सीएम मोहन यादव का शराबबंदी का ऐलान, 17 धार्मिक स्थलों की दुकानों पर ताले

Ravi Singh | Jan 23, 2025, 17:58 IST
सीएम मोहन यादव का शराबबंदी का ऐलान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 17 धार्मिक स्थलों पर शराबबंदी की औपचारिक घोषणा की है। मध्य प्रदेश के 11 जिलों में पड़ने वाले 17 धार्मिक स्थलों पर शराबबंदी लागू होगी।

MP liquor ban : मध्य प्रदेश के धार्मिक स्थलों पर शराबबंदी की बात सीएम मोहन यादव ने कही थी, जिसका आज मुख्यमंत्री ने औपचारिक ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के 11 जिलों के 17 धार्मिक स्थलों पर पूर्ण शराबबंदी लागू की जाएगी, यहां की सभी शराब दुकानें बंद रहेंगी। ऐसे में अब इन धार्मिक नगरों की सभी शराब दुकानों पर ताला लग जाएगा। सीएम मोहन यादव ने नरसिंहपुर जिले में यह ऐलान किया है।



शराब बंदी होगी लागू

सीएम मोहन यादव ने आज नरसिंहपुर जिले में प्रदेश के 17 धार्मिक नगरों में शराब बंदी का ऐलान किया है। हालांकि उन्होंने इसकी जानकारी पहले ही दे दी थी। लेकिन अब मध्य प्रदेश सरकार ने इसके लिए तैयारी कर ली है। माना जा रहा है कि सरकार जिन जिलों में यह शराब बंदी लागू होनी है, वहां के नगरों के प्रशासन को आदेश भेजेगी और वहां की लाइसेंसी शराब दुकानें बंद कर दी जाएंगी।



ये खबर भी पढ़ें...



कैबिनेट बैठक : महेश्वर में 982 करोड़ की सिंचाई परियोजना का CM मोहन यादव करेंगे शिलान्यास



भोपाल के सबसे लंबे ब्रिज का उद्घाटन, सीएम ने बाबा साहब अंबेडकर को किया समर्पित



एमपी की 17 जगहों पर होगी शराबबंदी

संत-महात्माओं ने की थी शराबबंदी की मांग

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के अलग-अलग मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल में इन जगहों को धार्मिक नगरी घोषित किया जा चुका है। यहां कई बार कैबिनेट की बैठकें भी हो चुकी हैं। धार्मिक नगरी होने की वजह से यहां हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिसके चलते यहां पहले भी कई बार शराबबंदी की मांग उठ चुकी है। संत-महात्माओं ने भी यहां शराबबंदी की मांग की थी, ऐसे में मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए शराबबंदी का ऐलान कर दिया है।



ये खबर भी पढ़ें...



अब देर से ऑफिस आने वालों को लगेगा झटका, मंत्रालय में लागू होगा ई-अटेंडेंस सिस्टम



गणतंत्र दिवस पर एमपी की झांकी में दिखेगी कुनो अभयारण्य के चीतों की झलक



बजट सत्र में होगा प्रावधान

बताया जा रहा है कि मार्च में होने वाले बजट सत्र में सरकार जिन 17 शहरों में शराबबंदी करना चाहती है। उनको लेकर आबकारी नीति में संशोधन का प्रावधान पारित किया जा सकता है। क्योंकि एक अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष शुरू हो जाएगा, ऐसे में इन शहरों में शराबबंदी का मसौदा पहले ही तैयार कर लागू कर दिया जाएगा। फिलहाल सीएम मोहन के ऐलान के बाद यह तय है कि अब प्रदेश के 11 जिलों के 17 धार्मिक स्थलों पर शराबबंदी रहेगी।



Tags:
  • मोहन यादव
  • Mohan Yadav
  • शराबबंदी
  • मध्य प्रदेश
  • Liquor ban in mp
  • mp liquor ban