चॉकलेट-चिप्स बच्चों के लिए खतरा, एमपी में 35 लाख से ज्यादा बच्चे एनीमिया पीड़ित

Aman Vaishnav | Published:
Share
mp-children-anemia-dastak-abhiyan
mp-children-anemia-dastak-abhiyan

मध्य प्रदेश में हर दूसरा बच्चा एनीमिया से जूझ रहा है। कारण सिर्फ एक है पैरेंट्स आजकर बच्चों को फल-सब्जियों की जगह चॉकलेट, चिप्स, बिस्कुट और पिज्जा ज्यादा खिला रहे हैं।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • मध्य प्रदेश में बच्चों की सेहत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।
  • दस्तक अभियान के तहत 70 लाख 62 हजार बच्चों की जांच हुई।
  • इनमें से 35 लाख 21 हजार बच्चे एनीमिया से पीड़ित मिले।
  • डॉक्टरों का कहना है, बिस्कुट-चिप्स जैसी चीजें इसकी बड़ी वजह हैं।
  • अब 14 जुलाई से फिर दस्तक अभियान शुरू हो गया है।

हर दूसरा बच्चा बीमार क्यों

दरअसल बच्चों को रोज बिस्कुट, चॉकलेट या पिज्जा खिलाना आसान लगता है। लेकिन यह आदत बच्चों की सेहत बिगाड़ रही है। मध्य प्रदेश में लगभग हर दूसरा बच्चा एनीमिया से पीड़ित पाया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक इसकी बड़ी वजह खानपान में बदलाव है।

बच्चों की थाली से फल और सब्जियां गायब हो रही हैं। उनकी जगह पैकेज्ड स्नैक्स और कोल्ड ड्रिंक ने ले ली है। इससे शरीर को जरूरी आयरन नहीं मिल पाता।

mp-children-anemia-dastak-abhiyan
mp-children-anemia-dastak-abhiyan


दस्तक अभियान की शुरुआत

बता दें कि स्वास्थ्य विभाग ने पूरे प्रदेश में दस्तक अभियान चलाया था। इसके तहत डिजिटल हीमोग्लोबिन मीटर से बच्चों की जांच हुई। कुल 70.62 लाख बच्चों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें से 35.21 लाख बच्चे एनीमिया से पीड़ित निकले।

वहीं इनमें से तीन हजार 575 बच्चों की हालत गंभीर थी। इन बच्चों को ब्लड ट्रांसफ्यूजन देना पड़ा। यह आंकड़ा बताता है कि समस्या कितनी बड़ी है।

अब 14 जुलाई से दस्तक अभियान फिर शुरू हुआ है। यह अभियान 31 अगस्त तक चलेगा। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बच्चों की जांच करेंगी। 5 साल से छोटे बच्चों की स्क्रीनिंग की जाएगी।

mp-children-anemia-dastak-abhiyan
mp-children-anemia-dastak-abhiyan


जिला स्तर पर निगरानी

समय पर जांच और इलाज से बच्चों की जान बच सकती है। टीमें एनीमिया के साथ कुपोषण की समस्या की भी पहचान करेंगी। दस्त, निमोनिया और जन्मजात बीमारियों पर भी नजर रखी जाएगी। जरूरत पड़ने पर तुरंत इलाज शुरू किया जाएगा।

डॉक्टर की चेतावनी

इसके लिए बॉम्बे चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. राहुल अग्रवाल ने चिंता जताई है। उनका कहना है कि पैकेज्ड फूड बच्चों को बीमार बना रहा है। जितना चॉकलेट-चिप्स खिलाएंगे, बीमारी उतनी ही बढ़ेगी। फल और सब्जियां खिलाने से खून बढ़ेगा।

आहार में बदलाव जरूरी

बच्चा जन्म के समय 15 से 18 ग्राम हीमोग्लोबिन लेकर पैदा होता है। छह महीने में यह घटकर 8 से 9 ग्राम रह जाता है। इसके बाद सिर्फ मां का दूध काफी नहीं होता। इस उम्र के बाद फल, हरी सब्जियां और दालें भी दें।

mp-children-anemia-dastak-abhiyan
mp-children-anemia-dastak-abhiyan


आयरन वाला भोजन चाहिए

दूध, चाय, बिस्कुट, नमकीन, चिप्स और कोल्ड ड्रिंक से आयरन नहीं मिलता। इन चीजों से बच्चों का वजन बढ़ता है। लेकिन शरीर में खून नहीं बनता।

स्नैक्स से भूख खत्म

बता दें कि दिनभर बिस्कुट और टॉफी खाने से बच्चों की भूख कम होती है। इससे वे पौष्टिक खाना ठीक से नहीं खा पाते। नतीजा यह होता है कि एनीमिया का खतरा बढ़ जाता है।

एनीमिया क्यों खतरनाक

शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को एनीमिया कहते हैं। हीमोग्लोबिन कम होने से शरीर में खून की कमी होती है। इससे बच्चों में कमजोरी और थकान बढ़ जाती है। पढ़ाई और शारीरिक विकास पर भी असर पड़ता है।

ब्लड ट्रांसफ्यूजन की नौबत

जानकारी के अनुसार कई बच्चों में एनीमिया इतना गंभीर था कि दवा से ठीक नहीं हुआ। ऐसे बच्चों को अस्पताल में भर्ती कर ब्लड चढ़ाना पड़ा। यह दिखाता है कि बीमारी कितनी बढ़ चुकी थी। समय पर जांच होती तो शायद यह स्थिति टल सकती थी।

mp-children-anemia-dastak-abhiyan
mp-children-anemia-dastak-abhiyan


अभिभावकों की भूमिका

सिर्फ 10% अभिभावक ही बच्चों को समय पर संतुलित आहार देते हैं। बाकी परिवार अब भी पैकेज्ड फूड पर निर्भर हैं। डॉक्टरों का कहना है कि यह आदत बदलनी होगी। बच्चों की थाली में फल, सब्जियां और सूप शामिल करें।

अभिभावकों के लिए सुझाव

बच्चों को रोज फल और हरी सब्जियां खिलाएं। पैकेज्ड स्नैक्स और कोल्ड ड्रिंक कम से कम दें। दस्तक अभियान की टीम आने पर पूरा सहयोग करें। किसी भी लक्षण को नजरअंदाज न करें।

mp-children-anemia-dastak-abhiyan
mp-children-anemia-dastak-abhiyan


ये खबरें भी पढ़िए...

शिशु मृत्यू दर में एमपी नंबर दो पर, हर तीसरा बच्चा कुपोषण का शिकार, SRS रिपोर्ट में खुलासा

एमपी में कुपोषण पर करोड़ों के दावे, जमीन पर 8 और 12 रुपए की हकीकत

एमपी में बढ़ रहे बीपी के पेशेंट, हर चौथा व्यक्ति हाई बीपी का शिकार, हार्ट पर पड़ रहा असर

एमपी में बढ़ा खसरा का खतरा! टीकाकरण के बाद भी बढ़ रहे मरीज, घर-घर जाकर चलेगा अभियान

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • कोल्ड ड्रिंक
  • स्वास्थ्य विभाग
  • कुपोषण
  • एमपी में कुपोषण
  • कुपोषण की समस्या
भोपाल नवाब की दौलत सरकार ले चुकी थी, फिर करीना के पास कहां से आया बेगमों का बेशकीमती पेंडेंट?

By Arohi Raj

भोपाल नवाब की दौलत सरकार ले चुकी थी, फिर करीना के पास कहां से आया बेगमों का बेशकीमती पेंडेंट?
कृषि सचिव निशांत वरवड़े के मनमाने आदेशों पर चली कैंची, मंत्री और सीनियर अफसर भी उनसे नाराज

By The Sootr

कृषि सचिव निशांत वरवड़े के मनमाने आदेशों पर चली कैंची, मंत्री और सीनियर अफसर भी उनसे नाराज
राजस्थान के बूंदी के पीएमश्री विद्यालय में शुरू हुई शॉप ऑफ ऑनेस्टी, जिसमें न ताला, न दुकानदार और न कोई पहरेदार

By Jageshwar Prasad

राजस्थान के बूंदी के पीएमश्री विद्यालय में शुरू हुई शॉप ऑफ ऑनेस्टी, जिसमें न ताला, न दुकानदार और न कोई पहरेदार
शादी सीजन में आपकी थाली में जहर परोसने की थी तैयारी : रायपुर स्टेशन पर पकड़ा गया भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर

By Umeshwari Baghel

शादी सीजन में आपकी थाली में जहर परोसने की थी तैयारी : रायपुर स्टेशन पर पकड़ा गया भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर
कौन हैं महिला TTE नाजू अरोड़ा? अग्निवीरों से विवाद के बाद चर्चा में आईं, अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में जीत चुकीं पदक

By Jyoti Mahender Bhardwaj

कौन हैं महिला TTE नाजू अरोड़ा? अग्निवीरों से विवाद के बाद चर्चा में आईं, अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में जीत चुकीं पदक
स्वच्छ सर्वेक्षण पर प्रेस नोट में लिखा- जोड़ी वाले शहर को टॉप 3 में नहीं लिया, क्या इतने हैं इंदौर के अंक

By Sanjay Gupta

स्वच्छ सर्वेक्षण पर प्रेस नोट में लिखा- जोड़ी वाले शहर को टॉप 3 में नहीं लिया, क्या इतने हैं इंदौर के अंक
भोपाल में छोटे प्लॉट वालों की बल्ले-बल्ले! अब दो प्लॉट जोड़कर बना सकेंगे अपार्टमेंट, बदलेंगे नियम

By Arohi Raj

भोपाल में छोटे प्लॉट वालों की बल्ले-बल्ले! अब दो प्लॉट जोड़कर बना सकेंगे अपार्टमेंट, बदलेंगे नियम