दिल्ली चुनाव में मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव का जादू, 12 में से 11 सीटों पर बीजेपी जीती

Jitendra Shrivastava | Feb 08, 2025, 22:54 IST
mp-cm-mohan-yadav Photograph: (thesootr)
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है। इस जीत का श्रेय मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भी जाता है, जिन्होंने 12 सीटों पर प्रचार की कमान संभाली थी। उनकी मेहनत रंग लाई और पार्टी ने इनमें से 11 सीटों पर जीत दर्ज की।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए 12 सीटों पर प्रचार किया, जिसमें से 11 सीटों पर जीत हासिल हुई। उनके प्रचार का असर मालवीय नगर, उत्तम नगर, विकासपुरी और रोहिणी समेत कई सीटों पर साफ दिखा। इस ऐतिहासिक जीत से डॉ. यादव पार्टी के महत्वपूर्ण प्रचारक बनकर उभरे हैं।



सीएम मोहन यादव की लोकप्रियता बढ़ी

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जबरदस्त जीत हासिल हुई है। इस जीत के पीछे एक बड़ा नाम उभरकर सामने आया है- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव। डॉ. यादव ने दिल्ली चुनाव में 12 सीटों पर प्रचार किया, जिसमें से 11 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी विजयी रहे हैं। यह जीत भाजपा के लिए न केवल रणनीतिक सफलता है, बल्कि डॉ. यादव के नेतृत्व और जनता के बीच उनकी लोकप्रियता को भी दर्शाती है।



ये खबर भी पढ़ें...



आज दिल्ली के चुनावी मैदान में उतरेंगे सीएम मोहन यादव, करेंगे ताबड़तोड़ सभाएं



जीत का सिलसिला इसी तरह जारी रहेगा

जीत के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने X पर लिखा- आ-पदा से मुक्त हुआ दिल्ली। सत्य कभी पराजित नहीं होता है। जिस प्रकार से देश में लोक कल्याण की भावना से भाजपा सरकार चला रही है, उसे देखकर दिल्ली की जनता ने भी विश्वास किया है। उससे पहले हरियाणा और महाराष्ट्र में भी जीत दर्ज की। जीत का सिलसिला इसी तरह जारी रहेगा। मुझे इस बात का संतोष है कि चुनाव से पहले जहां-जहां मैं गया था। सभी जगह भाजपा जीती है। हमने भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और लोगों के विश्वास से सभी जगह भारी बहुमत से जीत दर्ज की है।



ये खबर भी पढ़ें...



महाकुंभ: सीएम मोहन यादव ने परिवार के साथ लगाई आस्था की डुबकी, प्रदेश की खुशहाली की कामना



प्रचार का असर और सीटों पर प्रदर्शन

डॉ. यादव के प्रचार का प्रभाव खासकर मालवीय नगर, उत्तम नगर, विकासपुरी, रोहिणी, और मुस्तफाबाद जैसी महत्वपूर्ण सीटों पर देखने को मिला। इन इलाकों में उन्होंने जनसभाएं कीं और स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। जनता ने उनके प्रयासों को सराहा और वोटों के रूप में समर्थन दिया। इस प्रकार डॉ. यादव दिल्ली में भाजपा की चुनावी सफलता के प्रमुख चेहरे बन गए हैं।



ये खबर भी पढ़ें...



सीएम मोहन यादव बोले नकली गांधियों ने असली को मिटाया, शादी के बाद सरनेम नहीं बदलते



स्टार प्रचारक के रूप में उभरे डॉ. यादव

चुनाव प्रचार के दौरान डॉ. यादव ने पार्टी की नीतियों और विकास योजनाओं को जनता के सामने मजबूती से रखा। उनके व्यक्तित्व और सरल भाषण शैली ने मतदाताओं को प्रभावित किया। इसका परिणाम यह हुआ कि भाजपा ने 12 में से 11 सीटों पर जीत दर्ज की।



ये खबर भी पढ़ें...



महाकुंभ 2025 : सीएम मोहन यादव ने लिया महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी का आशीर्वाद



दिल्ली में बढ़ा मध्यप्रदेश का राजनीतिक प्रभाव

मध्यप्रदेश से आने वाले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दिल्ली में इस सफलता से यह साफ हो गया है कि पार्टी राज्यों के नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंप रही है। डॉ. यादव के नेतृत्व में मिली इस जीत से भाजपा के कार्यकर्ताओं में भी नया जोश और आत्मविश्वास आया है।



सीएम डॉ यादव को मिला जनता का आशीर्वाद

दिल्ली विधानसभा चुनाव की मालवीय नगर, नफजगढ़, उत्तम नगर, विकासपुरी, नांगलोई, त्रिनगर, बादली, मुस्तफाबाद, रोहिणी, मादीपुर, हरीनगर सीटों पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव के प्रचार का असर देखने को मिला। इस तरह सीएम डॉ यादव दिल्ली में भाजपा की बड़ी और ऐतिहासिक जीत के सहभागी बने।



Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • चुनाव प्रचार
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव
  • 2025 delhi election
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव रिजल्ट