रशिक्षण जल्द शुरू होगा।

एक जिला-एक उत्पाद योजना की मार्केटिंग

सीएम ने कहा एक जिला-एक उत्पाद योजना की मार्केटिंग हो। रोजगार परक कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की बेहतर भूमिका रहे। उन्होंने कहा कि जबलपुर, इंदौर, भोपाल सहित विभिन्न जिलों में बडे़ स्तर पर पौधे लगाने का काम अच्छा हुआ हैं।

हितग्राही योजनाओं के लाभ से न छूटे : सीएम

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता वाली योजनाओं का लाभ किसानों, महिलाओं, गरीबों और युवाओं को पात्रतानुसार मिले। कोई भी हितग्राही योजनाओं के लाभ से न छूटे। प्रदेश में सबसे अधिक लगभग चार करोड़ आयुष्मान कार्ड बने हैं।

सीएम मोहन ये भी निर्देश दिए

सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने बाढ़ से बचाव संबंधी सभी उपाय के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व संबंधी कार्यों का निराकरण शीघ्रता से करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में श्री अन्न ( कोदो-कुटकी ) को बढ़ावा देने के लिए कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी-जनप्रतिनिधि सरकार के अंग हैं।

उन्होंने कहा कि आगामी त्योहारों पर कानून व्यवस्था की स्थिति अच्छी बनी रहे। सांसद और विधायक आधुनिक तकनीकी का इस्तेमाल करते हुए ऐसी व्यवस्था बनाएं कि वे अपने कार्यालय से ही व्यक्तिगत रूप से वीडियो कांफ्रेंसिंग कर सकें।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

sandeep mishr
sandeep mishr

Tags:
  • Dr. Mohan Yadav
  • मुख्‍यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव
  • मुख्य सचिव वीरा राणा
  • सीएम हाउस के समत्व भवन में
  • virtual meeting
  • अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती