कैबिनेट बैठक : महेश्वर में 982 करोड़ की सिंचाई परियोजना का CM मोहन यादव करेंगे शिलान्यास

Sandeep Kumar | Published:
Share
maheshwar-cabinet-meeting
maheshwar-cabinet-meeting

24 जनवरी यानी शुक्रवार कल महेश्वर के नर्मदा रिट्रीट में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक ऐतिहासिक कैबिनेट बैठक करेंगे। इस बैठक के बाद, वे मंडलेश्वर में एक आमसभा को संबोधित करेंगे...

24 जनवरी यानी शुक्रवार कल महेश्वर के नर्मदा रिट्रीट में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक ऐतिहासिक कैबिनेट बैठक करेंगे। इस बैठक के बाद, वे मंडलेश्वर में एक आमसभा को संबोधित करेंगे, जहां वे 982 करोड़ 59 लाख रुपए की महेश्वर जानापाव उद्वहन सिंचाई परियोजना का शिलान्यास करेंगे। यह परियोजना तीन जिलों के 123 गांवों में सिंचाई के लिए नर्मदा का पानी पहुंचाएगी, जिससे कृषि क्षेत्र को बड़ा लाभ होगा।

भोपाल के सबसे लंबे ब्रिज का उद्घाटन, सीएम ने बाबा साहब अंबेडकर को किया समर्पित

कैबिनेट बैठक और शिलान्यास के कार्यक्रम की तैयारियां

कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए खरगोन भाजपा की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नंदा ब्राह्मणे ने विधायक राजकुमार मेव के साथ सभा स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान नंदा ब्राह्मणे ने मां नर्मदा का पूजन भी किया और चुनरी चढ़ाई। कार्यक्रम के निरीक्षण में महेश्वर विधानसभा के चारों मंडल अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र पाटीदार, विक्रम पटेल, जितेंद्र गोड़, विष्णु यादव और महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंजुला मेवाड़े भी उपस्थित रहे।

इंदौर-मनमाड़ रेल प्रोजेक्ट से MP में बनेंगे 17 नए स्टेशन, 3 जिलों से होकर गुजरेगी नई रेल लाइन

महेश्वर को जिला बनाने की मांग और अन्य प्रस्ताव

नंदा ब्राह्मणे ने बताया कि मुख्यमंत्री की इच्छानुसार मां अहिल्या होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर महेश्वर में कैबिनेट बैठक हो रही है। इस बैठक के दौरान खरगोन को संभाग और महेश्वर को जिला बनाने का प्रस्ताव भी मुख्यमंत्री को प्रस्तुत किया जाएगा। विधायक मेव ने कहा कि महेश्वर को जिला बनाने के लिए सर्वे चल रहा है और जल्द ही इस पर निर्णय लिया जा सकता है। साथ ही, नई शराब नीति के तहत पवित्र नगरी महेश्वर और मंडलेश्वर में शराब बंद करने और मां नर्मदा से अवैध रेत खनन को रोकने की भी उनकी मंशा है।

महिला बाल विकास विभाग में बर्तनों की खरीददारी में करोड़ों का भ्रष्टाचार

कार्यक्रम में मौजूद अन्य अधिकारी और कार्यकर्ता

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मंडलेश्वर अनिल जैन, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सतीश मोयदे, डॉक्टर शरद बर्वे, डॉक्टर अमित पाटीदार, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज शर्मा, व्यापारी और पत्रकार संघ अध्यक्ष भरत राठौड़, पार्षद नितिन पाटीदार, संदीप हिरवे सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक्सीडेंट के बाद पुजारी का ब्रेन डेड, हार्ट और लीवर से मिलेगी मरीजों को नई जिंदगी

मालवा-निमाड़ी अंदाज में सजा परिसर

बैठक स्थल को पूरी तरह से मालवी और निमाड़ी अंदाज में सजाया गया है। दीवारों पर मांडने और संजा सजाए गए हैं, वहीं रंग-बिरंगे वंदनवार भी लगाए गए हैं। परिसर के मुख्य गेट पर महेश्वर किले की आकर्षक प्रतिकृति भी बनाई गई है, जो इस ऐतिहासिक नगरी की महत्ता को दर्शाता है।

चार घंटे तक महेश्वर में रहेंगे मुख्यमंत्री और मंत्री

महेश्वर में मुख्यमंत्री और मंत्रीगण लगभग चार घंटे तक रहेंगे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से भोपाल वापस लौट जाएंगे, और इसके लिए परिसर के पास एक हेलीपेड भी तैयार किया गया है। यह पहली बार है जब महेश्वर में कैबिनेट बैठक आयोजित की जा रही है, जबकि इससे पहले हनुमंतिया में भी इस तरह की बैठक हो चुकी है।











Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • एमपी कैबिनेट
  • Chief Minister Mohan Yadav
  • एमपी कैबिनेट के फैसले
  • Maheshwar Cabinet Meeting
  • Maheshwar Fort
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर